मुंबई में घूमने की जगह | 21+ हॉलीवुड फिल्म सिटी में मनोरंजन स्थान

समृद्ध की नगरी कहा जाने वाला मुंबई समुद्र के किनारे बसा हुआ भारत का सबसे प्रसिद्ध शहर है। मुंबई महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है। पूर्व में मुंबई शहर को बंबई या बॉम्बे के नाम से जाना जाता था। मुंबई को आर्थिक नगरी के नाम से भी जाना जाता है। मुंबई में देखने के लिए सुंदर समुद्री किनारे, मंदिर, गगनचुंबी इमारतें बड़ी संख्या में देखने को मिलती है साथ ही फिल्मी सितारों के घर भी है। मुंबई में घूमने के लिए सभी उम्र के लोगो के लिए कुछ न कुछ पर्यटन स्थल मौजूद हैं। आज के लेख में आपको मुंबई में घूमने की जगह (Mumbai me ghumne ki jagah) के बारे में जानकारी देंगे।

Mumbai me ghumne ki jagah

मुंबई में गगनचुंबी इमारतों से लेकर झुग्गी झोपड़ी तक देखने को मिल जायेगी। भारत की नामचीन हस्तियां मुंबई में ही रहना पसंद करती है। अधिकांश अभिनेताओं के घर मुंबई में स्थित है।


मुंबई में घूमने की जगह | Mumbai Me Ghumne Ki Jagah 


सपनों की नगरी मुंबई के बारे में रोचक जानकारी 

  1. मुंबई शहर सपनो का शहर कहा जाता है लोग जॉब की तलाश में काफ़ी संख्या में जाते हैं। 
  2. फिल्मी दुनियां में अपनी किस्मत आजमाने के लिए भारत के कोने कोने से कलाकार जाते हैं।  
  3. मुंबई का नामकरण माता मुंबा देवी के नाम पर ही पड़ा था। सिद्धिविनायक मंदिर की तरह की मुंबा देवी मंदिर में भक्तो की लंबी कतारें देखने को मिलती है।
  4. भारतीय फिल्म इंडस्ट्री हॉलीवुड भी मुंबई में स्थित है। मुंबई फिल्म सिटी को देखने के लिए काफी संख्या में पर्यटक जाते हैं। 
  5. मुंबई में आवागमन के लिए सबसे ज्यादा लोग लोकल ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। लोकल ट्रेन का किराया अन्य वाहनों की अपेक्षा कम रहता है।


1. गेटवे ऑफ़ इंडिया

गेटवे ऑफ़ इंडिया या हिंदी में कहें भारत का प्रवेश द्वार, यह स्मारक समुद्र तट पर स्थित है। गेटवे ऑफ़ इंडिया को 1911 में अंग्रेज शासक जार्ज पंचम और महारानी क्वीन मेरी की भारत में प्रथम शाही यात्रा के यादगार लम्हों के रूप में बनवाया गया था।

Mumbai me ghumne ki jagah

मुंबई की यात्रा गेटवे ऑफ़ इंडिया का भ्रमण किए बिना अधूरी मानी जाती है। 26 मीटर ऊंचे स्मारक का निर्माण इंडो स्लामिक वास्तुकला में किया गया है। ऐतिहासिक इमारत की रुपरेखा वास्तुकार जॉर्ज विटेट द्वारा की गई थी। इमारत की नीव 1913 में डाली गईं थीं और यह 1924 में बनकर तैयार हुआ था।

गेटवे ऑफ़ इंडिया स्मारक को विजय का प्रतीक माना जाता है। स्मारक का दीदार करने के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। स्मारक के बगल में ही समुद्र तट शुरू हो जाता है। 

पर्यटक समुद्र में नौका विहार, फेरी की सवारी का आनंद उठा सकते हैं। दूर दूर तक फैले समुद्र की सुंदरता का दीदार कर सकते हैं। गेटवे ऑफ़ इंडिया जानें के लिए चर्चगेट पहुंचकर टैक्सी द्वारा जा सकते हैं। ऐतिहासिक स्मारक को देखने के लिए किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता।


