गुजरात में घूमने की जगह, 15+ मुख्य दर्शनीय स्थल जहां आपको जरुर जाना चाहिए

गुजरात अपनी संस्कृति और मीठी बोली भाषा की वजह से पूरे भारत में प्रसिद्ध है। भारत के पश्चिमी भाग में स्थित गुजरात राज्य परंपरा और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। गुजरात एक ऐसा राज्य है जो अपने पर्यटन स्थलों के साथ व्यापार की दृष्टी से मुख्य भूमिका प्रस्तुत करता है। गुजरात राज्य में ही प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के शहरों के उल्लेख मिलते हैं। आज उसी खास राज्य गुजरात में घूमने की जगह (Gujarat Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में जानकारी देंगे। ताकि गुजरात राज्य के पर्यटन स्थल को दीदार करने में किसी भी तरह परेशानी का सामना न करना पड़े।

Gujarat Me Ghumne Ki Jagah

गुजरात राज्य इतना अनोखा है कि वैवाहिक रस्में किसी अन्य राज्य में देखने को नही मिलते हैं। गुजरात की लोक संस्कृति और साहित्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह राज्य अपने ऐतिहासिक पर्यतन स्थलों के साथ ही पवित्र धार्मिक स्थलों को संजोए हुए है। गुजरात का गरबा महोत्सव पर्यटकों में अमिट छाप छोड़ता है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तीनों राज्यों की सीमा से जुड़ा गुजरात पर्यटन के क्षेत्र में काफ़ी आगे है।


गुजरात में घूमने की जगह | Gujarat Me Ghumne Ki Jagah


गुजरात राज्य के कुछ रोचक बिंदु

  1. भारत के सबसे अग्रणी राज्यों में एक गुजरात की स्थापना 1960 में हुई थी। गुजरात की राजधानी गांधीनगर है। 1977 से पहले गुजरात की राजधानी अहमदाबाद हुआ करती थी। लेकिन व्यापार के नजरिए से अहमदाबाद से गांधीनगर स्थांतरित कर दिया गया।
  2. गुजरात राज्य में ही भारत के अनेक महान महापुरुषों का जन्म हुआ महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल गुजरात से ही तालूक रखते है।
  3. नामक के उत्पादन में गुजरात भारत में सबसे अग्रणी राज्य है।
  4. भारत के सबसे धनवान व्यक्ति मुकेश अंबानी गुजरात से ही हैं।
  5. गुजरात का गरबा महोत्सव बहुत ही प्रसिद्ध है जिसे सरदीय नव रात्रि के दिनों में राज्य के हर जिले और गांव में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। नव दिन चलने वाले महोत्सव में स्त्री और पुरूष गरबा नृत्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।
  6. गुजरात का सूरत शहर कपड़ा उत्पादन के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है साथ ही गुजरात में डायमंड की कटाई करने के बाद पॉलिशिंग का काम किया जाता है।


गुजरात में घूमने की जगह का संक्षिप्त परिचय (Best Tourist Places To Visit in Gujarat

  1. सोमनाथ मंदिर गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल
  2. गुजरात में घूमने की जगह कंकरिया झील
  3. कच्छ का रण गुजरात का प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस
  4. खिजड़िया पक्षी अभ्यारण गुजरात में घूमने लायक प्रसिद्ध जगह
  5. गिर नेशनल पार्क गुजरात में घूमने की जगह
  6. लक्ष्मी विलास महल गुजरात का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल
  7. पोरबंदर बीच कपल्स के लिए गुजरात में घूमने की जगह
  8. मरीन नेशनल पार्क
  9. दांता अंबाजी गुजरात के धार्मिक स्थल
  10. सापुतारा हिल स्टेशन
  11. जूनागढ़ पर्यटक स्थल
  12. द्वारका गुजरात का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल
  13. स्टेच्यू ऑफ यूनिटी गुजरात के पर्यटन स्थल


1. सोमनाथ मंदिर गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल (Somnath Temple)

गुजरात राज्य में स्थित सोमनाथ मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला ज्योतिर्लिंग अत्यंत प्राचीन मंदिरों में शामिल है। यह मंदिर हिंदुओ का प्रमुख धार्मिक स्थल है। मंदिर में भगवान शिव के अलौकिक दर्शन पाने के लिए हजारों की तादाद में भक्त दर्शन करने आते हैं। सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के रूप सोमनाथ को समर्पित एक ऐतिहासिक मंदिर है। धार्मिक स्थल पूर्वजों के श्राद्ध के लिए पवित्र माना जाता है। चैत्र, कार्तिक पूर्णिमा को बहुत से परिजन अपने पूर्वजों को पितृदान करने के लिए पूजा करते हैं।

