20+ गोवा में घूमने की जगह | मौज मस्ती करने के लिए बेहतरीन स्थल

गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य होने के साथ-साथ लोगों का पसंदीदा पर्यटन स्थल भी है। गोवा अपने खुबसूरत समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। समुद्र के किनारे चलती ठंड हवा आपके रोम रोम को पुलकित कर देगी। भारत के अन्य राज्यो और पर्यटन स्थलों की तुलना में गोवा मौज मस्ती करने के उद्देश्य से सबसे ज्यादा लोगों की पसंदीदा जगहों में से एक है। इस लेख में आपको उत्तर और दक्षिण गोवा में घूमने की जगह (Goa Me Ghumne Ki Jagah) के बारे मे जानकारी देंगे।


Goa me ghumne ki jagah

गोवा एक आकर्षण पर्यटक स्थल होने के कारण यह घूमने वाले को अपनी ओर आकर्षित करता है। लोग मौज मस्ती करने के लिए छुट्टियों के दिनों में गोवा ट्रिप का प्लान बनाते हैं। सैर सपाटे के लिए गोवा किसी एशियाई देशों से कम नहीं है। समुद्र तट के किनारे फैली सुन्दरता और शानदार मौसम की उपलब्धता के कारण नव विवाहित जोड़े हनीमून डेस्टिनेशन के रुप में गोवा को पसंद करते हैं।

गोवा भौगौलिक दृष्टी से उत्तर की ओर महाराष्ट्र और पूरब में कर्नाटक से घिरा हुआ है। छोटा सा राज्य मुख्य रूप से दो भागो में बटा हुआ है। एक है North Goa और South Goa जिसमे नॉर्थ गोवा में बहुत से सुंदर बीच हैं। जबकि दक्षिण गोवा में लक्जरी रिजॉर्ट्स और शांत समुद्र तट वाली जगह है। गोवा यदि पहली बार घूमने के लिए जाते है तो पहले नॉर्थ गोवा को एक्सप्लोर करें तो बेहतर रहेगा।

 

गोवा में घूमने की जगह | Goa Me Ghumne Ki Jagah


गोवा का परिचय क्या है?

  1. गोवा का इतिहास तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व से शुरू होता है। जिस समय गोवा में मौर्य वंश के शासन की शुरुआत हुई। जैसे-जैसे समय बीतता गया गोवा में कई अलग-अलग शासकों ने शासन किया। वास्को डी गामा 1498 में समुद्र के रास्ते गोवा आने वाला पहला यूरोपीय यात्री बना। 
  2. इसके बाद 1510 में पुर्तगाली नौसेना द्वारा स्थापित मुगल राजा को पराजित कर पुर्तगालियों ने गोवा में कब्जा कर लिया। गोवा में पुर्तगालियों ने 450 साल तक शासन किया। 
  3. भारतीय नौसेना ने 19 दिसंबर 1961 में आक्रमण करके गोवा को पुर्तगालियों से आज़ाद करवा दिया और गोवा भारत में शामिल हो गया।
  4. गोवा और इसके उप-क्षेत्र दमन और दीव को भारतीय संविधान में एक संघीय क्षेत्र के रूप में शामिल किया गया। लेकिन 30 मई 1987 को 56वा संविधान संशोधन के द्वारा गोवा को अलग राज्य का दर्जा दिया गया और इस तरह गोवा भारत का 25वा राज्य बन गया। गोवा की राजधानी पणजी है।
  5. गोवा क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य है। और जनसंख्या की बात की जाए तो यह भारत का चौथा सबसे छोटा राज्य है। पूरी दुनियां में गोवा अपने सुंदर समुद्री किनारों के लिए जाना जाता है। एशिया की सबसे पहली प्रिंटिग की शुरुआत गोवा से हुई।


गोवा में घूमने की जगह संक्षिप्त परिचय (Goa ki Famous Places in Hindi)

  1. चपोरा किला 
  2. बोगदेश्वर मंदिर उत्तर गोवा
  3. दूध सागर जलप्रपात गोवा 
  4. कलांगुटे बीच 
  5. कैंडोलिम बीच गोवा 
  6. मंगुशी मंदिर गोवा
  7. अंजुना पिस्सू बाज़ार 
  8. महालक्ष्मी मंदिर 
  9. अगुआड़ा बीच और किला गोवा 
  10. आराम बोल बीच
  11. पालोलेम बीच 
  12. गोवा राज्य संग्रहालय 
  13. वागा टोर बीच 
  14. हरवलेम जलप्रपात 
  15. बागा बीच गोवा 
  16. सैटर्डे नाइट मार्केट 
  17. वाम जीसस वासिलिका 
  18. चोराओ द्वीप
  19. नवल एविएशन म्यूजियम



