10+ मलक्का में घूमने की जगह | Places to Visit in Malacca

मलक्का दक्षिण मलेशिया में मलक्का जलसंधि के तट पर बसा एक खूबसूरत राज्य जो अपने प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों से भरा हुआ लोगों को आकर्षित करता है। चीनी, मुस्लिम और हिंदू धर्म की समृद्धि सांस्कृतिक को सहेजे हुए मलेशिया का जीवंत शहर मलक्का नाईट लाईफ स्टाइल और शॉपिंग के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। मलक्का में स्थित बाजारों पर खरीदारी का अस्मरणीय अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। यकीन मानिए रंग बिरंगे दृश्यों से भरपूर शहर दिल जीत लेगा। इस लेख में मलक्का में घूमने की जगह (Places to Visit in Malacca) के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं।

Places to Visit in Malacca

मलक्का मलेशिया के औपनिवेशिक अतीत में महान अंतर्दृष्टि प्रदान करता है जिसे 2008 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध किया है। एक समय व्यस्त व्यापारिक बंदरगाह के रूप में मलक्का शहर ने काफी ख्याति प्राप्त की है। मलक्का में स्थित पुरानी धरोहर को आधुनिकीकरण से विकसित किया गया है। इस लेख में मलक्का में घूमने के लिए पसंदीदा जगहों को सांझा किया है जिसका भ्रमण जरूर करना चाहिए।


मलक्का में घूमने की जगह | Places to Visit in Malacca


सिटी का मलक्का नाम कैसे पड़ा?

Places to Visit in Malacca

मलक्का नाम के पीछे एक रोचक कहानी है कहते हैं एक बार सिंगापुर के शासक जिनका नाम परमेश्वरा था। जब वह सिंगापुर से भाग कर इसी शहर में पहुंचे और एक मलक्का नामक पेड़ के नीचे बैठ गए तब उन्होंने देखा शिकारी कुत्ते एक चूहे और हिरण को भगा रहे थे तभी उस चूहे और हिरण ने शिकारी कुत्तों को हरा कर नदी में धकेल दिया। इस पूरी घटना को देखकर सिंगापुर के शासक बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने शहर का नाम मलक्का रख दिया।


1. Dutch Square (डच स्क्वायर मेलाका)

Places to Visit in Malacca

यूनेस्को विरासत की सूची में शामिल Dutch Square दक्षिण मलेशिया में मलक्का सिटी के बीचों बीच स्थित है। पूर्व में इस क्षेत्र में डच और पुर्तगालियों का शासन हुआ करता था। डच स्क्वायर के बीच में रानी विक्टोरिया का फाउंटेन स्थापित किया गया है जिसे 1901 में रानी विक्टोरिया के सम्मान में बनवाया गया था। डच स्क्वायर मलक्का शहर का केंद्र बिंदु है। इस जगह पर रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। फ़ोटो और सेल्फी लवर के लिए यह एक उत्तम Tourist Attraction है। आसपास की इमारतों का रंग लाल होने के कारण डच स्क्वायर को Red Square के नाम से भी जाना जाता है। डच स्क्वायर में घूमना मुक्त है यह जगह पूरे दिन खुली रहती है।


2. Jonker Street

Places to Visit in Malacca

मलक्का की सबसे भीड़ भाड़ वाली जगहों में से एक जोंकर स्ट्रीट है यहां पर्यटक शॉपिंग और नाईट क्लब में पार्टी एंजॉय कर सकते हैं। जोंकर स्ट्रीट मलक्का सिटी का कलात्मक केंद्र है। यह सीटी कई दीर्घाओं और प्राचीन वस्तुओं की दुकानों और एंटीक वस्तुओं का केंद्र बिंदु है। शाम पांच बजते ही जोंकर गली आकर्षक बाजारों से सज जाती हैं जो रात तक जगमग होती रहती है। जोंकर स्ट्रीट में खानें पीने की दुकानें, सस्ते दामों में कपड़े, बच्चों के खेलने हेतु खिलौने आसानी से मिल जायेंगे।