Gujarat Me ghumne ki jagah

ऋग्वेद के अनुसार कहते है इस मंदिर का निर्माण चंद्रदेव ने हिंदू वास्तुशैली में करवाया था। सोमनाथ मंदिर भारत के अलावा दुनियां में भी प्रसिद्ध है। मंदिर सोने चांदी आभूषणों से सुसज्जित था जिसकी वजह से इस मंदिर को कई बार लूटा गया आपने इतिहास में पढ़ा होगा सोमनाथ मंदिर को महमूद गजनवी ने 17 बार लूटा था। महमूद गजनवी ने हजारों पुजारियों को मंदिर में ही मरवा दिया और मंदिर को नष्ट कर सोना और खज़ाना लूट कर ले गया था। मंदिर परिसर में पुराना बाण स्तंभ है जो दिशा स्तंभ के रूप में विराजमान है। स्तंभ में लिखे श्लोकों से पता चलता है कि स्तंभ से दक्षिणी ध्रुव तक सीधी रेखा में कोई अवरोध देखने को नही मिलता।

सोमनाथ मंदिर वैभवशाली होने के कारण टूटे हुए मंदिर को दुबारा बनवाने के लिए आजादी के बाद 1950 में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने मंदिर में काफी कार्य करवाया था। सोमनाथ मंदिर पूरी दुनिया में धार्मिक और पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है। शाम को रोजाना 8 से 9 बजे के बीच मंदिर प्रांगण में लाईट शो का आयोजन किया जाता है जिसमें मंदिर का इतिहास और पौराणिक कथाओं का वर्णन चित्रण के द्वारा दिखाया जाता है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार कहा जाता है भगवान श्री कृष्ण ने इस स्थान पर देहत्याग किया था इस कारण इस स्थान की गरिमा और वैभव और बढ़ जाता है साथ ही यहां बहती तीन पवित्र नदी सरस्वती, हिरण, कपिला का संगम है। 

सोमनाथ मंदिर कैसे पहुंचे : सोमनाथ मंदिर घूमने जाने के लिए सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन वेरावल जंक्शन और निकटम एअरपोर्ट अहमदाबाद, बड़ोदरा, और राजकोट है। राजकोट और अहमदाबाद से बस द्वारा पहुंचने के लिए अच्छा विकल्प है।

मंदिर खुलने का समय : सोमनाथ मंदिर के कपाट भक्तो के लिए सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक खुले रहते हैं। मंदिर में दर्शन करने के लिए किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है।


2. गुजरात में घूमने की जगह कंकरिया झील (Kankariya Lake)

गुजरात घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो अपनी लिस्ट में कांकरिया झील को जरूर शामिल करें। गुजरात में कांकरिया झील अहमदाबाद शहर में स्थित है। कंकरिया झील में घूमने के लिए काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। कंकरिया झील गुजरात राज्य में सबसे बड़ी मानव निर्मित झील मानी जाती है।

Gujarat me ghumne ki jagah

कंकरिया झील के निर्माण की नीव कुतुबुद्दीन ऐबक 1451 में डाली थी और यह झील 15वी शताब्दी में बनकर तैयार हुई थी। झील लगभग 3 किमी के विशाल क्षेत्र में फैली हुई है। झील के बीचों बीच नगीना वाडी उपवन और नगीना वाडी महल बना हुआ है।

कंकरिया झील में मनोरंजन के लिए अनेकों साधन उपलब्ध हैं। झील में आप नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं। झील के चारों ओर हरे भरे बगीचे है जहां आप कुछ समय शांति से व्यतीत कर सकते हैं। पास में ही बच्चों के खेलने के लिए गार्डन, झूले, म्यूजियम है। कंकरिया झील सुबह 4 बजे से शाम 8 बजे तक खुली रहती है।

झील के पास ही काफी प्रसिद्ध चिड़ियाघर है यदि आप चिड़ियाघर में अपने परिवार और बच्चों के साथ जाना है तो चिड़ियाघर में आपको अनेकों जंगली जानवरों को देखने का मौका मिलेगा। अहमदाबाद में घूमने के लिए शाही बाग, श्रेयांस लोक कला म्यूजियम, शाह आलम बाग रोजा, केलिको टेक्सटाइल म्यूज़ियम जैसे अनेकों पर्यटन स्थल मौजूद हैं।