गोवा राज्य तथ्य
गोवा कब बनाया गया था 30 मई 1987 में
गोवा की राजधानी पणजी
गोवा की जनसंख्या 2001 की गणना के अनुसार 1,457,723
गोवा का क्षेत्रफल 3702 किलोमीटर
गोवा का सबसे बड़ा शहर वास्कोडिगामा
भारत में गोवा कब शामिल किया गया 1961 में गोवा शामिल किया गया


1. चपोरा किला - Chapora Fort Goa

चपोरा किला उत्तरी गोवा में चपोरा नदी की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित है। चपोरा किला को उत्तर गोवा के एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। यह किला 1617 में पुर्तगालियों द्वारा बनवाया गया था। चपोरा किला पुर्तगाली वास्तुकला का उत्कृष्ट नमूना है। लेकिन समय के साथ यह किला अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। वर्तमान में केवल किले की बाहरी दीवार ही सुरक्षित बची हुई है। इसके बावजूद इस किले को देखने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

Goa Me Ghumne Ki Jagah

किले के अंदर गुप्त सुरंग भी बनी हुई है जो पुर्तगालियों के शासनकाल में अपातकाल के दौरान बचने के लिए बनाई गई थी। किले से चारो तरफ का दृश्य बहुत सुंदर दिखता है। किले के ऊपर से खड़े होकर अंजुना और बाघा टोर समुद्र तट का अद्भुत दृश्य देख सकते हैं। चपोरा किले में ही लोकप्रिय फिल्म दिल चाहता है की शूटिंग हुई थी जिसकी वजह से यह किला और प्रसिद्ध हो जाता है। किले तक पहुंचने के लिए निजी वाहन या सार्वजनिक वाहन बस द्वारा जा सकते हैं। बस आपको पंजिम से मिल जायेंगी

किले में घूमने का समय : सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक


2. बोगदेश्वर मंदिर उत्तर गोवा का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल - Bodgeshwar Temple

Goa Me Ghumne Ki Jagah

बोगदेश्वर मंदिर उत्तर गोवा के मापूसा में स्थित एक धार्मिक स्थल है जो अनेक पेड़ पौधों से घिरा हुआ है। मंदिर को बहुत ही सुंदर तरह से बनाया गया है। मंदिर में स्थापित भगवान को अंगवाणी नाम से संबोधित किया जाता है। अंगवाणी का अर्थ होता है भक्तो की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाले, बोगदेश्वर मंदिर में प्रत्येक वर्ष 'जतरा' नामक मेले का आयोजन किया जाता है। उत्तरी गोवा में यह घूमने के लिए सबसे शान्त जगह में से एक है। आप अपने परिवार के साथ इस मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर पणजी से 12 किमी दूर स्थित है।


3. दूध सागर जलप्रपात गोवा - Dudh Sagar WaterFall From Goa

दूध सागर वॉटरफॉल दुनिया में प्रसिद्ध जलप्रपात है। यह गोवा की मनडोवी नदी पर स्थित है। दुध सागर वाटर फाल गोवा और कर्नाटक की सीमा में भगवान महावीर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में स्थित है जो गोवा फॉरेस्ट विभाग द्वारा संचालित किया जाता है। दूध सागर भारत का सबसे ऊंचा चौथा वॉटरफॉल है। इसकी लंबाई लगभग 320 मीटर है। दूध सागर वॉटरफॉल में तेज गति से गिरते हुए पानी को देख सकते हैं जो बहुत आकर्षण लगता है। वॉटरफॉल का गिरता हुआ पानी बिलकुल दूध की तरह सफेद है। जिसे Milk of Sea के नाम से जाना जाता है। चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म में इसी दूध सागर वॉटरफॉल का दृश्य दिखाया गया है।


Goa me ghumne ki jagah

आप पहाड़ी पर चढ़कर दूर दूर तक दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। साथ ही लाइफ जैकेट पहन कर नहा सकते हैं। गोवा में घूमने जाने वाले पर्यटकों की यह पहली पसंद होती है। जून से सितंबर के बीच आना यहां सबसे अच्छा रहता है। यह गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। झरने के सामने रेलवे लाइन है जब कोई ट्रेन झरने के पास से गुजरती है तो ट्रेन के अंदर से देखने का दृश्य बहुत सुंदर दिखता है। जलप्रपात विजिट का बढ़िया समय जून से सितंबर का रहता है।

दुध सागर वाटर फाल टिकट शुल्क : वॉटरफॉल को देखने के लिए प्रति व्यक्ति 500 रूपए का शुल्क लिया जाता है। जिसमें आपको जीप में बैठाकर घुमाया जाता है। जिसमें आप 01:30 घंटे में घूमने का समय रहता है। कैमरा लेकर जाते है तो उसके लिए अलग से टिकट लेना पड़ेगा।