2. सिद्धिविनायक मंदिर

भगवान गणेश को समर्पित सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई का सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। गणेश जी का मंदिर मुंबई वासियों के लिए आस्था का केंद्र है। आप ने अकसर देखा और सुना होगा बहुत से फिल्मी जगत के सितारे और उद्योग जगत के बड़े बड़े लोग सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते रहते हैं। 

भगवान गणेश जी पर भक्तो की अपार श्रद्धा है कहते है मंदिर में दर्शन करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मंदिर के गर्भ गृह में भगवान गणेश जी चतुर्भुजी रूप में विराजमान है जिनकी दाहिने तरफ की सूंड टेढ़ी है। भगवान गणेश जी के अगल बगल उनकी दोनों पत्नियां माता रिद्धि और माता सिद्धि विराजमान है। 

सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई का सबसे धनी मंदिर है। मंदिर में दान दक्षिणा का चढ़ाव काफ़ी मात्रा में चढ़ाया जाता है। हर मंगलवार को भक्तो की लंबी लाइन लगती है। साल में मनाएं जाने वाले गणेश चतुर्थी को मंदिर भक्तो से भर जाता है। पैर रखने की जगह तक नही होती है सिद्धिविनायक टेंपल प्रभा देवी एरिया में स्थित है।


3. श्री महालक्ष्मी मंदिर (Mahalaxmi Temple) 

महालक्ष्मी मंदिर मुंबई में समुद्र तट पर स्थित प्रसिद्ध मंदिर है जो भूलाभाई देसाई मार्ग पर पड़ता है। जीवन में धन प्राप्ति की कामना के लिए रोजाना हजारों की संख्या में लोग मंदिर में माता महालक्ष्मी के दर्शन करके धनधान्य से पूर्ण होने की कामना करते हैं। बड़े बड़े पूंजीपति और कारोबारी अपने कारोबार में सुख समृद्धि पाने के लिए दर्शन करने के लिए जाते हैं। 

मंदिर के अंदर माता लक्ष्मी, सरस्वती और माता काली की मूर्ति स्थापित की है। कहते यह तीनो मूर्तियां समुद्र तल की खुदाई के दौरान निकली थी। मूर्ति निकलने के बाद मंदिर बनवाकर स्थापित किया गया और धीरे धीरे लोगों के बीच आस्था का केंद्र बन गई। 

मुंबई घूमने के लिए गए हैं तो महालक्ष्मी मंदिर में माता लक्ष्मी के दर्शन करने के लिए जरूर जाएं हो सकता है आपके जीवन में कोई चमत्कार हो जाए और माता की कृपा से आपकी मनोकामना पूर्ण हो जाए।


4. नेहरू तारामंडल

मुंबई में स्थित नेहरू तारामंडल विधार्थियो के लिए सबसे बढ़िया जगह है। पूरे भारत में कुल 6 तारामंडल स्थापित किए गए हैं यह भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के नाम पर है। मुंबई के नेहरू प्लेनेटेरियम को 1977 में स्थापित किया गया था। 

विधार्थी यहां पर ब्रह्मांड के बारे और ग्रहों की स्थित के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। तारामंडल में रखे टेलीस्कोप की सहायता से ग्रहों और खगोलीय पिंड की गति को देख सकते हैं। साथ ही 3D स्क्रीन पर ग्रहों की स्थित और संरचना को देखा जा सकता है।

 

5. हैंगिंग गार्डन

हैंगिग गार्डन कमला नेहरू पार्क के पास ही रोड़ के दूसरी तरफ स्थित है। कमला नेहरू पार्क में जूते के आकार में बनी ऊंची आकृति आकर्षण का केंद्र है। हैंगिंग गार्डन एक छोटा सा गार्डन है अगर आप किसी शांत जगह पर जाकर अपना समय व्यतीत करना चाहते हैं तो हैंगिंग गार्डन एक बढ़िया जगहों में से एक है। यह बगीचा मालाबार पहाड़ की चोटी पर स्थित है शाम को अरब सागर का सुंदर दृश्य देखने को मिलता है।