3. कच्छ का रण गुजरात का प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस (Rann of Kutch)

कच्छ का रण गुजरात राज्य में कच्छ जिले में स्थित नमक का विशाल क्षेत्र है। गुजरात का रण ऑफ कच्छ समुद्र का ही एक हिस्सा है जो भूकंप आने से बन गया है। कच्छ का रण 23300 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्रफल में फैला हुआ है। गर्मियों में नमक की दलदली जमीन सूखने से जब सूर्य का प्रकाश नमक पर पड़ता है तो दूर से ऐसा दिखता है जैसे कोई मोती चमक रहा हो। नमक के रेगिस्थान में ऊंट की सवारी बेहतरीन अनुभवों में से एक है। शाम को ढलते सूरज का नज़ारा मन को प्रफुल्लित कर देगा।

Gujarat me ghumne ki jagah

नमक से बने रेगिस्तान का दीदार करने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक जाते रहते हैं। आपको बता दे रण ऑफ कच्छ एक गर्म इलाकों में आता है। गर्मियों के मौसम में यहां बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती है। गुजरात में घूमने की जगह के लिए रण ऑफ कच्छ बहुत ही लोकप्रिय नमक का रेगिस्तान है। रन ऑफ कच्छ केवल सर्दियों में अक्तूबर से फरवरी महीने में पर्यटकों के लिए खुला रहता है। सर्दियों में ही रन (Rann) उत्सव भी मनाया जाता है जिसे देखने के लिए भारत के कोने कोने से लोग पहुंचते हैं। 

कैसे पहुंचे : रन ऑफ कच्छ जाने के लिए सबसे नजदीक भुज (Bhuj) का रेलवे स्टेशन है। भुज से Rann of Kutch लगभग 85 किलोमीटर दूर पड़ता है। भुज रेलवे स्टेशन के बाहर से ही अनेकों टैक्सी मिल जाती हैं। यदि बस द्वारा जाना चाहते हैं तो रेलवे स्टेशन से 3 किमी दूर नया बस स्टैंड है जहां से बस द्वारा 200 रुपए में पहुंचा जा सकता है।


4. खिजड़िया पक्षी अभ्यारण गुजरात में घूमने लायक प्रसिद्ध जगह (Khijadiya Bird Sanctuary)

खिजड़िया पक्षी अभ्यारण गुजरात राज्य के जामनगर जिले में स्थित अनोखा पक्षी अभ्यारण है। पक्षी अभ्यारण को 1982 में सभी प्रकार के पक्षियों के लिए निवास स्थल के रूप में बनाया गया था। यहां पर आप दूसरे देशों से आने वाले सैलानी पक्षियों की 300 से अधिक पक्षियों की प्रजाति को देख सकते हैं।

Gujarat Me ghumne ki jagah

खिजड़िया पक्षी अभ्यारण में स्थित ताजे पानी और मीठे पानी की झील प्रवासी पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। खिजड़िया पक्षी अभ्यारण में कलरव करते तरह तरह के पक्षी देखने का सौभाग्य प्राप्त होता है।

गुजरात राज्य में सबसे बड़े पक्षी अभ्यारण के रूप में खिजड़िया पक्षी अभ्यारण लोकप्रिय है। अगर आप पक्षी प्रेमी हैं तो निश्चित रूप से आपको घूमने के लिए जाना चाहिए। अभ्यारण में जाने के लिए जामनगर से अनेकों बस, ऑटो रिक्शा, कार, कैब, जैसे साधन उपलब्ध हैं।

मुख्य गेट से अंदर पहुंचने के लिए आपको पैदल चलकर जाना पड़ता है। खिजड़िया पक्षी अभ्यारण की झील मुख्य दो भागो में खारे पानी और मीठे पानी में विभाजित है।


5. गिर नेशनल पार्क गुजरात में घूमने की जगह

पशु पक्षी प्रेमियों के लिए गिर नेशनल पार्क घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है। गिर नेशनल पार्क को बनाने का मुख्य उद्देश्य एशियाई शेरों की दिन प्रतिदिन कम हो रही प्रजाति को बचाने के लिए 1669 में निर्माण किया गया था। यहां शेर खुले में प्राकृतिक वातावरण में निवास करते हैं। यह राष्ट्रीय वन्य प्राणी अभ्यारण लगभग 1500 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।