दुध सागर कैसे पहुंचे : दुध सागर जलप्रपात तक पहुंचने के लिए नजदीक कुलेम रेलवे स्टेशन है। गोवा से बहुत सी बस टैक्सी चलती है जो एक से दो घंटे में पहुंचा देती हैं। गोवा के मडगांव, वास्कोडिगामा रेलवे स्टेशन से बहुत सी ट्रेन कुलेम के लिए जाती हैं। गोवा से आप वाहन किराए पर भी लेकर पहुंच सकते हैं। वाहन को पार्क करने के लिए बहुत सी पार्किंग जगह बनी हुई हैं जहां पार्किंग शुल्क देकर वाहन खड़ा कर सकते हैं।


4. कलांगुटे बीच - Calangute Beach Goa

Goa Me Ghumne Ki Jagah

समुद्र की रानी कहा जाने वाला बीच कलांगुटे के नाम से प्रसिद्ध है। कलांगुटे बीच उत्तर गोवा का एक समुद्री तट है जो बागा से कैंडोलिम तक फैला हुआ है। लोग रात में इस तट के किनारे पार्टी का आनंद लेते है। यहां बहते पानी का सुंदर दृश्य मन को मोह लेता है। कलांगुटे बीच की सुंदरता के कारण यहां पर हमेशा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। Calangute Beach में शॉपिंग करने के लिए बहुत सी दुकानें हैं। बीच के किनार खानें पीने के लिए बहुत से रेस्टोरेंट बने हुए हैं जहां गोवा के स्थानीय भोजन का स्वाद ले सकते हैं। बीच के किनारे बैठकर आराम फरमा सकते हैं। पानी में मनोरंजन करने के कई तरह की राइड करवाई जाती है जहां पैसा देकर राइड कर सकते हैं।


5. कैंडोलिम बीच गोवा - Candolim Beach Goa

कैंडोलिम बीच उत्तर गोवा में पणजी से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कैंडोलिम बीच अपने शांति वातावरण के लिए जाना जाता है। यदि दुनियां की चका चौंध से हटकर शांति वाली जगह पर जाना चाहते है तो कैंडोलिम बीच पर जा सकते हैं। कैंडोलिम बीच में अन्य बीच की अपेक्षा कम भीड़ रहती है। कैंडोलिम बीच में पानी बिलकुल दूध की तरह सफ़ेद दिखाई देता है। समुद्र की लहरे जब बीच के किनारे से टकराती हैं तो पानी बिलकुल मोती की तरह कण कण में विभाजित हो जाता है जिसे देखकर मन को खुशी का ऐहसास होता है।

Goa me ghumne ki jagah

कैंडोलिम बीच पर दिसंबर के महीने में 3 दिन के लिए लोकप्रिय सनबर्न महोत्सव आयोजित किया जाता है। यह जगह कपल्स हनीमून के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है। बीच के रास्ते पर खरीदारी करने के लिए अनेकों दुकानें लाइन से लगी हुई हैं जहां कपड़े, टोपी ख़रीद सकते हैं। कैंडोलिम बीच में पानी से संबंधित कई तरह की गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। जैसे बंपर राइड्स, जेट स्कीइंग, सर्फिंग, पैरा सेलिंग, कैट मरन सेलिंग, बनाना राइड्स और मनोरंजन करने के लिए बहुत कुछ है। कैंडोलिम बीच घूमने के लिए दो पहिया वाहन या कार से पहुंच सकते हैं। वाहन पार्किंग के लिए 50 रूपए का शुल्क लिया जाता है।


6. मंगुशी मंदिर गोवा - Goa Ka Dharmik Sthal Mangesh Mandir

साउथ गोवा में स्थित मंगुशी मंदिर भगवान शिव का 15वी शताब्दी में निर्मित मंदिर है जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंगुशी मंदिर 450 साल पुराना है यह अपने सात मंजिल दिए का टावर के लिए प्रसिद्ध है। मंगुशी मंदिर भगवान शंकर को समर्पित है। मंदिर में दर्शन करने पर फ़ोटो और वीडियो ग्राफी करने की अनुमति नहीं है। प्रत्येक वर्ष 22 फरवरी को जतरा महोत्सव आयोजित किया जाता है जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जाते हैं।