Mumbai me ghumne ki jagah

हैंगिग गार्डन को फिरोज़ शाह मेहता गार्डन के नाम से भी जाना जाता है। गार्डेन में चारो तरफ फैली हरियाली और रंग बिरंगे फूल, पानी के फब्बारे मन को मोह लेते है। बच्चों के खेलने के लिए झूले भी बने हुए हैं। गार्डेन में घूमने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है सप्ताह के सभी दिनों में खुला रहता है। सुबह 5 बजे से 9 बजे के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं।


6. मैरिन ड्राइव चौपाटी

मैरिन ड्राइव मुंबई में सैर सपाटे के लिए सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। मैरिन ड्राइव 3 किमी लंबा घुमावदार समुद्र के किनारे रास्ता है यह नरीमन प्वाइंट से चौपाटी तक फैला हुआ है। शाम के वक्त मरीन ड्राइव पर लोगों की बहुत भीड़ लगती हैं। लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ घूमने के लिए जाते हैं।

Mumbai me ghumne ki jagah

मैरिन ड्राइव में खानें पीने के लिए बहुत से स्ट्रीट फूड के स्टॉल देखने को मिल जायेंगे। सुबह शाम बहती शीतल हवाओं के बीच आप जोकिंग या वाकिंग भी कर सकते है। रात को जगमगाती स्ट्रीट लाइट में मरीन ड्राइव पर घूमने का एक अलग ही ऐहसास दिलाता है। ऊंचाई से देखने पर जलती लाइट हार के समान दिखाई देती हैं।


7. जुहू बीच

मुंबई में अंधेरी के पास स्थित जुहू बीच सबसे लोकप्रिय समुद्रीय तट है। सुबह और शाम के वक्त घूमने के लिए सबसे बढ़िया जगहों में से एक है। बहुत सी फ़िल्मों की शूटिंग जुहू बीच में की जा चुकी है। जुहू बीच में शाम को ठंडी हवा चलती है अपनी फैमिली को लेकर जा सकते हैं।

Mumbai me ghumne ki jagah

स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना चाहते हैं तो जुहू बीच में लाइन से दुकानें खुली हुई है। इसके अलावा बीच में फोटो शूट के लिए एक आदर्श जगह है। जुहू मुंबई का रहीसी इलाका है जहां बॉलीवुड अभिनेताओं के घर बने हुए हैं।


8. कन्हेरी केव

कन्हेरी गुफाएं संजय गांधी राष्ट्रिय उद्यान के अंदर ही स्थित हैं। कन्हेरी केव में चट्टानों को काटकर बौद्ध कलाकृति में सुंदर मूर्तियां बनाई गई हैं। बोरीवली रेलवे स्टेशन से यह गुफाएं लगभग 6.5 किमी की दूरी पर है। इतिहासकारों का कहना है कि 109 गुफाएं 9वी शताब्दी के दौरान बनाई गई थी। बौद्ध इतिहास को जानने की इच्छा है तो इस जगह को जरूर शामिल करें।


9. एलिफेंटा गुफ़ा

एलिफेंटा गुफ़ा मुंबई से 11 किमी दूर एक टापू में स्थित है। इसे क्षेत्रीय भाषा में धारा पुरी के नाम से भी जाना जाता है। चट्टानों को काटकर काफ़ी संख्या में हाथियों की मूर्तियां बनाई गई है इसीलिए एलीफेंटा गुफ़ा कहा जाता है। गुफ़ा के अंदर अनेक देवी देवताओं जैसे भगवान शिव माता पार्वती की मूर्तियां गुफ़ा की दीवारों पर देखने को मिलती हैं। 

