10+ उत्तराखंड में घूमने की जगह | Places to Visit In Uttrakhand

भारत के उत्तरीय राज्यों में से एक उत्तराखंड भौगौलिक दृष्टी से एक पहाड़ी राज्य है। उत्तराखंड राज्य गढ़वाल, कुमाऊं और गैरसैण मंडल में विभाजित है। राज्य का कुछ हिस्सा मैदानी क्षेत्रों में आता है और अधिकतर हिस्सा पहाड़ी क्षेत्रों में आता है। जिसकी वजह से अनेकों हिल स्टेशन को अपने आगोस में समेटे हुए है। उत्तराखंड राज्य में धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों की भरमार है। राज्य में अनेकों लोकप्रिय धार्मिक शहर बसे हुए हैं। जिसमें हरिद्वार, ऋषिकेश, प्रमुख है। धार्मिक स्थलों में जाकर लोग अपना ध्यान प्रभु के चरणों में अर्पित कर देते हैं। यदि आप राज्य में घूमने के लिए इच्छुक हैं तो मैं आपको आर्टिकल के द्वारा बताऊंगा की उत्तराखंड में घूमने की जगह (Places to Visit In Uttrakhand) कौन कौन सी हैं।

Places to Visit In Uttrakhand

उत्तराखंड राज्य में चार छोटे धाम भी बसे हुए हैं बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ। यह चार धाम हिंदू धर्म के लोगों के लिए ईश्वर को प्राप्त करने की राह बताते हैं। हजारों की संख्या में लोग धार्मिक स्थलों में जाकर प्रभु का ध्यान लगाते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की विनती करते हैं।

दर्शनीय स्थलों के अलावा उत्तराखंड राज्य के हिल स्टेशन अपने सुखद मौसम, नदियां, पहाड़, वादियां, घाटी और पहाड़ों पर की जाने वाली मनोरंजन गतिविधियों के कारण लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पर्यटन स्थलों में सुमार है। यह राज्य घूमने गए लोगों को कभी निराश नहीं करता है। बच्चों से लेकर बूढ़े लोगों के घूमने और मनोरंजन करने के लिए बहुत कुछ है। देव भूमि उत्तराखंड अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए जाना जाता है। कुमाऊनी और गढ़वाली लोकगीत आपको थिरकने के लिए मजबूर कर देंगे।


उत्तराखंड में घूमने की जगह | Places to Visit in Uttrakhand


उत्तराखंड के बारे में जानकारी

उत्तराखंड राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को 27वे राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य से पृथक करके किया गया था। उत्तराखंड की पहले उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था परंतु 2006 के बाद नाम बदलकर उत्तराखंड रख दिया गया।

उत्तराखंड में घटित चिपको आंदोलन सुंदरलाल बहुगुणा की अगुवाई में पूरे भारत के लोगों का ध्यान आकर्षित किया 1975 में चमोली जिले के लोगों द्वारा पेड़ो को काटने से बचाने की अनोखी पहल थी।

हिमालय पर्वत श्रृंखला की तलहटी में बसा उत्तराखंड राज्य गंगा और यमुना नदियों का उदगम स्थल है। हिमालय के बर्फीले पहाड़ों से पिघली हुई बर्फ का पानी नदियों का निमार्ण करता है। गंगा और यमुना नदी का भारतीय पौराणिक ग्रंथों में देवी का स्थान है।


1. नैनीताल (Nainital Uttarakhand)

Places to Visit In Uttrakhand

उत्तराखंड की मनमोहक वादियों और झीलों से मुखातिब होना चाहतें हैं तो नैनीताल की वादियों की सैर कर सकते हैं। नैनीताल पहाड़ो की आगोश में बसा उत्तराखंड का लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यह शहर अपने सुखद मौसम, बर्फीले पहाड़, और फूलों से ढकी वादियों से पर्यटकों का स्वागत करता है। नैनीताल देहरादून से महज 279 किमी दूर स्थित है। देहरादून पहुंचकर सड़क मार्ग के रास्ते बस द्वारा पहुंचने का सबसे उत्तम साधन है।

नैनीताल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Famous Tourist Places in Nainital)

  1. नैनीताल की खूबसूरत झील
  2. नैना देवी
  3. नैनीताल चिड़ियाघर
  4. राजभवन
  5. मॉल रोड
  6. पंगूट
  7. स्नो न्यू प्वाइंट
  8. हनुमान गढ़ी
  9. टिफिन टॉप
  10. भीमताल
  11. इको गुफ़ा पार्क