3. Malacca River Cruise (मलक्का नदी परिभ्रमण)

Places to Visit in Malacca

मलक्का में रिवर क्रूज़ नाव की सवारी करने के लिए एक बेहतरीन जगह है। जिसमें नाव में बैठाकर नदी की सैर कराई जाती है। 45 मिनट में नाव का सफर शहर का अलग ही दृश्य प्रस्तुत करता है। पर्यटकों को नाव के द्वारा करीब 9 किमी तक सफर कराया जाता है जो की ऐतिहासिक परिभ्रमण के सबसे खुशनुमा यादों में से एक है। रिवर में सफर करते हुए जावा ब्रिज, पसार ब्रिज से होकर गुजरते हुए नाव के सफर को रोमांचित बनाते हैं। मलक्का रिवर क्रूज़ सुबह 9 बजे से खुल जाता है और यह रात 11 बजे तक खुला रहता है।


4. Malacca Strait Mosque (पवित्र धार्मिक स्थल)

Places to Visit in Malacca

नदी के किनारे स्थित मलक्का की मस्ज़िद अद्भुत वास्तुशैली का नमूना है। सफेद संगमरमर से निर्मित मस्जिद पर्यटकों को आकर्षित करती है। मस्ज़िद के आसपास फैला शांतिपूर्ण वातावरण घूमने के लिए आदर्श माहौल को दर्शाती है। खुशनुमा रंगीन शाम को समुद्र के किनारे से सूर्यास्त का परिदृश्य लुभावने योग्य रहता है। रात होते ही हरे रंग की लाइटों से सुसज्जित मस्ज़िद बहुत ही अच्छी लगती है। मस्ज़िद में जाने के लिए विशेष ड्रेस कोड का प्रावधान है। महिलाएं हिजाब पहनकर जा सकती हैं। जींस पहनकर जाने की अनुमति नहीं है वही पुरुष फुल पेंट शर्ट पहनकर जा सकते हैं।


5. Malacca Museum Complex (मलक्का संग्रहालय क्षेत्र)

Places to Visit in Malacca

किसी देश की संस्कृती और इतिहास का परिचय लेने के लिए संग्रहालय महत्वपूर्ण कड़ी है। मलक्का म्यूजियम कॉम्प्लेक्स मलेशिया का सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन है जिसे देखने के लिए दूसरे देशों से लोग बड़ी संख्या में जाते हैं। कॉम्प्लेक्स में ऐतिहासिक और मलेशिया की सांस्कृतिक विरासत को देख पाएंगे। यूनेस्को ने मलक्का म्यूजियम कॉम्प्लेक्स को विश्व धरोहर स्थल के रूप में चयनित किया है। कॉम्प्लेक्स में स्थित दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे पुराना मूलरूप से 1521 में पुर्तगालियों द्वारा निर्मित सेंट पॉल चर्च हैं जहां संत फ्रांसिस जेवियर की बड़ी सी मूर्ति का दीदार कर सकते हैं। पहाड़ी के ऊपर स्थित चर्च से शहर का खूबसूरत परिदृश्य प्राप्त होता है। फ्रांसिस जेवियर वही है जिनके अवशेषों को भारत में गोवा के चर्च पर रखा गया है।

कॉम्प्लेक्स के अंदर देखने के लिए Famosa, सल्तनत म्यूजियम बेहतरीन स्थान है। फमोसा पुर्तगालियों की धरोहर के अवशेषों का प्रर्दशन करता है। पुर्तगालियों ने मलक्का सेना को पराजित करने के बाद 1511 में समुद्र के किनारे पहाड़ी के चारो तरफ विशाल किले का निर्माण किया 1611 में डच के आने तक विदेशी आक्रमण के खिलाफ रणनीति और व्यापारिक आधार का केंद्र रहा।


6. Cheng Hoon Tang Temple

Places to Visit in Malacca

मलक्का शहर में स्थित चेंज हुन टांग मंदिर दया की देवी ग्यूआन को समर्पित 500 साल प्राचीन चाइनीज मंदिर है जो बुद्ध और ताइवान संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। मंदिर के गर्भ गृह में विराजित दया की देवी काले, सुनहरे और लाल रंग से सुसज्जित की गई है। मंदिर को Green Cloud के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर सभी धर्म का सामान भाव से स्वागत करता है। मंदिर में बुद्ध धर्म और हिंदू धर्म की संस्कृति का अनुसरण किया जाता है। मंदिर की अनोखी वास्तुशैली को देखते हुए यूनेस्को ने Excellent Architect Preservation Awards से सम्मानित किया है। मंदिर सप्ताह के सभी दिन खुला रहता है।