एलिफेंटा गुफ़ा को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया गया है। गुफ़ा तक जाने के लिए फेरी काफी संख्या में चलती रहती हैं। फेरी एक तरह की बड़ी नाव होती है। एलीफेंटा केव तक पहुंचने के लिए 1 से 2 घंटे का समय लग जाता है। रास्ते में ठंडी हवा का आनंद लेते हुए और पक्षियों को देखते हुए आप एलीफेंटा गुफा तक पहुंच जाएंगे। 

फेरी से उतरने के बाद मिनी ट्रेन पर बैठकर लगभग एक किमी के सफर के बाद एलीफेंटा गुफा तक पहुंच पाएंगे। गुफ़ा में घूमने के लिए टिकट लगता है। गुफ़ा में आप 2 से 3 घंटे में घूम पाएंगे। खाना खानें के लिए पास में ही बहुत से होटल और रेस्टोरेंट उपलब्ध हैं जहां मुंबई के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद ले सकेंगे।


10. संजय गांधी राष्ट्रिय उद्यान

मुंबई में शहर के बीचोबीच भीड़भाड़ से दूर यह राष्ट्रिय उद्यान बोरीबली में 1969 में स्थापित किया गया था। 100 वर्ग किलोमीटर के अधिक में फैला संरक्षित वन क्षेत्र है जो दुर्लभ प्रजातियों और वनस्पतियों का निवास स्थल है। राष्ट्रीय उद्यान में बड़ी संख्या में पर्यटक जंगली जानवरों को देखने के लिए जाते हैं। 

भारत की आजादी से पहले इसे कृष्णगिरी राष्ट्रिय उद्यान के नाम से जाना जाता था। वर्तमान में इसे एसजीएनपी के नाम से भी जाना जाता है। राष्ट्रिय उद्यान में देखने के लिए स्तनधारी जीवों की प्रजातियां, मछली, तितलियां, चीतल, रीसस मकाक, साही, लोमड़ी, भालू, तेंदुआ, लकड़बग्घा, मगरमच्छ, घड़ियाल, कछुआ, सांपो की प्रजाति, लंगूर, चीता और अनेकों तरह के पक्षी आदि देखने को मिलते हैं।


11. बीर माता जीजाबाई भोसले चिड़ियाघर 

बीर माता जीजाबाई भोसले चिड़ियाघर को बायकल्ला जू के नाम से भी जाना जाता है। यह मुंबई की काफ़ी प्रसिद्ध जगह है। लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ वीकेंड में चिड़ियाघर के जानवरों और पक्षियों को देखने के लिए जाते हैं। यह चिड़ियाघर सुबह 09:30 से शाम 6 बजे के बीच खुला रहता है। चिड़ियाघर के बाहर ही बस स्टैंड बना हुआ है। आसानी से पहुंचा जा सकता है। 

अगर आप ट्रेन से जाना चाहते हैं तो बायकला रेलवे स्टेशन पहुंचकर 10 मिनट की पैदल दूरी पर स्थित है। चिड़ियाघर के अंदर आपको हाथी, हिरण, भालू, को अलग अलग पिंजड़े में बंद देखा जा सकता है। साथ ही हाइना, तेंदुआ, सियार, चीता, जैसे जानवरों को देख सकते है।


12. रेड कार्पेट वैक्स संग्रहालय

रेड कार्पेट वैक्स संग्रहालय आर सिटी मॉल घाटकोपर मुंबई में स्थित वीकेंड में घूमने की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इस म्यूज़ियम में सेलिब्रिटी के मोम से बने पुतले देखने को मिलेंगे जो हुबहू उनके ही जैसे लगते हैं। सेलेब्रिटी में फिल्मी जगत के हीरो हिरोइन, क्रिकेटर, राजनेताओं आदि सभी प्रसिद्ध हस्तियों के पुतले देखने को मिलते है।