Goa me ghumne ki jagah

मंदिर के गर्भ गृह में शिवलिंग को स्थापित किया गया है। प्रत्येक सोमवार को यहां भव्य आरती होती है जो दर्शनीय है। साल के माघ महीने में मंदिर में उत्सव का आयोजन किया जाता है। मंदिर की गली में शॉपिंग करने की बहुत ही दुकानें हैं जहां कपड़े की शॉपिंग कर सकते हैं और टैटू भी बनवा सकते हैं। मंगेशी मंदिर गोवा की पोंडा तहसील के मांगेशी गांव में स्थित है। पणजी से यह मंदिर 22 किमी दूर पड़ता है। पहुंचने के लिए बस द्वारा जा सकते हैं।


7. अंजुना बाज़ार - Anjuna Flea Market Goa

Goa Me Ghumne Ki Jagah

यदि आप उत्तर गोवा में घूमने गए है तो अंजना पिस्सू बाज़ार में खरीदारी का लुफ्त उठा सकते है। बाजार में आपको कपड़े, हैंड क्राफ्ट, हाउस डेकोरेशन से संबंधित चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। लेडीज आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी ख़रीद सकते हैं। बाजार में खुशबूदार मसाले बहुत ही सस्ते दामों में ख़रीद सकते हैं। यह बाज़ार गोवा में काफी लोकप्रिय है। गोवा आने वाले पर्यटक इस बाज़ार में खरीदारी करने के लिए जरूर जाते है। Anjuna Flea Market सप्ताह में केवल बुधवार को सुबह 9 बजे खुलता है और शाम 6 बजे तक बंद हो जाता है। पास में ही अंजना बीच में शॉपिंग के साथ घूम कर आनंद उठा सकते हैं।


8. महालक्ष्मी मंदिर - Maha Laxmi Mandir Goa

Goa Me Ghumne Ki Jagah

उत्तर गोवा में स्थित महालक्ष्मी मंदिर एक धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। मंदिर का निर्माण 15वी शताब्दी के समय का माना जाता है। मंदिर के गर्भ गृह में देवी लक्ष्मी की चार हाथ वाली काले पत्थर की मूर्ति स्थापित है। मंदिर का मुख्य द्वार धनुष के आकार में बना हुआ मंदिर में दर्शन हेतु सुबह 06:30 से शाम 08:30 प्रवेश रहता है। नवरात्री में मंदिर प्रांगण भक्तो से भर जाता है। महालक्ष्मी मंदिर पोंडा से 4 किमी दूर बंडूरा (Bandora) में स्थित है।


9. अगुआड़ा बीच और किला गोवा - Aguada Fort Goa Famous Place

पणजी से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर अगुआड़ा बीच के पास स्थित अगुआड़ा किला उत्तर गोवा का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है। किले का निर्माण 1612 ई में पुर्तगालियों ने करवाया गया था। अगुवाड़ा फोर्ट का निर्माण पानी को संरक्षित करने के लिए किया गया था। जिसमें 2376000 गैलन पानी को एकत्र किया जा सकता है। किले को एक पथरीली चट्टानों के ऊपर निर्मित किया गया है। किले के अंदर गुप्त रास्ता भी बनाया गया है जो आपातकाल के दौरान भागने के लिए उपयोग किया जाता था।

Goa me ghumne ki jagah

वही लाइट हाउस का निर्माण जहाजों की दिशा को समझने के लिए किया गया था।यूरोप से आने वाले जहाज इसी रास्ते से होकर जाते थे। अगुवाड़ा बीच को सिंक्वेरियम (Sinquerium Beach) के नाम से भी जाना जाता है। अगुआड़ा बीच में शाम के वक्त ढलते सूरज का दृश्य बहुत ही शोभनीय लगता है। अगर आप फ़ोटो ग्राफी के शौकीन है तो इस बीच में फोटो शूट भी कर सकते हैं। दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन से आसानी से पहुंच सकते हैं।

अगुवाड़ा किला का टिकट शुल्क : अगुआड़ा फोर्ट को देखने के लिए 25 रुपए का टिकट शुल्क भारतीयों के लिए और 300 रूपए विदेशी नागरिकों से लिए लिया जाता है। फोर्ट में घूमने का समय 9 बजे से शाम 6 बजे तक रहता है।

 

10. आराम बोल बीच - Aram Bol Beach Goa

Goa me ghumne ki jagah

आराम बोल बीच में आप कुछ समय शांति से व्यतीत कर सकते हैं। आराम बोल बीच अपने नाम की ही तरह प्रचलित है। जहा पर जा कर आप आराम फरमा सकते है। बीच (Beach) में बहुत ही शांति का वातावरण है। यहां हरे पेड़ पौधे, जगमगाता नीला पानी, सुनहरी रेत और समुद्र के किनारे बनी झोपड़ियां शांति का वातावरण प्रदान करते हैं। Beach में घूमने के लिए काफी संख्या में विदेशी नागरिक भी जाते हैं। अरमबोल बीच को रसियन बीच के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि बीच में रसियन नागरिक बहुत आते हैं।