Gujarat Me ghumne ki jagah

गिर राष्ट्रीय वन्य प्राणी अभ्यारण गुजरात के गिर, सोमनाथ, जूनागढ़, अमरेली जिले तक फैला हुआ है। अगर आप शेरों को साक्षात देखना चाहते है तो गिर नेशनल पार्क में घूमने के लिए जरूर जाएं। नेशनल पार्क में शेरों के अलावा लोमड़ी, हिरण तेंदुआ चीतल सांभर नीलगाय बाघ जैसे अन्य जंगली जानवरों को देख सकते हैं। गिर राष्ट्रीय उद्यान में आप सफारी का आनंद ले सकते हैं पास में ही मितियाला वन्यजीव अभयारण्य भी स्थित है।


6. लक्ष्मी विलास महल गुजरात का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 

लक्ष्मी विलास महल गुजरात के बड़ोदरा में स्थित महाराजा गायकवाड़ तृतीय शासक द्वारा 1890 में निर्मित अनोखा ऐतिहासिक महल है। महल का निर्माण इतनी भव्यता से किया गया था जिस कारण इसे बनने में 10 साल से भी अधिक का समय लगा था। उस ज़माने में महल 180000 रुपए की लागत में बना था।

Gujarat me ghumne ki jagah

पैलेस लंदन के बैंकिंघम पैलेस से कई गुना आकार में बड़ा है। महल बड़ोदरा गायकवाड़ का शाही निवास स्थल है। इंडो इस्लामिक वास्तुशैली में बना यह महल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लक्ष्मी विलास पैलेस गुजरात में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में शुमार है। महल के परिसर में स्थित गार्डन की सुंदरता देखने लायक है। अगर आप गुजरात में घूमने के लिए जाएं तो भव्य महल को देखने के लिए जा सकते हैं।


7. पोरबंदर बीच कपल्स के लिए घूमने की जगह

पोरबंदर जिले में स्थित पोरबंदर बीच समुद्र के किनारे पर बना हुआ सुंदर बीच है। समुद्र तट में टहलते हुए बहुत ही सुंदर नजारा देखने को मिलता है। कपल्स के घूमने के लिए समुद्र तट आदर्श वातावरण प्रदान करता है। आप अपने परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। और प्राकृतिक शांत वातावरण में अपने जीवन साथी के साथ खुशनुमा पल व्यतीत कर सकते हैं।

Gujarat me ghumne ki jagah

इसके अलावा पोरबंदर में माधवपुर बीच भी घूमने के लिए अच्छी जगह है। पोरबंदर बीच घूमने के साथ आप पोरबंदर के मंदिरों में दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। पोरबंदर में अनेकों धार्मिक स्थल और प्राचीन मंदिर है। जिसमे मुख्यता कीर्ति मंदिर, सूर्य भगवान का मंदिर, गणेश मंदिर, सुदमापुरी जैसे मंदिर स्थित हैं।

 प्राकृति का आनंद लेना चाहते हैं तो वर्धा वन्य जीव अभयारण्य और पोरबंदर पक्षी अभ्यारण पोरबन्दर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। आप इन जगहों पर भी घूम सकते हैं। पोरबंदर रेलवे स्टेशन में उतर कर आप पोरबंदर बीच पहुंच सकते है या फिर अहमदाबाद और राजकोट से बस द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।


8. मरीन नेशनल पार्क

मरीन नेशनल पार्क को समुद्रीय राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। यह नेशनल पार्क द्वारका जिले में कच्छ की खाड़ी पर स्थित है। मरीन नेशनल पार्क गुजरात में घूमने के लिए नंबर एक पर्यटन स्थलों में से एक है। मरीन नेशनल पार्क ओखा से जोदिया तक 270 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। मरीन नेशनल पार्क में जैव विविधता की दुनिया को देख पाएंगे।

Gujarat me ghumne ki jagah

समुद्रीय राष्ट्रीय उद्यान में आप समुद्री जीवों और पक्षियों की अनेक तरह की प्रजातियों को देख सकते हैं। जिसमे झींगा, केकड़ा, समुद्री घोड़ा, समुद्री कछुए, ऑक्टोपस, जेलीफिश जैसे अनेकों समुद्र जीव जंतु देख सकते हैं। अगर आप गुजरात घूमने के लिए जाते है तो मरीन नेशनल पार्क में घूमने जरूर जाएं। यहां आपको बहुत अच्छा लगेगा।