Mumbai me ghumne ki jagah

अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। सेलेब्रिटी के पुतलों के साथ फोटो भी खिंचवा सकते है। वैक्स म्यूज़ियम में पुतलों को छूने की मनाही है यदि आप पुतलों को छूते है और कोई स्क्रैच लग जाता है तो आपको फाइन भरना पड़ेगा यदि घूमने के लिए जाते है तो दूर से ही देखे और फोटो क्लिक करें।


13. मुंबई की फिल्म सिटी

मुंबई फिल्म सिटी मुंबई के पश्चिम में गोरेगांव में स्थित है। फ़िल्म सिटी का दुसरा नाम दादा साहब फालके चित्र नगरी भी है। फिल्म सिटी को देखने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। फिल्म सिटी में अनेक फिल्मों के सेट देखने को मिलते है। 

फिल्म सिटी घूमने जाने के लिए चर्च गेट रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन के माध्यम से पहुंच सकते है। बोरीवली में स्थित संजय गांधी राष्ट्रिय उद्यान के नजदीक ही है। फिल्म सिटी घूमने के लिए गेट पर जाते ही टिकट लेना होता है।

इसके बाद एक बस आपको फिल्म सिटी के अंदर सभी प्लेसेस मे घुमाते हुए फिल्म सिटी के दर्शन करवाती है। फ़िल्म सिटी के अंदर सीरियल और मूवी की शूटिंग को भी देखा जा सकता है। बस में आपको विजिटर पास मिलता है जिसमे 3 घंटे की विजिट में आपको एक गाइड सभी लोकेशन के बारे में जानकारी देता है। आपको बस में बैठे हुए ही सभी जगहों का भ्रमण करवाया जाता है।

 

14. हाजी अली दरगाह

हाजी अली दरगाह मुंबई मे सबसे ज्यादा पर्यटक घूमने के लिए जाते हैं। यह दरगाह वरली समुद्र के बीचोबीच स्थित है। दरगाह का निर्माण 1431 में हाजी अली शाह बुखारी की याद में बनवाया गया था। हाजी अली शाह उज़्बेकिस्तान के बुखारा प्रांत के रहने वाले थे जो एक मुस्लिम पीर थे।

Mumbai me ghumne ki jagah

हाजी अली की मजार पर चादर चढ़ाई जाती है। यह मुस्लिमो का बहुत ही पवित्र स्थल है। बॉलीवुड फिल्म कुली की शूटिंग इसी दरगाह में की गई थी।दरगाह में माथा टेकने के लिए हिंदू मुस्लिम के आलावा सभी धर्मी के लोग जाते हैं। और माथा टेक कर अपनी मुराद पूर्ण होने की कामना करते हैं।

 

15. बांद्रा वर्ली समुद्र लिंक मार्ग

तार और कंक्रीट से बना बांद्रा वर्ली सी लिंक पुल आधुनिक इंजीनियरिंग का बेहतरीन उदाहरण देखने को मिलता है। 5 किमी लंबा पुल बांद्रा और वर्ली को जोड़ने का काम करता है जिससे आवागमन में लगाने वाला समय कम हो सका है। मुंबई में यह 8 लेन वाला पुल भारत का चौथा पुल है।

Mumbai me ghumne ki jagah

पुल के आसपास बने समुद्र तट पर कुछ समय सुकून से व्यतीत किया जा सकता है। समुद्र के किनारे बहती ठंडी हवाई सुखद ऐहसास दिलाती हैं। यदि घूमने जाना चाहते है तो शाम के समय घूमने के लिए जाएं।


16. ग्लोबल विपासना पगोड़ा

मुंबई में ग्लोबल विपासना पगोड़ा बोरीवली के पास स्थित है। यह समुद्र के बीच स्थित है पगोड़ा पहुंचने के लिए गोराई घाट से नाव में बैठकर जाना होता है। फेरी में बैठने के लिए आने जाने का टिकट लेना पड़ता है। पगोड़ा स्तूप बहुत ही सुन्दर है जो सुनहरे रंग में रंगा दिल को खुश कर देता है। अंदर घूमने के लिए सबसे पहले सुरक्षा चेकिंग करवा कर अंदर जाना होता है।

