14+ चंडीगढ में घूमने की जगह | Chandigardh Tourist Places

भारत का केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ सुनियोजित शहर के रूप में जाना जाता है। केंद्र शासित शहर भारतीय अर्थव्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी है। शहर की निर्माण कला, हरित आवास और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भवन और सड़के पहले प्रयोगशाला के रुप में डिज़ाइन किया गया है। चंडीगढ़ शहर की रूपरेखा भारतीय शहरों के लिए आदर्श साबित हो सकती है। हरियाणा के साथ साथ यह पंजाब की भी राजधानी है। आज के विशेष लेख में हम 15 से अधिक चंडीगढ में घूमने की जगह (Chandigardh Tourist Places) के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यह सभी जगह चंडीगढ़ की सबसे मुख्य आकर्षण पर्यटन स्थल है जो लोगों द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं।

Chandigarh me ghumne ki jagah

चंडीगढ़ में घूमने और शॉपिंग करने के लिए अनेकों पर्यटन स्थल मौजूद हैं। चंडीगढ़ का मौसम कूल होने के कारण यहां पर्यटक काफी संख्या में घूमने के लिए आते रहते हैं। चंडीगढ़ में घूमने लायक सुखना झील, रॉक गार्डन जैसे अनेकों गार्डन, पिकनिक स्थल और ऐतिहासिक स्थल मौजूद है।चंडीगढ़ शहर अपने खानपान और कपड़े की दुकानों के लिए जाना जाता है। खानें पीने के लिए अनेकों होटल और ढावा बने हुए हैं जो पंजाबी भोजन का लाज़वाब स्वाद उपलब्ध कराते हैं।

कपड़ो की खरीदारी के लिए सेक्टर 17 सबसे बढ़िया जगहों में से एक है। जहां सस्ते आकर्षक कपड़ो की खरीदारी की जा सकती है। घूमने के लिए जाते हैं तो शहर की चकाचौंध भरी जिंदगी में पंजाबी संस्कृति और आधुनिकता की झलक देखने का मौका मिलेगा। यदि आप चंडीगढ़ शहर के पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में हमने चंडीगढ़ में घूमने की जगह (Chandigardh Me Ghumne Ki Jagah) के साथ आपकी सुविधा हेतु आवागमन के लिए आसान तरीका बताया है।


चंडीगढ में घूमने की जगह | Chandigardh Tourist Places


चंडीगढ में घूमने की जगह का संक्षिप्त परिचय

  1. सुखना झील
  2. रॉक गार्डन
  3. रोज गार्डन
  4. मोहाली क्रिकेट स्टेडियम
  5. म्यूजिकल फाउंटेन
  6. सरकारी संग्रहालय
  7. एलांटे मॉल
  8. फन सिटी
  9. थंडर जोन
  10. अंतराष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय
  11. शांति कुंज
  12. जापानी गार्डन
  13. टेरेस गार्डन
  14. पिंजौर गार्डन
  15. छतवीर चिड़ियाघर
 

चंडीगढ शहर का परिचय

  1. चंडीगढ भारत का क्रेंद्र शासित प्रदेश है जो पंजाब और हरियाणा की राजधानी है। चंडीगढ़ का नाम का अर्थ चंडी का किला है। जिसका नाम मां दुर्गा के नाम पर पड़ा। चंडी का मंदिर हरियाणा राज्य के पंचकुला जिले में स्थित है।
  2. भारत का चंडीगढ़ शहर स्वतंत्रता के बाद एक योजनाबद्ध तरीके से बसाया हुआ शहर है जहां पर सड़के, पानी की निकासी, खुले मैदान, रहने लायक बस्तियां, पार्क, आलीसान बिल्डिंग सभी को सुनियोजित तरीके से बसाया गया है। आधुनिक कला, विज्ञान, साहित्य और शैली चंडीगढ को भारत के अन्य शहरों से अलग बनाता है। चंडीगढ शहर की रूपरेखा फांस के वास्तुकार ली कॉर्ब्यूजियर द्वारा तैयार की गई थी।
  3. भारत 1947 में आजाद होने के बाद पंजाब राज्य दो भागो में बट गया इसके साथ पंजाब राज्य की राजधानी लाहौर पाकिस्तान में शामिल हो गई। इसके बाद चंडीगढ़ शहर को योजनाबद्ध तरीके से 1952 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के प्रयासों द्वारा बसाया गया।