9. दांता अंबाजी गुजरात का धार्मिक स्थल

दांता अंबाजी गुजरात राज्य का बहुत ही खूबसूरत धार्मिक स्थल है। इसका निर्माण चौथी शताब्दी में हुआ था। यह प्राचीन मंदिर आबू रोड से 20 किलोमीटर दूर गब्बर पर्वतमाला में स्थित है। अंबाजी मंदिर गुजरात का अनोखा मंदिर है। मंदिर के गर्भ गृह में किसी भी देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित नही है।

Gujarat me ghumne ki jagah

मंदिर में केवल श्रीयंत्र की पूजा की जाती है। मंदिर में श्रीयंत्र की फोटो खींचना माना है। दांता अंबाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर में दर्शन करने के लिए सीढ़िया चढ़कर जाना होता है। माता की भक्ति में लीन होना चाहते हैं तो इस मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।


10. सापुतारा हिल स्टेशन

गुजरात राज्य के डांग जिले में स्थित सापुतारा हिल स्टेशन घूमने के लिए बढ़िया जगह है। आप गर्मियों मे भी सापुतारा हिल स्टेशन में घूमने का प्लान बना सकते हैं। सापुतारा हिल स्टेशन के आसपास घूमने के लिए अनेकों पर्यटन स्थल मौजूद हैं। हिल स्टेशन में आप नाव की सवारी का आनंद ले सकते, उगते और ढलते सूरज का अद्भुत नज़ारा देख सकते हैं।

Gujarat me ghumne ki jagah

ऊंची पहाड़ियों में ट्रेकिंग का आनंद लेते हुए सापुतारा हिल स्टेशन को एक्सप्लोर कर सकते हैं। हिल स्टेशन के पास में ही स्थित गिरा वाटरफॉल जिसमे ऊंचाई से गिरते पानी को देख कर आनंदित हो सकते है। सापुतारा हिल स्टेशन के सबसे नजदीक लोकप्रिय शहर नासिक है। नासिक से सापुतारा 80 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। सापुतारा का नजदीक रेलवे स्टेशन वघई और बिलीमोरा है।


11. जूनागढ़ पर्यटक स्थल

गिरनार हिल की गोद में बसा हुआ जूनागढ़ को मंदिरों की भूमि कहा जाता है। जूनागढ़ में घूमने के लिए अनेकों पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल और प्राचीन किले और भवन मौजूद हैं। जिसमे सबसे ज्यादा पर्यटकों के लिए ऊपरकोट किला, बौद्ध गुफ़ा, वन्य जीव संग्रहालय, नवघन कुंआ, मल्ली नाथ मंदिर, अम्बे माता मंदिर, सक्कार बाग प्राणी उदयान, और गिर नेशनल पार्क आकर्षण का केंद्र है।

Gujarat me ghumne ki jagah

जूनागढ़ के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए आप जूनागढ़ रेलवे स्टेशन में पहुंच कर सभी पर्यटन स्थलों का दीदार कर सकते हैं। राजकोट से जूनागढ़ काफी नजदीक है। आप राज्य परिवहन की बस द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।

 

12. द्वारका गुजरात का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल 

Gujarat me ghumne ki jagah

गुजरात राज्य में ओख मंडल प्रायद्वीप पर स्थित द्वारका भगवान कृष्ण की नगरी के नाम से पुरे भारत में प्रसिद्ध है। देवभूमि कहे जाने वाले द्वारका में भगवान कृष्ण का द्वारकाधीश मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर हिंदुओ के चार पवित्र धामों में से एक है। द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण गुरु आदि शंकराचार्य ने 7वी शताब्दी में करवाया था।

द्वारकाधीश मंदिर भारत में सात पवित्र धार्मिक स्थलों में एक है। मंदिर की ख्याति पूरी दुनियां में फैली हुई है। जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। द्वारकाधीश मंदिर में घूमने के अलावा द्वारका में बहुत से धार्मिक और पर्यटन स्थल है।


13. स्टेच्यू ऑफ यूनिटी गुजरात के पर्यटन स्थल

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी नर्मदा नदी के किनारे भरूच जिले में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा है। गुजरात घूमने के लिए अच्छी जगह है। यह प्रतिमा संसार की सबसे ऊंची प्रतिमा है जिसका उदघाटन भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन के उपलक्ष्य पर किया था। यह विशाल प्रतिमा सरदार सरोवर बांध से 4 किमी की दूरी पर साधु बेट पर बनी हुई है।