Mumbai me ghumne ki jagah

विपासना पगोड़ा के अंदर जा कर भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दीवारों पर लगी सुंदर पेंटिंग आकर्षण का केंद्र है। पगोड़ा के अंदर बोधि वृक्ष के दर्शन भी कर सकते हैं। परिवार के साथ घूमने के लिए जाते हैं तो छोटे बच्चों के खेलने के लिए पार्क बना हुआ है। पगोड़ा ध्यान केंद्र के रूप में बहुत ही लोकप्रिय है। यहां पर आप ध्यान योग की दीक्षा ले सकते हैं।

 

17. ताज होटल मुंबई 

Mumbai me ghumne ki jagah

पांच सितारा ताज होटल गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास कोलाबा में ही स्थित है। ताज होटल दुनियां भर में प्रसिद्ध हैं। बड़े बड़े नामचीन हस्तियां ताज होटल में जाते है। विदेशी लोग भी ताज होटल में आकर ठहरते हैं। 116 साल पुराने होटल का निर्माण जमशेदजी टाटा ने करवाया था। निर्माण होने के बाद इसे 1903 में आम जनता के लिए खोला गया था जिसका मालिकाना हक टाटा ग्रुप के पास है। ताज होटल की खुबसूरती देखने लायक है।


18. छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय

मुंबई में वास्तु संग्रहालय का निर्माण वेल्स के राजकुमार की भारत यात्रा के दौरान करवाया गया था। कोलाबा के पास स्थित म्यूज़ियम में भारतीय इतिहास से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। जहा अनेकों प्रकार की पेंटिंग और मुगल और मराठ  काल से जुड़ी संपूर्ण जानकारी आपको मिल जायेगी। 

संग्रहालय में प्राचीन काल के शस्त्र, शाही पोशाक, भाला, मूर्तियां सभी धरोहर को संजोकर रखा गया है। सिंधु घाटी सभ्यता और मोहनजोदड़ो से संबधित अभिलेखों को देखा जा सकता है। विद्यार्थियो के लिए यह मस्ट वॉच प्लेस है। संग्रहालय के अंदर फ़ोटो शूट करने की अनुमति रहती है।


19. ऐक्सल वर्ल्ड वाटर किंगडम थीम पार्क

ऐक्सल वर्ल्ड थीम पार्क मुंबई का सबसे बड़ा थीम पार्क है। पार्क में अनेक तरह की मनोरंजन एक्टिविटी कर सकते हैं। यह थीम पार्क मुंबई के बोरीबाली में गोराई बीच में स्थित है। पार्क तक पहुंचने के लिए बोरीवली पहुंचकर ऑटो या टैक्सी की मदद से गोराई बीच पहुंचकर जा सकते हैं।

पार्क पहुंचते ही मेन गेट पर बने टिकट काउंटर से टिकट ले सकते हैं। इसके बाद आपको एंट्री दी जाती है। पार्क में सभी लोगों के मनोरंजन के साधन उपलब्ध हैं। एस्सेल वर्ल्ड और वॉटर किंगडम दो भागों में विभाजित हैं जहां पर पूरे दिन मनोरंजन कर सकते हैं।


20. पावई झील

पवई झील मुंबई में स्थित मीठे पानी की मानव निर्मित झील है। यह झील मुंबई मुख्य शहर से 40 किमी की दूरी पर स्थित है। सड़क मार्ग द्वारा ऑटो, बस, टैक्सी द्वारा आसानी से पंहुचा जा सकता है। झील के किनारे स्थित हरियाली मन को मोह लेती है। झील के बीच में लगे पानी के फब्बारे झील को काफी आकर्षण बनाते हैं। झील में बोटिंग और नाव की सवारी का आनंद उठाते हुए फ़ोटोग्राफी भी कर सकते हैं


