Top 10 गांधीनगर में घूमने की जगह | Places to Visit in Gandhinagar

साबरमती के तट पर बसा गांधीनगर शहर गुजरात राज्य का सबसे लोकप्रिय और प्रमुख शहर है। गांधीनगर गुजरात की राजधानी है जिसे हरित शहर का दर्जा प्राप्त है। केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की तरह ही गांधीनगर को सुनियोजित तरीके से बसाया गया है। शहर का नाम महात्मा गांधी के नाम पर गांधीनगर रखा गया है। समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को सहेजे हुए शहर कई धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के दर्शन कराता है। आज हम आपको गांधीनगर में घूमने की जगह (Places to Visit in Gandhinagar) से अवगत कराने जा रहे हैं। यदि गांधीनगर घूमने जानें वाले हैं तो लेख को पढ़कर पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं ताकि घूमने पर आपके काम आ सके।

Places to Visit in Gandhinagar

गांधीनगर के धार्मिक स्थलों में अपनी पहचान बनाए हुए अक्षरधाम मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। हर साल करोड़ों की संख्या में मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते हैं। अक्षरधाम मंदिर की वास्तुशैली और सुंदरता लोगों को आकर्षित करती है।


गांधीनगर में घूमने की जगह | Places to Visit in Gandhinagar


गांधीनगर के बारे में कुछ जानकारी

  1. गांधीनगर का इतिहास 1000 सालों से भी पुराना है। पहले शहर को पेठापुर के नाम से जाना जाता था। 2 अगस्त 1965 को शहर को विकसित करने के नीव रखी गई थी और शहर को एच के मेवाड़ा और प्रकाश आप्टे द्वारा डिजाइन किया गया। शहर पूरी तरह विकसित होने के बाद 1970 में इसे गुजरात की राजधानी बनाया गया।
  2. वर्तमान में गांधीनगर गुजरात का वाणिज्यिक और सांस्कृतिक शहर है। शहर का 54% क्षेत्र वन्य संपदा से भरा हुआ है जिसकी वजह से यह गांधीनगर हरित शहर के रूप में पूरे देश में लोकप्रिय है। शहर में सड़कों के किनारे लगे पड़े शहर हो हरा भरा बनाए हुए है। शहर में बनाए गए उद्यान शहर को आकर्षण बनाते हैं।


1. अक्षरधाम मंदिर (Swaminarayan Akshardham Temple)

Places to Visit in Gandhinagar

गांधीनगर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय और लोगों के आकर्षण का केंद स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर है। अक्षरधाम का शाब्दिक अर्थ है भगवान का दिव्य निवास। यह धार्मिक स्थल भक्तो के लिए भक्ति भाव प्रकट करने तथा शांति का अनुभव प्राप्त करने के लिए शाश्वत पवित्र धार्मिक स्थल है। मंदिर का उद्घाटन 30 अक्टूबर 1992 में किया गया है। मंदिर के गर्भ गृह में भगवान स्वामीनारायण और उनके उत्तराधिकारी विराजमान हैं। 97 जटिल नक्काशीदार खंडों से अलंकृत मंदिर भारतीय संस्कृति और कला को प्रदर्शित करता अक्षरधाम मंदिर की वास्तुशैली और सुंदरता के कायल पूरी दुनियां में लोग देखने को मिलते हैं। 108 फीट ऊंचा मंदिर राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थर से निर्मित किया गया है।

प्रवेश और दर्शन समय : सुबह 10 बजे से शाम 07:30, आरती का समय सुबह 10 बजे और शाम 06:30


2. दांडी कुटीर संग्रहालय (Dandi Kutir Salt Mount Museum)

Places to Visit in Gandhinagar

महात्मा गांधी के सम्मान में निर्मित संग्रहालय गांधी जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं का परिचय कराता है। संग्रहालय सभी वर्ग, उम्र, लिंग, आयु और जाति के लोगों को नमक के प्रति सामान्य अधिकार पर जोर देता है। संग्रहालय की दीवारों पर गांधी जी के प्रारंभिक जीवन काल को दृश्यों और चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। संग्रहालय में मुख्य आकर्षण का केंद है लेजर शो जिसमें ऑडियो वीडियो के द्वारा 3 डी विजुअल में गांधी जी के जीवन को दिखाया जाता है। शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। दांडी कुटीर सेक्टर 13 में स्थित है।