Gujarat me ghumne ki jagah

मूर्ति परिसर में स्थित हरे भरे पेड़ पौधे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। गगन को चूमती यह प्रतिमा इतनी विशाल है की अमेरिका की स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से दो गुना ऊंची बनी हुई है। यह प्रतिमा इतनी ऊंची है की दूर से ही दिखाई दे जाती है। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को देखने के लिए टिकट लगता है। शाम को यहां पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति होती है।


गुजरात के पवित्र धार्मिक स्थल

  1. कालिका माता मंदिर - चंपानेर पारागढ़ यूनेस्को विरासत
  2. अक्षरधाम मंदिर - गांधीनगर 
  3. द्वारकाधीश मंदिर - द्वारका
  4. सोमनाथ मंदिर - वेरावल बंदरगाह 


गुजरात घूमने का सबसे अच्छा मौसम कौन सा है? (Best Time To Visit in Gujarat)

गुजरात घूमने की योजना बनाने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए की गुजरात में घूमने कब जाएं क्योंकि गुजरात के अनुकूल मौसम में घूमने जाने पर आपकी गुजरात यात्रा सुखद रहेगी। गुजरात में घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों के मौसम में अक्टूबर माह से फरवरी तक रहता है।

क्योंकि गुजरात पश्चिमी समुद्र तट के किनारे बसे होने के कारण यहां की जलवायु सुस्ख और ह्यूमिडिटी और तापमान ज्यादा राहत है। इस कारण गर्मियों में घूमना थोड़ा मुश्किल रहता है। क्योंकि आद्रता अधिक होने के कारण पसीना भी खूब आता है। इसलिए बेहतर है अक्टूबर से फरवरी के बीच अपनी यात्रा का प्लान बना सकते हैं।


गुजरात कैसे जाएं?

गुजरात भारत में स्थित पश्चिमी राज्य है। जिसकी सीमा अरब सागर से जुड़ी हुई है। गुजरात में दर्शनीय स्थल, धार्मिक स्थल, लोक संस्कृति और साहित्य की झलक देखने के लिए भारत के अलग अलग राज्यों से लोग जाते रहते हैं। आप भी गुजरात में घूमने के लिए जा सकते हैं। गुजरात में पहुंचने के लिए कई तरह के साधन उपलब्ध हैं। इन सभी साधनों के माध्यम से गुजरात पहुंच सकते हैं।


ट्रेन से गुजरात कैसे पहुंचे?

गुजरात पहुंचने के लिए ट्रेन के माध्यम से यात्रा करना बहुत ही आसान और सुविधाजनक है साथ ही ट्रेन का किराया भी सड़क मार्ग और वायु मार्ग की अपेक्षा कम रहता है। गुजरात भारत के राज्यों से रेल मार्ग द्वारा अच्छे से जुड़ा हुआ है। गुजरात राज्य में रेलवे स्टेशन पश्चिम रेलवे जोन के अंतर्गत आते हैं। गुजरात के अधिकतर शहरों में रेलवे स्टेशन स्थित है। जिसमे अहमदाबाद, सूरत, भुज, भावनगर, राजकोट, गांधीनगर, बड़ोदरा जैसे प्रमुख शहरों में रेलवे स्टेशन है।

Gujarat Me ghumne ki jagah

गुजरात राज्य में सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शन बड़ोदरा है। इस रेलवे स्टेशन से भारत के लगभग सभी शहरों के लिए रोजाना 150 से भी अधिक ट्रेनों का आवागमन होता रहता है। दिल्ली, हरियाणा, जयपुर, मुंबई, चेन्नई, कानपुर, लखनऊ, भोपाल, इंदौर, जैसे शहरों से आप आसानी से ट्रेन के द्वारा पहुंच सकते हैं। इन सभी शहरो से नियमित ट्रेन चलती रहती हैं।


सड़क मार्ग द्वारा गुजरात कैसे पहुंचे?