मुंबई में बच्चों के घूमने की जगह 

  1. गिरगांव चौपाटी 
  2. एस्सेल वर्ल्ड 
  3. संजय गांधी राष्ट्रिय उद्यान 
  4. मैरिन ड्राइव 
  5. नेहरू तारामंडल
  6. रेड कार्पेट वैक्स म्यूज़ियम 
  7. स्नो वर्ल्ड 


मुंबई की प्रसिद्ध जगहें 

  1. मुंबई स्टॉक एक्सचेंज 
  2. वानखेड़े स्टेडियम ग्राउंड 
  3. लीलावती अस्पताल 
  4. मुंबई यूनिवर्सिटी


मुंबई में शॉपिंग करने की जगह 

  1. कोलाबा काउसवे
  2. फैशन स्ट्रीट 
  3. लिंकिंग रोड़ बाजार


मुंबई शहर में घूमने लायक सही मौसम कौन सा रहता है?

मुंबई शहर समुद्र तट पर बसा हुआ भारत का समृद्ध शहर है जो अपनी आधुनिक शैली और चकाचौंध के लिए जाना जाता है। समुद्र के किनारे बसा होने के कारण मुंबई में उमस भरी गर्मी पड़ती हैं। अप्रैल से जून महीने तक मुंबई में बहुत तेज गर्मी पड़ती हैं। यदि गर्मी से बचना चाहते हैं तो अप्रैल से जून महीने में घूमने का प्लान बनाना सही नही रहता है। 

वही घूमने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च तक का रहता है। नवंबर से मार्च महीने तक मुंबई में सर्दी पड़ती है जिससे मौसम घूमने लायक अनुकूल रहता है। वही जुलाई से सितंबर तक बारिश होती रहती है। मुंबई की सड़कों पर बारिश का मजा लेते हुए घूमना चाहते हैं तो मानसून सीजन सबसे अच्छा रहता है।


मुंबई कैसे पहुंचे

मुंबई भारत का मुख्य शहर है जहां पर आवागमन के लिए आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। भारत के सभी शहरों से मुंबई के लिए ट्रेन, हवाई जहाज और सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। मुंबई में छोटे बड़े सभी तरह के रेलवे स्टेशन उपलब्ध हैं।


ट्रेन से मुंबई की यात्रा

मुंबई की यात्रा यदि ट्रेन के माध्यम से कर रहे हैं तो मुंबई में बहुत से छोटे बड़े रेलवे स्टेशन मौजूद है। मुंबई का सबसे बड़ा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल रेलवे स्टेशन है। भारत के लगभग सभी शहरो से शिवाजी टर्मिनल के लिए ट्रेन उपलब्ध रहती हैं।

Mumbai me ghumne ki jagah

इसके अलावा चर्च गेट रेलवे स्टेशन भी है। साथ ही लोकमान्य तिलक टर्मिनल, दादर, मुंबई सेंट्रल, अंधेरी और बांद्रा रेलवे स्टेशन मौजूद है। लोकल ट्रेन द्वारा मुंबई के किसी भी रेलवे स्टेशन तक पहुंचा जा सकता है। मुंबई पहुंचने के लिए ट्रेन का माध्यम सबसे आसानी और किफायती है। दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, अहमदाबाद, भोपाल, जैसे शहरों से डायरेक्ट मुंबई के लिए ट्रेन मिल जायेगी।


हवाई जहाज से मुंबई की यात्रा

Mumbai me ghumne ki jagah

हवाई जहाज द्वारा मुंबई में भारत के अलावा अन्य देशों से भी पहुंचा जा सकता है। दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, चेन्नई से रोजाना मुंबई के लिए विमान सेवाएं संचालित की जाती है। मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जो भारत का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।


सड़क मार्ग द्वारा मुंबई की यात्रा 

सड़क मार्ग द्वारा मुंबई पहुंचने के लिए पड़ोसी राज्य की बसे मुंबई के लिए चलती है। इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस चलती रहती है। पुणे, शोलापुर, कोल्हापुर, गोवा, बैंगलौर से भी बस द्वारा मुंबई पहुंच सकते हैं।