3. अदालज त्रिमंदिर

Places to Visit in Gandhinagar

त्रिमंदिर गांधीनगर में स्थित सभी धर्मो का सामान भाव से आदर करता है। मंदिर की स्थापना दादा अंबालाल मूलजी भाई पटेल ने की थी। ज्ञानी पुरुष दादा साहब द्वारा मंदिर बनाने का उद्देश्य सभी धर्मो के बीच मतभेद को दूर करना था। त्रिमंदिर जैन शैव और वैश्णो सभी धर्मो का प्रतिनिधित्व करता है। लाल गुलाब बलुआ पत्थर से निर्मित मंदिर की शोभा अद्वितीय है। मंदिर में भगवान महावीर, श्री कृष्ण और भगवान शिव की पूजा की जाती है। मंदिर के केंद्र में सीमंधर स्वामी की संगमरमर से निर्मित 155 फीट मूर्ति स्थापित की गई है।मंदिर में दर्शन करने पर शांति की अनुभूति होती है। मंदिर परिसर हरे भरे फूल पौधों से सुसज्जित है जिसे देखकर दर्शन करने गए लोगों को घूमने के लिए मजबूर कर देता है। अदालज त्रिमंदिर गांधीनगर से 15 किमी दूर कलोल राजमार्ग पर अदालज गांव के पास स्थित है।


4. सरिता उद्यान

Places to Visit in Gandhinagar

सरिता उद्यान शहर के बीच में स्थित खूबसूरत उद्यान है जहां वनस्पतियों और जीव जंतुओं की विस्तृत श्रृंखला देखने को मिलती है। पिकनिक उद्देश्य से यह उद्यान लोगों की पहली पसंद रहती है। साबरमती नदी के किनारे बना पार्क परिवार और बच्चों के साथ समय व्यतीत करने हेतु आदर्श पर्यटन स्थल है। छोटे बच्चों के खेलने के लिए तरह तरह के झूले बनाए गए हैं। सुबह और शाम की सैर करने के लिए बेहतीन नज़ारा देखने को मिलता है। सरिता उद्यान गांधीनगर रेलवे स्टेशन से महज 5 किमी दूर पड़ता है।

Location : Chiloda Highway, Gandhinagar


5. पुनीत वन

Places to Visit in Gandhinagar

पुनीत वन गांधीनगर के सेक्टर 19 में स्थित है हरे भरे पेड़ पौधों से घिरा खूबसूरत उद्यान है। जिसे 2005 में गुजरात राज्य के फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा विकसित किया गया है। वन में 3500 से अधिक तरह तरह पेड़ पौधों की प्रजातियां देखी जा सकती है। पुनीत वन को चार भागों में विभाजित किया गया है जिसमें नक्षत्र वन, राशि वन, पंचवटी वन, नव ग्रह वन मुख्य भाग हैं। पुनीत वन में घूमने जाने पर प्राकृति के नजदीक होने का ऐहसास होता है। प्राकृति प्रेमियों को यह वन बहुत पसंद आता है। वन का विभाजन पौराणिक और ज्योतिष के आधार पर किया गया है। जिसमें उपस्थित पेड़ों के नाम तारों ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर किया गया है।


6. संत सरोवर बांध (Sant Sarovar Dam Gandhinagar)

Places to Visit in Gandhinagar

गांधीनगर में साबरमती नदी की बहती तेज जलधारा को रोकने के लिए नदी पर बना संत सरोवर बांध घूमने की दृष्टि से महत्वपूर्ण गंतव्य है। संत सरोवर बांध जलाशय का शानदार परिदृश्य प्रदान करता है। परिवार के साथ पानी में मनोरंजन गतिविधियों का आनंद लेने के लिए बांध का परिभ्रमण किया जा सकता है। विशाल क्षेत्र में फैला बांध एक पर्यटन स्थल के रूप में उभर कर सामने आया है। संत सरोवर बांध गांधीनगर में इंद्रोदा क्षेत्र में पड़ता है।