11. पालोलेम बीच - Palolem Beach Famous Place Goa

पालोलेम बीच दक्षिण गोवा के काना कोना नामक जगह पर स्थित है। बीच (Beach) के किनारे ताड़ के पेड़ और लकड़ी से बनी झोपड़िया देखने को मिल जाएंगी। पालोलेम बीच में आप शांत तरीके से एंजॉय कर सकेंगे। यह गोवा के सबसे सुंदर तटों में से एक है। यहां पर डिस्को के लिए पर्सनल हेड फोन दिए जाते है। आप पहन कर दीवानों की तरह बिना शोर के नाच सकते है। बीच में बैकवाटर में नाव की सैर करने का अलग ही मजा है। बीच के पास ही मंकी आइलैंड है। पालोलेम बीच से बोट राइड करके बटरफ्लाई बीच भी देख सकते हैं।


12. गोवा राज्य संग्रहालय - Goa Museum Must Visit Places

Goa Me Ghumne Ki Jagah

गोवा के इतिहास के बारे में जानने की इच्छा रखने वाले पर्यटक गोवा संग्रहालय में घूमने के लिए जा सकते हैं। संग्रहालय का निर्माण 1962 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा करवाया गया था। संग्रहालय में गोवा इतिहास से संबंधित सभी साक्ष्य मिल जायेंगे। गोवा के पुराने समय के दस्तावेज और तरह तरह की अदभुत चीजे देखने को मिल जाएंगी। म्यूज़ियम के अंदर पोर्ट्रेट गैलरी और सुंदर पेंटिंग और चीनी मिट्टी के बर्तन देख सकते हैं। संग्रहालय के अंदर बहुमूल्य प्राचीन मूर्तियां देखने को मिलती है जो खोदाई के दौरान निकाली गई है।


13. वागा टोर बीच - Vagator Beach Goa

Goa me ghumne ki jagah

वागा टोर बीच दो प्रमुख समुद्र तटों से विभाजित है। जो है बिग वैगेटर और लिटिल वैगेटर शाम के वक्त ढलते सूरत का आनंद ले सकते हैं। समुद्र तट पर लाल चट्टाने देखने में आकर्षण लगती है। वागा टोर पार्टी करने के लिए बहुत ही आकर्षक बीच है। इस बीच पर ज्यादा भीड़ नहीं होती पूरी तरह शांत वातावरण रहता है। किनारे चट्टानी पत्थरों से घिरा बीच काफी साफ सुथरा देखने को मिलता है। लोग किनारे आती हुई लहरों के बीच नहाते हैं और मनोरंजन करते हैं।


14. हरवलेम जलप्रपात - Harvalem Waterfall Goa Best Tourist Places

Goa me ghumne ki jagah

हरवलेम वॉटरफॉल गोवा की सबसे ज्यादा देखने वाली जगहों में से एक है। यह वॉटरफॉल 50 मीटर की ऊंचाई से गिरता हुआ बहुत ही आकर्षण लगता है। दूध सागर के साथ साथ आप इस जलप्रपात को भी देखने के लिए जा सकते हैं। हरवलेम वॉटरफॉल के पास ही हरवालेम गुफा भी स्थित है। पणजी से यह टूरिस्ट प्लेस 32 किमी दूर है जिसे एक घंटे की राइड करके पहुंच सकते हैं।


15. बागा बीच गोवा - Baga Beach Goa Famous Places

Goa Me Ghumne Ki Jagah

बागा बीच उत्तर गोवा का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। नए साल का जश्न मनाने के लिए यहां हजारों की संख्या में पर्यटक आते है। यह बीच पैरा सेलिंग और बनाना राइड जैसे पानी में खेलों के लिए प्रसिद्ध है। बागा बीच में आपको सुंदर समुद्री जीव जंतु भी देखने को मिल जाएंगी। टीटोस लेन (Titos Lane) भी बाघा बीच में है जहां नाइट क्लब में पार्टी कर सकते हैं। बागा बीच गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


16. सैटर्डे नाइट मार्केट - Saturday Night Goa Famous Market

Goa Me Ghumne Ki Jagah

अरपोरा (Arpora) में स्थित उत्तरी गोवा का सैटर्डे नाइट मार्केट भारतीयों और विदेशी पर्यटकों में खरीदारी करने के लिए बेहद लोकप्रिय मार्केट है। यह बाज़ार केवल सप्ताह के शनिवार को रात 8 बजे से रात 3 बजे तक खुला रहता है। बाज़ार में आप मन चाही खरीदारी कर सकते हैं। जिसमें अनेक तरह सामानों के स्टॉल लगाए जाते हैं।  मार्केट में आप कपड़े, जूते, बैग, सजावट का सामान, हाथ से बनी हुई सजावट की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। मार्केट में घूमने के लिए कोई एंट्री शुल्क नहीं लगता। खरीदारी करने के लिए देशी और विदेशी नागरिक बड़ी संख्या में जाते हैं।