 2. रानीखेत (Rani Khet Hill Station)

Places to Visit In Uttrakhand

हरियाली और शानदार सुखद मौसम का मजा लेने के लिए रानीखेत भारत के प्रसिद्ध हिल स्टेशन से कम नही है। अल्मोड़ा जिले का बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन अपने नैसर्गिक वातावरण और सुंदरता के कारण लोगों द्वारा बहुत ही पसंद किया जाता है। रानीखेत की सुनहरी वादियों का मजा लेने के लिए सैलानी खींचे चले आते हैं।

रानीखेत के आकर्षण पर्यटन स्थल

  1. भालू डैम
  2. गोल्फ मैदान
  3. आशियाना पार्क
  4. चौबटिया गार्डन
  5. झूला देवी मंदिर या घंटी वाला मंदिर
  6. रानी झील
  7. ताड़ीखेत


3. मसूरी (Mussoorie Hill Station)

Places to Visit In Uttrakhand

मसूरी उत्तराखंड राज्य का लोकप्रिय हिल स्टेशन में से एक है। मसूरी में फैली प्राकृतिक वादियों और पहाड़ो के कारण मसूरी को पर्वतों की रानी कहा जाता है। गर्मियो के मौसम में मसूरी पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। गर्मियों के मौसम में मसूरी का शीतल तापमान का मजा लेने के लिए दूर दूर से पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं। मसूरी के अनुकुल मौसम का मजा लेने के साथ साहसिक गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं।

मसूरी में घूमने लायक प्रसिद्ध जगह

  1. गन हिल
  2. मसूरी की लोकप्रिय झील
  3. चाइल्डर्स लॉज मसूरी की ऊंची चोटी
  4. वाम चेतना केंद्र
  5. केम्पटी वॉटरफॉल
  6. भट्टा जलप्रपात
  7. लाल टिब्बा
  8. सुरकंडा देवी मंदिर

 

4. देहरादून (Dehradun Uttarakhand Tourist Places)

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अपने सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक वातावरण के लिए जाना जाता है। रॉबर्स केव यानी चोर गुफ़ा, टपकेश्वर महादेव मंदिर और सहस्त्र धारा देहरादून में सबसे ज्यादा घूमने वाली जगहों में एक है। देहरादून अपने धार्मिक स्थलों के साथ पर्वतीय स्थलों द्वारा पर्यटकों का मनोरंजन करता है। देहरादून की वादियों में फैली दून की घाटी पर्यटकों को मनोरंजन गतिविधियों का भरपूर आनंद प्रदान करती है। मालसी हिरण पार्क पिकनिक मनाने के लिए आदर्श जगह प्रदान करता है।


5. हरिद्वार (Haridwar Uttarakhand Holy Pilgrimage)

Places to Visit In Uttrakhand

हरिद्वार उत्तराखंड का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। हरिद्वार यानी नारायण का द्वार देवों की नगरी नाम से लोकप्रिय हरिद्वार भगवान को प्राप्त करने का अनूठा स्थान है। हरिद्वार में स्थित लोकप्रिय धार्मिक स्थल हर की पौड़ी हिंदुओं का पूजनीय तीर्थ स्थल है। प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजित किए जाने वाले महाकुंभ मेला लाखों लोगों का साक्षी बनता है।

हरिद्वार में घूमने लायक जगह

  1. हर की पौड़ी
  2. चिल्ला वन्य जीव अभयारण्य
  3. मनसा देवी मंदिर हरिद्वार
  4. चंडी मंदिर
  5. नील धारा हरिद्वार
  6. सप्त ऋषि आश्रम
  7. झिलमिल कंजर्वेशन रिजर्व
  8. क्रिस्टल वर्ल्ड
  9. भारत माता मंदिर हरिद्वार
  10. पारद शिवलिंग हरिद्वार
  11. माया देवी मंदिर हरिद्वार
  12. ब्रह्म कुण्ड हरिद्वार
  13. शांति कुंज हरिद्वार


6. ऋषिकेश (Rishikesh Dharmik Sthal)

Places to Visit In Uttrakhand

योग और अध्यात्म की नगरी ऋषिकेश प्राचीनकाल से ही ऋषि मुनियों की तप स्थली रहा है। ऋषिकेश की पावन भूमि में घूमने के लिए अनेकों दर्शनीय स्थल है। दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करने के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में मनोरंजन गतिविधियों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। ऋषिकेश की पर्वतीय वादियों में ट्रेकिंग, वंजी जंपिंग, जिप लाइनिंग और नौका विहार का लुफ्त उठाया जा सकता है।