1. सुखना झील (Sukhna Lake Chandigarh)

चंडीगढ़ में 3 किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैली मानव निर्मित सुखना झील जो की सेक्टर 1 में शिवालिक की पहाड़ियों पर स्थित पर्यटकों के घूमने लायक सबसे अच्छी जगहों में शामिल है। प्राकृतिक सौंदर्य से वशीभूत सुखना झील बोटिंग, पिकनीक और शांति पूर्ण वातावरण के लिए आदर्श स्थान है। सुखना झील का निर्माण 1958 में करवाया गया था। यह झील रॉक गार्डन के नजदीक पड़ती है। झील में मनोरंजन के साथ शॉपिंग और रेस्टोरेंट में स्थानीय व्यंजन का स्वाद उठा सकते हैं।

Chandigarh me ghumne ki jagah

सुखना झील में घूमने के लिए बिलकुल फ्री है लेकिन यदि आप बोटिंग, और झूले का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे। झील में घूमने के लिए कई तरह की बोट है जिसमे शिकारा, क्रूज, पैडल बोट, सीटर बोट चलाई जाती हैं। झील के किनारे एक छोटा सा एम्यूजमेंट पार्क को विकसित किया गया है जिसमें टॉय ट्रेन, बुल राइड, कार राइड, का मजा लिया जा सकता है। छुट्टियों में अपने परिवार और बच्चो के साथ घूमने के लिए उत्तम जगह है। सुखना झील सुबह 5 बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहती है।

Chandigarh me ghumne ki jagah

सूखना झील अनेक प्रवासी पक्षियों का निवास स्थल भी है। झील के पास स्थित नव निर्मित बर्ड पार्क प्रवासी और स्थानीय पक्षियों का निवास स्थान है। पार्क के अंदर कई तरह के पक्षियों को देख सकते हैं। जिसमें बत्तक, तोता, मोर, बगुला देखने को मिलते हैं। पार्क में फ़ोटो शूट करने के लिए सेल्फी पॉइंट बनाएं गए हैं जो सेल्फी लवर को फ़ोटो खींचने के लिए उत्साहित कर देंगे। यदि सूखना झील घूमने मनोरंजन के लिए जाते हैं तो बर्ड पार्क में घूमने ज़रूर जाएं पार्क के अंदर फैली हरियाली और कलरव करते पक्षियों की चहचहाट दिल खुश कर देगी।बर्ड पार्क सोमवार और मंगलवार को बंद रहता है।

झील तक कैसे पहुंचे : सुखना झील तक पहुंचने के लिए सेक्टर 17 के ISBT के बूथ नंबर 40 से काफी संख्या में बस चलती रहती हैं।


2. रॉक गार्डन (Rock Garden)

अनोखी शिल्प कला से सुसज्जित रॉक गार्डन किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। प्राकृतिक और मानव निर्मित संसाधनों का उपयोग करके मानव निर्माण के चमत्कारों में से एक है। रॉक गार्डन में बनी मूर्तियां कबाड़ द्वारा बहुत ही खूबसूरत तरीके से मनाई गई है जो देखने लायक है। गार्डन में संगीतकारों की सिरेमिक की मूर्तियां, टूटे हुए बर्तन, गिलासों से बहुत ही सुंदर मूर्तियां स्थापित की गई है। रॉक गार्डन का निर्माण 1957 एक सरकारी अधिकारी नेकचंद द्वारा करवाया गया था। इनके इस कार्य से खुश होकर इन्हे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया है।

Chandigarh me ghumne ki jagah

प्रति वर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक इस गार्डन को देखने के लिए आते हैं। चंडीगढ़ का अद्वितीय रॉक गार्डन सेक्टर 1 में स्थित खुबसूरत गार्डन है जो की 40 एकड़ में फैला घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है। यह सेक्टर 17 में बस स्टैंड से 4 किलोमीटर की दूरी पर है।

Rock Garden Location : रॉक गार्डन उत्तर मार्ग पर सुखना झील के पास सेक्टर 1 में पड़ता है।

Rock Garden Timing : सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक


3. रोज गार्डन (Zakir Hussain Rose Garden Chandigarh)