मुंबई में रुकने लायक जगह

मुंबई में घूमने जाते है तो आपको होटल खोजने की जरूरत नही है। मुंबई में काफी बड़ी संख्या में मुंबई के सभी प्रसिद्ध जगहों पर ठहरने के लिए होटल मिल जायेंगे। छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के पास आपको बहुत से होटल मिल जायेंगे। मुंबई में सस्ते से लेकर पांच सितारा होटलों की भरमार है आप अपने बजट के अनुसार किसी भी होटल में ठहर सकते हैं।


मुंबई शहर कैसे घूमें?

मुंबई के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए आपको अनेकों तरह के साधन उपलब्ध हैं। मुंबई में एक जगह से दूसरे जगह पर जाने के लिए सबसे सस्ता माध्यम लोकल ट्रेन है। जिसमे आप कम किराए पर आसानी से पहुंच सकते हैं परंतु लोकल ट्रेन पर बहुत भीड़ रहती है।

Mumbai me ghumne ki jagah

इसके अलावा मुंबई में आप ऑटो रिक्शा बुक करके घूम सकते है। सार्वजनिक बस काफी संख्या में चलती है। आप उसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मुंबई में घूमने के लिए मेट्रो काफी अच्छा माध्यम है। मुंबई में ऑटो या टैक्सी मीटर के हिसाब से चलती है। एक किलोमीटर जाने का न्यूनतम किराया 15 से 20 रुपए रहता है। 

आप चाहे तो ऑटो, टैक्सी बुक करके घूम सकते हैं। गेटवे ऑफ़ इंडिया से ही मुंबई दर्शन के लिए बस चलती है जो सुबह 10 बजे से मिल जायेगी यह बस मुंबई की सभी फेमस जगहों में घुमाने के बाद शाम सात बजे तक वापस गेटवे ऑफ़ इंडिया के पास ही ड्रॉप कर देती है। बस के माध्यम से घूमने का खर्चा 400 से 500 रुपए लग जाता है।


मुंबई का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

मुंबई में सबसे ज्यादा बड़ा पाव प्रसिद्ध है। बड़ा पाव आम लोगो का भोजन है कहते हैं यदि मुंबई में बड़ा पाव को बंद कर दिया जाए तो मुंबई की आधी जनता भूख से मर जायेगी। मुंबई की गलियों में पानीपुरी और भेलपुरी का चटपटा स्वाद ले सकते हैं। इसके साथ ही मुंबई में आपको खाने के लिए चाइनीज भोजन, थाई भोजन, दक्षिण भारत का प्रसिद्ध व्यंजन इडली और डोसा खाने के लिए मिल जायेगा।


मुंबई घूमने का कितना खर्चा आएगा?

मुंबई में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले अपने बजट के अनुसार योजना बनाएं। मुंबई में घूमने के लिए 4 से 5 दिन का समय पर्याप्त है। 4 से 5 दिन की यात्रा में 10000 से लेकर 15000 रूपए का बजट बना कर चलना चाहिए। 


लोगों ने पूछा

1. मुंबई का सबसे लोकप्रिय भ्रमण स्थल कौन सा है? 

मुंबई में सबसे ज्यादा पर्यटक गेटवे ऑफ इंडिया, हाजी अली दरगाह, संजय गांधी राष्ट्रिय उद्यान, एस्सेल वर्ल्ड मैरिन ड्राइव और जुहू बीच में घूमना पसंद करते हैं।

2. मुंबई का मशहूर चीज़?

खानें में सबसे ज्यादा मुंबई का बड़ा पाव मशहूर है। बड़ा पाव मुंबई में सभी होटल और रेस्टोरेंट में आसानी से मिल जाता है। खानें में सबसे सस्ता बड़ा पाव ही रहता है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url