ऋषिकेश के पर्यटन स्थल

  1. लक्ष्मण झूला
  2. त्रिवेणी घाट
  3. नील कंठ महादेव मंदिर
  4. परमार्थ निकेतन
  5. राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
  6. ऋषिकुण्ड


7. केदारनाथ (Kedarnath Mandir Uttrakhand)

Places to Visit In Uttrakhand

केदारनाथ उत्तराखंड के रुद्र प्रयाग जिले में स्थित भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान शिव को समर्पित प्राचीन हिंदू मंदिर है। भगवान केदारनाथ के दर्शन करने के लिए साल में 2 बार अप्रैल से जून और अक्टूबर से नवंबर माह के बीच यात्रा आयोजित की जाती है। केदारनाथ की यात्रा दुर्गम भरे रास्तों से होकर गुजरती है। यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं। हिंदू ग्रंथों के अनुसार भगवान केदारनाथ के दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है।


8. बद्रीनाथ (Badrinath Temple)

Places to Visit In Uttrakhand

भारत के चार धामों से एक बद्रीनाथ हिंदुओं का पावन तीर्थ स्थल है। आदि गुरू शंकराचार्य ने भारत में मुख्यता चार धाम जगन्नाथ पुरी, द्वारका, रामेश्वरम और बद्रीनाथ की स्थापना की थी। यह चारों धाम हिंदुओ धर्म में सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ की यात्रा करने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेते है। 

भगवान विष्णु के रूप में विराजमान बद्रीनाथ धाम की यात्रा साल में अप्रैल से नवंबर माह के बीच 6 महीनों के लिए आयोजित की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पहले केदारनाथ की यात्रा करने के बाद बद्रीनाथ के दर्शन शुभ माने जाते हैं।


9. कैची धाम (Neem Karoli Baba, Kaichi Dham)

उत्तराखंड राज्य में स्थित कैची धाम एक प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। कैची धाम नीम करोली बाबा का धाम है। जो सभी धर्म के लोगों की आस्था का केंद्र है। बड़े बड़े उद्योगपति और कारोबारी अपना व्यापार शुरू करने से पहले नीम करोली बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए जाते है। कैची धाम नैनीताल से करीब 16 किमी दूर स्थित है।


उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिर

  1. बद्रीनाथ
  2. केदारनाथ
  3. तुंगनाथ मंदिर रुद्र प्रयाग
  4. यमनोत्री
  5. गंगोत्री
  6. कामाख्या देवी मंदिर
  7. मनसा देवी मंदिर
  8. धारा देवी मंदिर
  9. कैची धाम भवाली
  10. झूला देवी मंदिर रानीखेत
  11. गौरीकुंड
  12. हनुमान गढ़ी


उत्तराखंड कैसे पहुंचे (How To Reach Uttrakhand State)

उत्तराखंड राज्य में पहुंचने के लिए अनेकों यातायात सुविधाएं उपलब्ध हैं। उत्तराखंड भारत के विभिन्न शहरों और पड़ोसी राज्यों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। उत्तराखंड पहुंचने के लिए आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। 

राज्य तक पहुंचने के लिए सीधा उत्तम सड़क मार्ग का निर्माण किया गया है। उत्तराखंड राज्य पहुंचने के बाद आप एक शहर से दूसरे शहर तक बस और टैक्सी द्वारा पहुंच सकते हैं। उत्तराखंड पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण रास्ते घुमावदार है जिसकी वजह से वाहन धीमी गति से गंतव्य तक पहुंचाते हैं।


ट्रेन द्वारा उत्तराखंड कैसे पहुंचे

उत्तराखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली है। पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड के लिए अनेकों ट्रेन गुजरती रहती हैं। दिल्ली से ट्रेन द्वारा उत्तराखंड पहुंचना बहुत ही आसान है। दिल्ली से यदि जाना चाहिए है तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लिए अनेकों ट्रेन नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली से जाती रहती हैं। ट्रेन द्वारा आप उत्तराखंड के शहर नैनीताल, देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, रामनगर, रूड़की और कोटद्वार तक पहुंच सकते हैं।