गुजरात में यदि आप सड़क मार्ग द्वारा यात्रा करना चाहते है। तो गुजरात अपने पड़ोसी राज्यों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। गुजरात के पड़ोसी राज्य पूर्व में मध्य प्रदेश, उत्तर में राजस्थान, और दक्षिण में महाराष्ट्र, राज्य स्थित हैं।

गुजरात के पड़ोसी राज्यों से राज्य सड़क परिवहन निगम की बसे नियमित रूप से चलती रहती है। गुजरात सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। जिसमे गुजरात में हाइवे 2 और 4 लेन के बने हुए है। जो आपके सफर को आसान बनाते हैं। गुजरात राज्य में आप राज्य परिवहन की बसों से किसी भी शहर और जिले में जा सकते हैं।


हवाई जहाज द्वारा गुजरात कैसे पहुंचे?

हवाई जहाज से गुजरात का सफर बहुत आसान हो जाता है। एयरोप्लेन से आप जल्दी काम समय में गुजरात पहुंच सकते हैं। लेकिन हवाई जहाज का किराया, रेल मार्ग और सड़क मार्ग के किराए से काफी अधिक रहता है। गुजरात हवाई जहाज से पहुंचने के लिए गुजरात के अनेकों शहरों में एयरपोर्ट स्थित हैं।

साथ ही भारत के अलावा अन्य देशों से भी हवाई मार्ग से गुजरात के अहमदाबाद में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचा जा सकता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा प्राप्त है।

अहमदाबाद के एयरपोर्ट से रोजाना भारत में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने संचालित की जाती है। गुजरात में लगभग 17 शहरों में हवाई अड्डा स्थित है। जिसमे जामनगर हवाई अड्डा, भुज हवाई अड्डा , बड़ोदरा हवाई अड्डा, भावनगर हवाई अड्डा, राजकोट हवाई अड्डा, पोरबंदर हवाई अड्डा, कांडला हवाई अड्डा, केशोद, हवाई अड्डा प्रमुख हवाई अड्डा है। भारत के दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, बैंगलोर, जैसे शहरों से नियमित घरेलू विमान सेवाएं दी जाती है।


समुद्र मार्ग से गुजरात कैसे पहुंचे?

गुजरात में 1600 किमी तक फैली सीमा समुद्र तट से लगने के कारण आप समुद्र मार्ग से भी गुजरात की यात्रा कर सकते हैं। गुजरात में छोटे और बड़े बंदरगाह को मिला दे तो कुल 40 बंदरगाह है। जिसमे गुजरात का कांडला बंदरगाह सबसे प्रमुख बंदरगाह है। गोवा, मुंबई, पोर्टब्लेयर, जैसे शहरों से आप समुद्र मार्ग के द्वारा गुजरात पहुंच सकते है।


गुजरात का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन क्या है? (Famous Food in Gujarat)

गुजराती खान पान भारत के अन्य राज्यों से अलग है। गुजरात में अधिकतर व्यंजन में मिठास का स्वाद देखने को मिलता है। यदि आप उत्तर भारत या दक्षिण भारत से है तो शुरुआत में गुजराती भोजन का स्वाद खाने में थोड़ा अलग लग सकता है। गुजरात का प्रसिद्ध भोजन घुघरा, फाफड़ा, ढोकला, बांसुंडी है। गुजराती ढोकला का स्वाद पूरे भारत में अद्वतीय है। यदि आप गुजरात घूमने जाएं तो गुजराती ढोकले का स्वाद जरूर चखें।


FAQs

1. गुजरात का प्रसिद्ध पकवान

गुजरात का प्रसिद्ध पकवान घुघरा, ढोकला, खांडवी, फाफड़ा है। 

2. गुजरात का प्रसिद्ध मंदिर

गुजरात का प्रसिद्ध मंदिर सोमनाथ मंदिर है। जो अपनी वैभव और भव्यता के लिए पूरी दुनियां में प्रसिद्ध है।

3. स्टेच्यू ऑफ यूनिटी कहां पर है?

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भारत में गुजरात राज्य के केवडिया में सरदार सरोवर डेम से 4 किमी की दूरी पर गगन को चूमती विशालकाय सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा विराजमान है।


निष्कर्ष

प्रिय पाठक भारत हमने भारत के सबसे समृद्ध राज्य गुजरात में घूमने की जगह (Gujarat Me Ghumne Ki Jagah) के विषय में आपको बताया है। गुजराती खानपान और गरबा नृत्य महोत्सव गुजरात राज्य को भारत के बाकी राज्यों से खास बनाते हैं। यदि आप घूमने का शौक रखते है तो गुजरात के पर्यटन स्थल और गुजराती रहन सहन और संस्कृति को करीब से जानने का मौका तलाश कर सकते हैं।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url