7. Baba Nyonya Heritage Museum

बाबा न्योन्या विरासत संग्रहालय मलक्का की यात्रा में प्राचीन इतिहास की झलक प्रस्तुत करता है। चीनी और मलय के समृद्ध इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए आदर्श स्थान है। संग्रहालय की आंतरिक सरचना  मलय संस्कृती को दर्शाती लकड़ी के ढांचे, आभूषण, चीनी मिट्टी के बर्तन, शाही पोशाक, दुर्लभ चीजों का दीदार होता है।


8. Menara Taming Sari

Places to Visit in Malacca

मेनारा टेमिंग साड़ी मलक्का में बनाया गया 80 मीटर ऊंचा टॉवर है जो आश्चर्यजनक मनोरम दृश्य प्रदान करता है। 5 मिनट के भ्रमण में टॉवर के ऊपर से शहर का खुबसूरत नज़ारा आनंदित कर देने योग्य रहता है। फ्लाइंग डिस्क के अंदर बैठकर चारो ओर 360° में गोल गोल घूमते हुए आनंद की अनुभूति प्राप्त कर सकते हैं। टॉवर के ऊपर से बहती ठंडी हवा औपनिवेशिक शहर का आनंद प्राप्त करने के लिए शानदार अवसर प्रदान करता है।


9. मलक्का सल्तनत महल

मलक्का में सल्तनत महल शाही महल की प्रतिकृति है। जब पुर्तगाली का कब्जा मलक्का में हुआ तब उन्होंने महल को ध्वस्त कर दिया इतिहासकारों की मदद से महल को पुराने जैसा बनाने की कोशिश की गई है। महल में सांस्कृतिक संग्रहालय भी है जहां प्राचीन मलय साम्राज्य का दुर्लभ इतिहास जानने का अवसर प्राप्त होता है।


मलक्का के लोकल पर्यटन स्थल

  1. Masjid Kampung Kling
  2. फामोसा
  3. म्यूज़ियम समुद्रा
  4. श्री पोय्यथा विनायगा मूर्ती मंदिर
  5. Little India Malacca
  6. सेंट पॉल चर्च
  7. तितली घर
  8. हैंग जेबत समाधि स्थल
  9. The Shore Sky Tower


कुआलालंपुर से मलक्का कैसे पहुंचे

कुआलालंपुर से मलक्का जाने के लिए बस सबसे बढ़िया माध्यम है। बस मलक्का तक 2 से 3 घंटे के अंदर पहुंचा देगी। मलक्का के लिए बस TBS स्टेशन से ले सकते हैं। जिसमें Express बस और साधारण बस दोनों तरह की बस संचालित की जाती हैं।


मलक्का का भ्रमण कैसे करें (How To Explore Malacca)

Places to Visit in Malacca

मलक्का में स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए रिक्शा की सवारी सबसे उत्तम है। रिक्शा द्वारा शुरू किया गया यात्रा भ्रमण का माध्यम यादगार पलों में से एक है। मनोरंजक तरीके के रूप में विकसित की गई रिक्शा व्यवस्था बहुत तेज ध्वनि वाले वाहनों और शोर सराबे से दूर ले जाती है। रिक्शा द्वारा एक स्थान से दूसरी जगह आसानी से पहुंच सकते हैं। किराए के हिसाब से यह बहुत सस्ता पड़ जाता है। रिक्शा को विभिन्न तरह से सजाया जाता है जिसमें बैठकर गाना सुनते हुए भ्रमण कर सकते हैं। रिक्शा में बैठने का अलग ही आनंद प्राप्त होता है।


मलक्का की यात्रा में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न - FAQ on Places to Visit in Malacca

1. कुआलालंपुर से मलक्का कितनी दूर है?

कुआलालंपुर से मलक्का 133 किमी दूर बसा मलेशिया का सबसे स्वच्छ शहर है।

2. मलक्का कहां है?

मलक्का मलेशिया का जीवंत शहर है जो मलय प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग में मलक्का जलसंधि के किनारे पर बसा हुआ ऐतिहासिक शहर है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url