रोज़ गार्डन 1967 में निर्मित चंडीगढ़ का प्रमुख पर्यटन स्थल है। गार्डन का निर्माण चंडीगढ़ के प्रथम मुख्य आयुक्त स्वर्गीय डॉ MS Randhawa के देखरेख में किया गया है था। प्राकृतिक खुशबू से भरपूर रोज गार्डन की गिनती एशिया के सबसे बड़े गार्डेन के रूप में की जाती है। पार्क को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन रोज़ गार्डन के रूप में भी जाना जाता है। पार्क में 825 से अधिक प्रजातियों के 32500 की संख्या में फूल पौधे देखने के लिए मिल जाएंगे। प्रत्येक वर्ष फरवरी महीने में रोज गार्डेन में फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाती है फूलों की सुंदरता देखने वाले को मंत्रमुग्ध कर देती है। गार्डन में लगे रंग बिरंगी गुलाब के फूल फ़ोटो शूट करने के लिए बेहतरीन परिदृश्य प्रदान करते हैं।

Chandigarh me ghumne ki jagah

प्राकृति प्रेमियों और कपल्स के लिए यह गार्डन किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह गार्डन 4025 एकड़ के क्षेत्र में फैला प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। रोज़ गार्डन में खिले फूल मन को रोमांचित कर देते हैं।Rose Garden जन मार्ग के सेक्टर 16 में पड़ता है। रोज़ गार्डन में घूमने जाने का समय सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। जिसमे घूमने के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपए प्रति व्यक्ति रहता है।


4. मोहाली क्रिकेट स्टेडियम (Cricket Stadium Mohali)

Chandigarh me ghumne ki jagah

मोहाली क्रिकेट स्टेडियम भारत का लोकप्रिय खेल का मैदान हैं। यह मैदान किंग्स इलेवन पंजाब टीम का मुख्य रूप से अभ्यास मैदान है। स्टेडियम का निर्माण 1966 में करवाया गया था। मोहाली स्टेडियम में दर्शकों के बैठने के लिए 30000 की क्षमता है। स्टेडियम में राष्ट्रिय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होता रहता है। अगर आप क्रिकेट लवर है तो क्रिकेट मैच के दौरान टिकट बुक करके क्रिकेट खेल का मजा ले सकते हैं। मोहाली क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ में सेक्टर 16 में साहिबजादा अजीत सिंह नगर में स्थित है।


5. म्यूजिकल फाउंटेन (Musical Fountain Chandigarh)

चंडीगढ़ शहर के सेक्टर 17 में स्थित म्यूजिकल फाउंटेन चंडीगढ़ का सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। इस फाउंटेन में आप नाचते पानी का डांस देख सकते हैं। शाम को फाउंटेन का आनंद लेने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगती है। शाम को कुछ चटपटा खाने का मन है तो म्यूजिकल फाउंटेन में पहुंचकर चंडीगढ़ के स्ट्रीट फूड का आनंद उठा सकते हैं।


6. सरकारी संग्रहालय (Government Museum and Art Gallery, Chandigarh)

ऐतिहासिक और पुरानी धरोहर में दिलचस्पी रखने वाले लोगों की गवर्नमेंट म्यूजियम बहुत ही पसंद आता है। संग्रहालय में प्राचीन और ऐतिहासिक चीजों को संजोय कर रखा गया है। इसमें गांधार शैली में निर्मित अनेकों मूर्तियों का संग्रह देखने को मिल जायेगा साथ ही संग्रहालय में अनेक प्रकार के लघु चित्रों और ऐतिहासिक काल के जीवाश्म को रखा गया है। गवर्नमेंट म्यूजियम चंडीगढ़ के सेक्टर 10 में स्थित है जो की सेक्टर 17 बस स्टैंड से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सरकारी संग्रहालय सोमवार को छोड़कर बाकी सभी दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।


7. एलांटे मॉल चंडीगढ़ (Nexus Elante Mall Chandigardh Me Ghumne Ki Jagah)

एलांटे मॉल चंडीगढ़ में स्थित भारत का 10वा सबसे बड़ा मॉल है जिनमें आप शॉपिंग के साथ मनोरंजन खेल, सिनेमा और खानें का का आनंद ले सकते हैं। मॉल के अंदर बड़े बड़े ब्रांडेड शॉपिंग कॉम्प्लेक्स है जहां ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी की जा सकती है। इसके साथ मॉल में खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट है साथ ही बच्चो के खेलने के लिए गेम जोन भी उपलब्ध हैं। एलांटे मॉल सप्ताह के आखिरी दिन शनिवार और रविवार घूमने और समय व्यतीत करने के लिए एक बढ़िया जगह है। एलांटे मॉल इंडस्ट्रियल एरिया फेस 1 में स्थित है।