17. वाम जीसस वासिलिका - Basilica Of Bom Jesus

वाम जीसस वासिलिका 400 साल पुराना गोवा में स्थित चर्च है। यह पंजिम से 9 किलोमीटर दूरी पर है। चर्च में सैंट फ्रांसेस जेवियर के अवशेषों को रखा गया है जो आज भी उनका शरीर पूरी तरह सुरक्षित है। सैंट फ्रांसेस ने गोवा में क्रिस्टियन धर्म का प्रचार किया था। गॉड जीसस की उन पर असीम कृपा थी। वाम जीसस वासिलिका अपनी बनावट और वास्तुकला के लिए फेमस है।

Goa me ghumne ki jagah 

यदि आप गोवा घूमने जाना चाहते है तो चर्च देखने जा सकते हैं। ईसाई धर्म के लोग प्रार्थना करने के लिए बड़ी संख्या में जाते हैं और जीवन हुए गलत कर्मों से छुटकारा पाने के लिए कन्फेशन करते हैं। वाम जीसस वासिलिका चर्च को यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल किया गया है।


18. सोराओ द्वीप - Chorao Island Goa and Bird Sanctuary

Goa Me Ghumne Ki Jagah

पणजी के नजदीक मंडोवी नदी पर स्थित यह द्वीप गोवा में घूमने की जगहों में से एक है। प्राचीन काल में इस द्वीप को चुनामणि आइलैंड के नाम से जाना जाता था। यह द्वीप अनेकों पशु पक्षियों और हरे भरे पेड़ पौधों से भरा हुआ है। द्वीप में पक्षी अभ्यारण भी है जहां अनेकों तरह के विदेशी पक्षी देखने को मिलेंगे। यह आइलैंड फेरी राइड और मैंग्रोव सफ़ारी के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। फेरी में बैठकर आइलैंड की विजिट कर सकते हैं। पास में ही भगवान श्री कृष्ण का अनोखा मंदिर है भारत के अधिकांश मंदिरो में भगवान कृष्ण को राधा रानी के साथ देखा होगा लेकिन इस मंदिर में भगवान कृष्ण के साथ माता देवकी की पूजा की जाती है। इसी आइलैंड में गोवा की सबसे बड़ी सलीम अली बर्ड सेंचुरी भी फैली हुई है।


19. नवल एविएशन म्यूजियम - Naval Aviation Museum Goa

नवल एविएशन म्यूजियम जो गोवा में स्थित है यह भारत का एकमात्र म्यूजियम है जो पूरे एशिया में लोकप्रिय है। इस म्यूज़ियम को अक्तूबर 1998 में शुरू किया गया था। दिल्ली के पालम में स्थित नवल एविएशन म्यूज़ियम की तरह नेवी से जुड़ी चीजें देखने को मिलती हैं। नवल एविएशन म्यूजियम में रक्षा क्षेत्र से जुड़ी सभी चीजें देखने को मिलती है। म्यूज़ियम में तोप, मिसाइल, टारपीडो, लड़ाकू विमान, पानी के जहाज, टैंक, हेलीकॉप्टर देखने को मिलेंगे।

Goa Me Ghumne Ki Jagah

लोकेशन : वास्को डी गामा से 6 किमी दूर

म्यूज़ियम में घूमने का टिकट : वयस्क व्यक्ति का 100 रूपए और बच्चों के लिए 50 रुपए दिबायंक के लिए बिलकुल मुक्त है। नवल एविएशन म्यूज़ियम मंगलवार से रविवार तक सुबह 9 बजे से शाम 05:30 तक खुला रहता है।


गोवा में वाटर एक्टिविटीज कौन सी हैं?

  1. बंपर राइड
  2. जेट स्किंग
  3. बनाना राइड
  4. पैरा सेलिंग
  5. स्पीड बोट


गोवा के धार्मिक स्थल - Goa Famous Dharmik Sthal

  1. वैसिलिका ऑफ बॉम जीसस
  2. मंगेश श्री महलसा
  3. कैथ्रेडल ऑफ सैंट कजेतान
  4. श्री दत्त मंदिर
  5. चर्च ऑफ सेंट फ्रांसिस


गोवा के प्रसिद्ध मंदिर - Goa Famous Temple

  1. महालक्ष्मी नारायणी टेंपल
  2. मंगुशी मंदिर
  3. कपिलेश्वर मंदिर
  4. परनेम का मंदिर
  5. श्री कामाक्षी मंदिर
  6. सप्तकोतेश्वर मंदिर
  7. श्री शांतादुर्गा टेंपल