सड़क मार्ग द्वारा उत्तराखंड कैसे पहुंचे

सड़क मार्ग द्वारा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचने के लिए राज्य परिवहन की बसे नियमित रूप से चलती रहती है। हरियाणा राज्य के शहर पानीपत, सोनीपत, चंडीगढ़ से अनेकों एसी और नॉन एसी बस संचालित की जाती हैं। दिल्ली से यदि बस द्वारा जाना चाहते हैं तो कश्मीरी गेट बस स्टैंड से आपको सीधा देहरादून के लिए बसे मिल जायेंगी।


हवाई जहाज द्वारा उत्तराखंड कैसे पहुंचे

हवाई जहाज द्वारा उत्तराखंड पहुंचने के लिए दो विकल्प हैं पहला देहरादून से 25 किमी की दूरी में स्थित जॉली ग्रांट हवाई अड्डा और दूसरा पंत नगर में स्थित हवाई अड्डा। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आपको दोनो हवाई अड्डे के लिए फ्लाईट मिल जायेंगी।


उत्तराखंड घूमने का सही मौसम (Best Season To Visit Uttrakhand)

उत्तराखंड राज्य हिमालय की तलहटी में बसा पर्वतीय राज्य है। हिमालय क्षेत्र में बसा होने के कारण उत्तराखंड का मौसम ठंडक से भरा रहता है। भारत के अन्य राज्यों की अपेक्षा गर्मियों के मौसम में उत्तराखंड का तापमान सामान्य रहता है। 

गर्मियों के मौसम में जहां अधिकतर राज्यों में भयंकर गर्मी पड़ती हैं वही उत्तराखंड में मौसम शीतल रहता है जिसकी वजह से अधिकांश पर्यटक गर्मियों में घूमना पसंद करते हैं। यदि गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो उत्तराखंड राज्य का चुनाव कर सकते हैं। 

उत्तराखंड में कुछ पर्वतीय क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां बर्फ काफ़ी मात्रा में गिरती है। बर्फीली वादियों का मजा लेने के लिए नैनीताल, मसूरी और औली, रानीखेत में घूमने के लिए जा सकते हैं।

 

उत्तराखंड घूमने में कितना खर्चा आएगा

उत्तराखंड भारत का एक ऐसा राज्य है जहां पर आप महीनों घूम सकते हैं। धार्मिक स्थलों के अलावा यह राज्य अपने हिल स्टेशन और वादियों के लिए जाना जाता है। उत्तराखंड की यात्रा में जाने से पहले आपको सुनिश्चित करना होगा की आप किस जगह पर घूमने के लिए जा रहे हैं। 

यदि आप किसी हिल स्टेशन में घूमने के लिए जा रहे हैं तो यकीनन यात्रा का खर्चा अधिक आयेगा और यदि आप किसी धार्मिक स्थान जैसे बद्रीनाथ, केदारनाथ में घूमने के लिए जाते हैं तो अपेक्षाकृत खर्चा थोड़ा कम आयेगा। यदि आप नैनीताल या देहरादून घूमने के लिए जाते हैं तो प्रति व्यक्ति अनुमानित खर्चा 8000 से 10000 रुपए तक आ जायेगा।


FAQs

1. उत्तराखंड में कितने जिले है?

उत्तराखंड में कुल 13 जिले है। उत्तराखंड को तीन मंडल में विभाजित किया गया है कुमाऊं मण्डल, गढ़वाल मंडल और गैरसैण मंडल तीनो मंडल के जिले इस प्रकार है। कुमाऊं मण्डल के अंतर्गत नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और उधमसिंह नगर है। गढ़वाल मंडल के अंतर्गत हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, देहरादून जिले हैं। और गैरसैण मंडल के अंतर्गत बागेश्वर, अल्मोड़ा, चमोली और रूद्र प्रयाग जिला आते हैं।

2. उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कौन से हैं?

उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन इस प्रकार हैं

  1. नैनीताल
  2. रानीखेत
  3. औली
  4. धनौल्टी
  5. मसूरी
  6. चकराता
  7. अल्मोड़ा

3. चिपको आंदोलन कब हुआ?

चिपको आंदोलन 1975 में चमोली जिले में हुआ था जिसकी अगुवाई सुंदरलाल बहुगुणा जी ने की थी। चिपको आंदोलन पेड़ो को काटने से बचाने के लिए अनोखी मुहीम थी जिसे चिपको आंदोलन नाम दिया गया।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url