8. फन सिटी (Fun City Chandigarh)

Chandigarh me ghumne ki jagah

फन सिटी एक जल मनोरंजन पार्क है जो चंडीगढ़ में मनोरंजन के लिए बहुत प्रसिद्ध है। फन सिटी के अंदर एम्यूजमेंट पार्क और वाटरपार्क मनोरंजन के लिए बढ़िया विकल्प है। वाटरपार्क में अनेकों संख्या में पर्यटक पानी में जल क्रीडा करने के लिए जाते हैं। वाटरपार्क के निर्मल जल में आप तैरने का भरपूर मजा ले सकते हैं। एम्यूजमेंट पार्क में मनोरंजन के लिए टॉय ट्रेन, गेमिंग जोन बनाए गए हैं जो बच्चों को बहुत पसंद आता है। गर्मियों के दिनों में फन सिटी का माहौल मेले जैसा दिखता है। दैनिक जीवन के कार्यों से ऊब चुके है तो कुछ समय के लिए अपने मन को आनंदित करने के लिए फन सिटी में आनंद उठा सकते हैं। फन सिटी रामगढ़ में गुरुद्वारा बरवाला रोड़ पर नाड़ा साहेब के पास स्थित है। पार्क सुबह 09:30 से शाम 06:30 तक खुला रहता है।


9. थंडर जोन (Thunder zone Chandigarh)

थंडर जोन को चंडीगढ़ में मनोरंजन वाटर पार्क के रूप में जाना जाता है। थंडर जोन का निर्माण 2002 में लोगों के घूमने के लिए किया गया था। छुट्टियों के दिनों में आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते है। थंडर जोन चंडीगढ़ शहर से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


10. अंतराष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय ( International Doll Museum)

Chandigarh me ghumne ki jagah

अंतराष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय 1985 में निर्मित चंडीगढ़ में स्थित अनोखा संग्रहालय है जिसे बाल भवन के अंदर बनाया गया है। छोटे बच्चों के घूमने के लिए बहुत ही सुन्दर जगह है। इस संग्रहालय में देखने के लिए अनेकों तरह की गुड़ियों की प्रदर्शनी लगाई जाती है। संग्रहालय में भारत के अलग अलग राज्यों की गुड़ियों को प्रदर्शित किया है जो राज्यों की पहनावा और संस्कृति झलक प्रस्तुत करती गुड़ियां है। संग्रहालय में दुनिया के 25 देशों से अधिक विभिन्न प्रकार की गुड़ियों और कठपुतलियों को देखने का मौका मिलेगा। अली बाबा चालीस चोर और सेंड्रिला की कहानियों को बहुत की कुशलता पूर्वक दर्शाया गया है। गुड़ियों के माध्यम से महात्मा बौद्ध के जीवन में घटित यथार्थ घटना को दिखाया गया है। गुड़िया संग्रहालय छोटे बच्चों को बहुत ही पसंद आता है।अपने छोटे बच्चों को घुमाने के लिए जरूर ले जाएं। सप्ताह के अंतिम दिनों में संग्रहालय लोगों से भर जाता है लोग अपने बच्चों को घुमाने के लिए आते हैं। Doll Museum चंडीगढ के सेक्टर 23 में स्थित है।


11. शांति कुंज (Shanti Kunj Chandigarh)

प्राकृति प्रेमियों के लिए शांति कुंज चंडीगढ़ में घूमने के लिए उत्तम जगहों में शुमार है। शांति कुंज में स्थित हरे भरे पेड़ पौधे और बाग बगीचे जैसे प्राकृतिक सुंदरता का नजारा देख सकते हैं। शांति कुंज शहर की उथल पुथल जिंदगी से दूर एक शांति पूर्ण जगह है।

 

12. जापानी गार्डन (Japanese Garden)

Chandigarh me ghumne ki jagah

जापानी गार्डन चंडीगढ़ में स्थित जापानी की संस्कृति को उजागर करता हुआ लोकप्रिय गार्डेन है। सप्ताह के अंतिम दिनों में परिवार और बच्चों के साथ समय व्यतीत करने और पिकनीक का आनंद उठाने के लिए आदर्श स्थान है। गार्डन के अंदर घूमना बिलकुल फ्री है। जापानी गार्डन सेक्टर 31 पर स्थित है।


13. टेरेस गार्डन चंडीगढ़ (Terrace Garden)