7. इंद्रोड़ा प्राकृति उद्यान

इंद्रोडा नेचर पार्क भारत का अनोखा पार्क है जिसे भारत का जुरासिक पार्क के रूप में जाना जाता है। पार्क में डायनासोर संग्रहालय के साथ डायनासोर के जीवास्म देखने को मिलते हैं। परिवार और बच्चों के बीच पिकनिक और प्राकृति के बीच भ्रमण का आनंद लेने के लिए आदर्श पार्क है।


बच्चों के साथ घूमने वाली जगहें

  1. फन वर्ल्ड 
  2. इंद्रोडा नेचर पार्क
  3. अक्षरधाम मंदिर
  4. पुनीत वन


गांधीनगर घूमने का सही समय कब चुने?

गांधीनगर साबरमती नदी के तट पर बसा होने और भौगोलिक स्थिति के कारण शहर की उष्णकटिबंधीय और शुष्क जलवायु देखने को मिलती है। शहर मुख्य रूप से सर्दी, गर्मी और वर्षा अंतराल के बाद आती रहती है। मार्च से जून महीने के अंत तक बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। कभी कभी तो तापमान 45°© तक चला जाता है। यदि घूमने की दृष्टि से सबसे सुखद मौसम की बात करे तो सर्दियों में नवंबर से फरबरी के बीच घूमने की योजना बनाई जा सकती है। मानसून और गर्मी की परवाह नहीं करते तो गांधीनगर घूमने किसी भी मौसम में जा सकते हैं।


गांधीनगर पहुंचने का सही विकल्प

गांधीनगर ऐसा शहर है जहां पहुंचने के कई विकल्प हैं। गांधीनगर शहर गुजरात की राजधानी है जो की प्रसिद्ध शहर अहमदाबाद से 35 किमी दूरी स्थित है। पहुंचने के लिए चाहे तो अहमदाबाद से गांधीनगर पहुंच सकते हैं या फिर अपने शहर से सीधा गांधीनगर के लिए प्रस्थान कर सकते हैं।


ट्रेन द्वारा सफर कैसे करें?

ट्रेन द्वारा गांधीनगर पहुंचने के दो तरीके है। पहला तरीका है अपने शहर से अहमदाबाद पहुंचकर और फिर अहमदाबाद से बस के माध्यम से गांधीनगर पहुंच जाएं। दूसरा तरीका है। गांधीनगर के सेक्टर 14 में स्थित गांधीनगर रेलवे स्टेशन के लिए सीधा ट्रेन पकड़ सकते हैं।


हवाई जहाज

हवाई जहाज द्वारा गांधीनगर पहुंचने के लिए केवल सरदार वल्लभ भाई पटेल एक ही हवाई अड्डा है जो गांधीनगर से 18 किमी दूर है। सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा अहमदाबाद और गांधीनगर दोनों शहर से आवागमन के लिए आसान विकल्प है। यह हवाई अड्डा आवागमन के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की सुविधाएं प्रदान करता है।


गांधीनगर सिटी के बारे में पूछे जाने वाले प्रश्न - FAQ on Places to Visit in Gandhinagar

1. गांधीनगर शहर की रूपरेखा किसने तैयार की थी?

गांधीनगर चंडीगढ़ के बाद दूसरा ऐसा शहर है जिसे योजनाबद्ध तरीके से बसाया गया है। शहर की रूपरेखा एच के मेवाड़ा और प्रकाश आप्टे द्वारा तैयार की गई थी।

2. अहमदाबाद से गांधीनगर कितनी दूर पड़ता है?

अहमदाबाद से गांधीनगर साबरमती नदी के पश्चिमी तट पर 35 किमी दूर पड़ता है। गांधीनगर पहुंचने के लिए ढेरों साधन उपलब्ध हैं।

3. गांधीनगर का पुराना नाम क्या है?

साबरमती के तट पर स्थित गुजरात का हरित शहर गांधीनगर जिसे प्राचीन समय में पेठापुर के नाम से जाना जाता था। वर्तमान में महात्मा गांधी के नाम पर शहर का नाम गांधीनगर रखा गया है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url