गोवा कब जाना चाहिए? - Best Time to Visit Goa

गोवा में घूमने का सबसे अच्छा मौसम अक्टूबर से जनवरी का होता है। नए साल के मौके पर गोवा में पर्यटकों की बहुत भीड़ होती है। आम आदमी से लेकर बड़े बड़े सेलिब्रिटी तक गोवा में नया साल मनाने के लिए जाते हैं। दिसंबर आते ही नए साल की वजह से गोवा में घूमने का पैकेज की कीमतें आसमान छूने लगती हैं रहना खाना बहुत ही मांगा हो जाता है। जून से सितंबर तक गोवा में घूमना थोड़ा सस्ता रहता है।


गोवा घूमने पर साथ में क्या रखें? - Things to Carry Goa Trip

गोवा घूमने की योजना बनाते समय आपको ध्यान रखना है की गोवा घूमने जाने पर अपनी सुविधा के लिए पैकिंग करते समय कुछ जरुरी सामान जरूर साथ ले जाएं जैसे चश्मा, टोपी, सनक्रीम, पिट्ठू बैग, वाटर बॉटल, एनर्जी ड्रिंक, कैमरा, चप्पल, जूते सभी जरूरी चीजों को साथ रख सकते हैं। यात्रा में जाने से पहले महंगे आभूषण पहनने से बचना चाहिए।


गोवा कैसे पहुंचे? - How To Reach Goa in Hindi 

गोवा एक टूरिस्ट स्पॉट होने के कारण या अच्छी तरह भारत के विभिन्न शहरों से रेल मार्ग, हवाई मार्ग और सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। इसलिए गोवा पहुंचना आसान है। इसके अलावा जलमार्ग द्वारा केवल मुंबई से गोवा पहुंच सकते है।


सड़क मार्ग द्वारा गोवा कैसे पहुंचे? - How To Reach Goa By Road

Goa me ghumne ki jagah

गोवा सड़क मार्ग द्वारा जाने के लिए आप अपने निजी वाहन या सार्वजनिक वाहन द्वारा गोवा पहुंच सकते हैं। गोवा राज्य अच्छी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग 17, 17A, 4A से जुड़ा हुआ है। भारत के प्रमुख शहर बैंगलोर, पुणे, मुंबई, मंगलोर जैसे शहरों से आप आसानी से गोवा पहुंच सकते हैं।


गोवा वायु मार्ग से कैसे पहुंचे? - How To Reach Goa By Aeroplane

हवाई जहाज से गोवा जाने के लिए पणजी से 26 किलामीटर की दूरी पर साउथ गोवा में स्थित डाबोलिम हवाई अड्डा है जहा घरेलू और अंतराष्ट्रीय उड़ाने संचालित होती रहती है। इसके अलावा गोवा का निकटतम एयरपोर्ट मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। जहां से रोजाना उड़ाने संचालित होती रहती है।


ट्रेन से गोवा कैसे जाएं? - How To Reach Goa By Train

ट्रेन से गोवा पहुंचने के लिए सबसे सस्ता माध्यम है। यदि आप ट्रेन से गोवा जाना चाहते हैं तो आपको बता दू गोवा में 4 रेलवे स्टेशन है। जिसमें एक है वास्कोडिगामा और दूसरा साउथ गोवा में मडगांव रेलवे स्टेशन है। तीसरा थिविम और चौथा करमाली है। गोवा के रेलवे स्टेशन भारत के विभिन्न शहरों से अच्छी तरह जुड़े हुए हैं। यदि आप नॉर्थ इंडिया से घूमने के लिए जाते हैं तो पहुंचने के लिए सबसे सही रेलवे स्टेशन में थिविम रेलवे स्टेशन और साउथ इंडियन से घूमने के लिए जाते हैं तो मडगांव रेलवे स्टेशन सबसे सही रहेगा। आप अपने जगह ट्रेन सर्च करके गोवा के किसी भी रेलवे स्टेशन पहुंच कर गोवा Tourist place का आनंद ले सकते हैं।


गोवा में रुकने की जगह - Where to Stay in Goa

अक्सर आपके दिमाग में आया होगा की गोवा में पर्यटन स्थलों के अलावा रुकने की क्या सुविधा उपलब्ध है। तो गोवा पर्यटन विभाग ने पर्यटकों के ठहरने के लिए समुद्र के किनारे अनेकों टूरिस्ट होम और हट बनवा रखे हैं। साथ ही आपको बहुत से सस्ते और महंगे होटल और रिसोर्ट्स भी उपलब्ध हैं। जिसमे से आपको 1500 से लेकर 2000 रुपए तक का रूम मिल जायेगा। गोवा घूमने के लिए जाते हैं तो पहले से ऑनलाइन होटल बुक करके रख लें ताकि आसानी रहें।