टेरेस गार्डन चंडीगढ़ में सेक्टर 33 पर स्थित है। टेरेस गार्डन पर्यटकों के घूमने के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है। गार्डन का निर्माण 1979 में करवाया गया था। गार्डेन में घूमने के लिए शाम को लोगों की बहुत भीड़ उमड़ती है। शाम के वक्त हरे भरे फूल पौधों के बीच टहलने का अलग ही मजा है।


14. पिंजौर गार्डन (Yadavendra Garden, Pinjaur)

पिंजौर गार्डन का निर्माण मुगल शासक औरंगजेब के एक नवाब द्वारा बनवाया गया था। बाद में इस गार्डन का पुननिर्माण पटियाला के महाराज यादविंद्र द्वारा करवाया गया था इसी कारण इस खूबसूरत गार्डन को यादविंद्र गार्डन के रूप में भी जाना जाता है। पिंजौर गार्डन में बनी ऐतिहासिक इमारत राजस्थानी और मुगल वास्तुकला का मिला जुला रूप है जो देखने में बहुत अदभुत लगता है। पिंजौर गार्डन को बहुत की कुशलता से विकसित किया गया है। गार्डेन इतना खुबसूरत लगता है जिसकी वजह से बहुत सी फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है। पिंजौर गार्डन चंडीगढ़ शहर से 24 किमी दूर शिमला रोड़ पर स्थित है। पिंजौर गार्डन सप्ताह के सभी दिन खुला रहता है।


15. छतवीर चिड़ियाघर चंडीगढ़ (Mahendra Chaudhari Zoological Park)

Chandigarh me ghumne ki jagah

जंगली जानवरों को करीब से देखने की इच्छा रखते हैं तो छतवीर चिड़ियाघर घूमने के लिए ज़रूर जाएं। चिड़ियाघर में पशु पक्षियों को देखने के साथ लाइन सफारी और डियर सफारी का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। छतवीर चिड़ियाघर विशाल क्षेत्रफल में फैला हुआ है जिसमे फैदल घूमने के साथ ई रिक्शा में बैठकर पूरे चिड़ियाघर का भ्रमण कर सकते हैं। छतवीर चिड़ियाघर परिवार और दोस्तों के साथ के घूमने के बेहद खास जगह है। छतवीर चिड़ियाघर को महेंद्र चौधरी जूलॉजिकल पार्क के नाम से जाना जाता है।

Chandigarh me ghumne ki jagah

चिड़ियाघर में आपको अनेकों पशु पक्षियों को देखने का मौका मिलेगा। जिसमें मानव निर्मित डायनासोर आकर्षण का केंद्र है जिन्हें देखकर ऐसा प्रतीत होता मानो बिलकुल सजीव हो। छतवीर चिड़ियाघर प्रत्येक सोमवार को बंद रहता है इसलिए सोमवार को छोड़कर किसी भी दिन घूमने की योजना बनाएं।

टिकट शुल्क : चिड़ियाघर में घूमने के लिए एंट्री शुल्क के लिए में वयस्क व्यक्ति का 100 रूपए टिकट लगता है वही 3 से 12 साल तक के बच्चों का 50 रूपए लगता है। दिब्यांग जनों के लिए प्रवेश निशुल्क है।

चिड़ियाघर की लोकेशन : चंडीगढ़ शहर से 18 किमी की दूरी पर जीरकपुर में स्थित है।


चंडीगढ़ सेक्टर 1 के शीर्ष स्थल

  1. सुखना झील
  2. रॉक गार्डन
  3. बर्ड पार्क


चंडीगढ़ पहुंचने का सुविधाजनक रास्ता (How To Reach Chandigarh)

चंडीगढ़ में घूमने जाने के लिए अनेकों माध्यम उपलब्ध हैं। चंडीगढ दिल्ली से महज 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चंडीगढ पहुंचने के लिए दिल्ली से सीधा सड़क मार्ग लगा हुआ है।


बस से चंडीगढ कैसे पहुंचे (Delhi To Chandigarh by bus)

चंडीगढ़ बस द्वारा पहुंचना बहुत ही आसान है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जालंधर, मेरठ, जैसे शहरों से नियमित रूप से बस चलती रहती है। दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी से अनेकों बस चलती रहती हैं। आप चाहे तो दिल्ली से कैब या टैक्सी बुक करके चंडीगढ़ आसानी से पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ में मुख्य रूप से दो बस अड्डे है जिसमें बस स्टैंड सेक्टर 17 और बस स्टैंड सेक्टर 43 में स्थित है।

हवाई मार्ग द्वारा चंडीगढ कैसे पहुंचे (Chandigarh By Aeroplane)

चंडीगढ़ एक केंद्र शासित प्रदेश होने के कारण यहां पर 2014 में निर्मित शहीद भगत सिंह अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश के विभिन्न शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। चंडीगढ शहर से हवाई अड्डा 12 किमी दूर दिल्ली-चंडीगढ मार्ग में स्थित है। दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, लखनऊ, बैंगलोर, जैसे शहरों से विमान घरेलू उड़ान भरते रहते हैं।

ट्रेन द्वारा चंडीगढ़ कैसे पहुंचे  (Chandigarh By Train)

चंडीगढ़ में ट्रेन से पहुंचना काफी आसान है साथ ही ट्रेन का किराया काफी नॉर्मल रहता है। चंडीगढ़ में स्थित चंडीगढ़ रेलवे जंक्शन के लिए दिल्ली, हरियाणा, लखनऊ, कानपुर, पंजाब, के शहरों से नियमित ट्रेन चलाई जाती है।


चंडीगढ़ में ठहरने की जगह (Chandigarh me Rukne ki jagah)

चंडीगढ़ में घूमने जाने पर ठहरने के लिए अनेकों होटल मौजूद है। जिसमें आप कम बजट में आसानी से होटल में रूम लेकर रुक सकते हैं। होटल में ठहरने के लिए आप ऑनलाइन सर्च करके होटल में ठहर सकते हैं।


चंडीगढ़ का प्रसिद्ध भोजन क्या है (Chandigarh Food)

चंडीगढ अपने रहन सहन सांस्कृतिक वेष भूषा के कारण भारत में लोकप्रिय है। इसके अलावा चंडीगढ़ में खाने के लिए अनेकों पंजाबी व्यंजन का स्वाद ले सकते हैं। चंडीगढ़ में अनेकों ढाबा, रेस्टोरेंट रोड के किनारे बने हुए दिख जायेंगे। जिसमे आपको खाने के लिए सरसों का साग, मखनी दाल, लच्छा पराठा, छोले भटूरे, लस्सी, चाट, कचौड़ी, पनीर, चावल, रोटी, सब्जी सभी स्वादिष्ट चीजे खानें के लिए मिल जायेंगी।


चंडीगढ़ के प्रसिद्ध बाजार

चंडीगढ़ शहर योजनाबद्ध ढंग से बसा होने के साथ अपनी स्थानीय बाजारों के लिए भी प्रसिद्ध है। पर्यटक चंडीगढ़ का भ्रमण करने के साथ ही बाजारों में खरीदारी भी कर सकते हैं। चंडीगढ़ की शास्त्री मार्केट और सेक्टर 17 की मार्केट कपड़े के लिए सबसे प्रसिद्ध मार्केट है जहां सस्ते दामों में आधुनिक स्टाइल के कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। शास्त्री मार्केट सेक्टर 22 में पड़ती है।


चंडीगढ़ की यात्रा में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न - FAQ on Chandigarh Me Ghumne Ki Jagah

1. मोहाली स्टेडियम कहा है?

मोहाली क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़ में स्थित है। इस क्रिक्रेट स्टेडियम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलो का आयोजन होता रहता है।

2. चंडीगढ घूमने का सबसे अच्छा मौसम क्या है?

चंडीगढ़ घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको बता दें चंडीगढ़ का मौसम साल के 12 महीने कुल रहता है। इसलिए चंडीगढ़ घूमने के लिए हमेशा पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। जिसमे पर्यटक ज्यादातर अगस्त से नवंबर के महीने में घूमने जाते हैं। आप अपने समय के अनुसार चंडीगढ़ कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

3. चंडीगढ़ का नजदीकी हिल स्टेशन कौन सा है?

चंडीगढ़ घूमने के साथ साथ आप निकटतम हिल स्टेशन की भी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। चंडीगढ़ का नजदीकी हिल स्टेशन कसौली है जो चंडीगढ़ से महज 60 किमी की दूरी पर स्थित है।

4. चंडीगढ़ से शिमला की दूरी?

चंडीगढ़ से शिमला 110 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक हिल स्टेशन के लिए जाना जाता है। शिमला गर्मियों में घूमने की एक अच्छी जगह है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url