गोवा में कैसे घूमे? - How To Travel Around Goa

गोवा में घूमने के लिए बहुत से टैक्सी और ऑटो रिक्शा मिल जायेंगे आप चाहें तो टैक्सी बुक करके गोवा घूम सकते है या फिर कार या बाइक किराए पर लेना चाहें तो आपको आसानी से किराए पर वाहन मिल जायेगा। जिसमे पेट्रोल और डीजल खुद भरवाना होता है आप 12 या 24 घंटे के हिसाब से वाहन रेंट पर ले सकते हैं। किराए पर वाहन आपको मडगांव रेलवे स्टेशन के आसपास मिल जाएंगे।


गोवा में बाइक या स्कूटी लेने से पहले सावधानियां

  • गोवा में यदि घूमने के लिए गए हैं और बाइक या स्कूटी से गोवा घूमना चाहते है तो आपको दो पहिया वाहन किराए पर लेना पड़ेगा।
  • बाइक या स्कूटी किराए पर लेने से पहले उस वाहन का विडियो बना ले ताकि बाद में वाहन वापस करते समय वाहन का मालिक आपको चीट न कर सके। क्योंकि आगर कोई वाहन में डैमेज पहले से हुआ होगा तो वाहन मालिक आपसे रुपए ले लेगा।
  • बाइक या स्कूटी लेते समय हेलमेट जरूर लें बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन को किराए पर न ले। और हेलमेट पहन कर ही गाड़ी चलाएं। बीना हेलमेट गाड़ी चलाना कानूनन जुर्म है।
  • गोवा मुख्यता दो भागो में बटा हुआ है। नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा यदि आप नॉर्थ गोवा में बाइक किराए पर लिया है तो केवल नॉर्थ गोवा में ही घूमे यदि साउथ गोवा में बाइक से घूमने के लिए जायेंगे तो आपका चालान कट सकता है। और यदि बाइक साउथ गोवा में किराए पर लिया है तो साउथ गोवा में ही घूमे।
  • बाइक या स्कूटी किराए पर लेते है तो पेट्रोल आपको ही डलवाना पड़ेगा ऐसे में पेट्रोल केवल पेट्रोल पंप से ही डलवाएं। बहुत सी दुकानों में बॉटल में पेट्रोल रख कर बेचते है। ऐसे में पेट्रोल पंप से महंगा बॉटल में पेट्रोल मिलेगा और उस बॉटल वाले पेट्रोल में मिलावट रहती है।
  • गोवा में बाइक या स्कूटी किराए पर लेने के लिए केवल कमर्शियल दो पहिया वाहन ही लें जिसका नंबर प्लेट काला और पीले रंग का रहता है। सफेद नंबर प्लेट की स्कूटी या बाइक किराए पर न ले नही हो चलाना भरना पड़ सकता है।


गोवा का स्थानीय प्रसिद्ध भोजन - Famous Food in Goa

गोवा भारत का एक प्रमुख टूरिस्ट प्लेस होने की वजह से आपको खाने पीने के लिए उत्तर भारत और दक्षिण भारत के सभी तरह का भोजन मिल जायेगा। साथ ही गोवा के समुद्र तट पर भोजन करने के लिए अनेकों स्ट्रीट फूड और समुद्रीय फूड उपलब्ध है। गोवा में होटल पर खाने के लिए थोड़ा महंगा रहता है।


FAQs

1. गोवा क्यों प्रसिद्ध है?

गोवा एक पर्यटन स्थल होने के कारण देश और दुनियां में प्रसिद्ध है। गोवा में अनेकों तरह के बीच और धार्मिक स्थल मौजूद हैं यहां लोग घूमने के लिए साल के हर महीने आते है। गोवा का मौसम आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

2. गोवा का कौन सा भाग अच्छा है?

गोवा दो भागो में बटा हुआ है नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा जिसमे नॉर्थ गोवा में बहुत से सुंदर बीच हैं। जबकि दक्षिण गोवा में लक्जरी रिजॉर्ट्स और शांत समुद्र तट वाली जगह है।


निष्कर्ष (Conclusion)

यदि आप भारत से दूर किसी एशियाई देश में घूमने का सपना देखते हैं और आपका बजट कम है तो आप गोवा ट्रिप प्लान कर सकते हैं। गोवा में एशियाई देशों जैसी जीवन शैली देखने को मिलेगी। गोवा के समुद्र तट के किनारे मौसम का आनंद लेते हुए मौज मस्ती कर सकते हैं। साथ ही नाईट क्लब में पार्टी एंजॉय कर सकते हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url