12+ लखनऊ में घूमने की जगह | नवाबों के शहर का भ्रमण

गोमती नदी के किनारे बसा लखनऊ को नवाबों का शहर कहा जाता है। यह शहर अपनी भाषा, साहित्य, संस्कृति और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। लखनऊ शहर उत्तर प्रदेश राज्य में है और यह उत्तर प्रदेश की राजधानी भी है। पर्यटन के हिसाब से यहां पर घूमने के लिए बहुत सी जगह मौजूद है। लखनऊ में घूमने के लिए भारतीय पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी आते हैं। इस लेख में आपको बताएंगे की लखनऊ में घूमने की जगह (Lucknow Me Ghumne Ki Jagah) कौन सी हैं। और लखनऊ में सबसे ज्यादा क्या प्रसिद्ध है।

Lucknow me ghumne ki jagah

इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों को लखनऊ सबसे ज्यादा पसन्द आने वाला है। लखनऊ में नवाबों के शासनकाल में बनी अनेकों इमारत देखने को मिल जायेंगी। लखनऊ भौगौलिक दृष्टी से दो भागों में विभाजित है। पहला उत्तरी लखनऊ और दूसरा दक्षिणी लखनऊ है।

अधिकतर घूमने लायक पर्यटन स्थल दक्षिणी लखनऊ में स्थित हैं। गोमती नदी भी दक्षिणी लखनऊ में स्थित है और गोमती नदी के आसपास अनेकों पर्यटन स्थल मौजूद हैं। लखनऊ शहर में घूमने के साथ साथ आप खानें पीने और शॉपिंग का आनंद भी ले सकते है। लखनऊ का लुलु मॉल जहां हजारों की संख्या में लोग रोजाना खरीदारी करने के लिए जाते रहते है।


लखनऊ में घूमने लायक जगह |Lucknow Me Ghumne Ki Jagah


लखनऊ शहर का परिचय

लखनऊ शहर को नवाबों और बादशाहों का शहर, के नाम से जाना जाता है। लखनऊ का पुराना नाम लखनपुर था जो भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण के नाम पर पड़ा। लखनवी चिकन का सूट बहुत ही प्रसिद्ध है। भारत को 1947 में आजादी मिलने के बाद लखनऊ को उत्तर प्रदेश की राजधानी बनाया गया। यह भारत का 11वा सबसे बड़ा शहर है। 

भारत की आजादी के बाद लखनऊ शहर को काफी विकसित किया गया। अवध के नवाबों ने अपनी राजधानी फैजाबाद से बदलकर लखनऊ करने के बाद बहुत सी इमारतों का निर्माण करवाया। उत्तर प्रदेश में कानपुर के बाद लखनऊ सबसे बड़ा शहर है जहां लोग सबसे ज्यादा बाहर से आकर बसे हुए है।


1. बड़ा इमामबाड़ा ( Bara Imambara Lucknow)

बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ शहर की सबसे प्रसिद्ध स्मारकों में से एक है। इस स्मारक का नामकरण लखनऊ के नवाब के नाम पर रखा गया था। बड़ा इमामबाड़ा का निर्माण आसफुद्दौला ने 1754 में करवाया था। ऐतिहासिक इमारत को बनने में 14 साल का समय लगा। इमामबाड़ा मुस्लिमों का एक महत्त्वपूर्ण स्थान माना जाता है। हर वर्ष मुहर्रम के धार्मिक त्योहार में यहां पर हजारों की संख्या में लोग आते हैं।

Lucknow me ghumne ki jagah

इमामबाड़ा में रूमी दरवाजा, ताजिया, भूल भुलैया, घंटाघर, बबली गार्डन जैसे अनेकों घूमने लायक जगह है। इमामबाड़ा में घूमने के लिए 2 घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है। इसमें भूल भुलैया घूमने के लिए सबसे आकर्षक की जगह है। भूल भुलैया में घूमने के लिए गाइड मिल जाते हैं जिनकी मदद से आप भूल भुलैया को अच्छे से घूम सकते हैं।


2. छोटा इमामबाड़ा लखनऊ -Chota Imambara Lucknow

छोटा इमामबाड़ा लखनऊ के ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। छोटा इमामबाड़ा, बड़ा इमामबाड़ा के समीप स्थित है। बड़ा इमामबाड़ा की तरह ही छोटा इमामबाड़ा देखने के लिए शानदार जगहों में से एक है। शाही इमारत का निर्माण 1838 में अवध के नवाब मुहम्मद अली शाह द्वारा करवाया गया था।

Lucknow me ghumne ki jagah

छोटा इमामबाड़ा की भव्यता को देखने के लिए भारी संख्या में लोग आते हैं। अगर आप भी लखनऊ में घूमने गए हैं तो छोटा इमामबाड़ा को देखने के लिए जरूर जाना चाहिए। छोटा इमामबाड़ा की बनावट और वास्तुकला आपका मन मोह लेगी। छोटा इमामबाड़ा को इमामबाड़ा हुसैनाबाद के नाम से भी जाना जाता है।


3. जामा मस्जिद लखनऊ (Jama masjid Lucknow)

Lucknow me ghumne ki jagah

लखनऊ के हुसैनाबाद में स्थित जामा मस्जिद जो छोटा इमामबाड़ा के नजदीक है। मस्जिद का निर्माण नवाब मुहम्मद अली शाह ने शुरू करवाया था लेकिन उनकी मृत्यु हो जाने के बाद मस्जिद का निर्माण कार्य नवाब की बेगम द्वारा करवाया गया था। जामा मस्जिद का निर्माण बहुत ही भव्य तरीके से कुशल कारीगरों द्वारा किया गया है।


4. लखनऊ का चिड़ियाघर - Lucknow Famous Zoo

अगर आप चिड़ियाघर घूमना चाहते हैं तो यह लखनऊ शहर के बीचों बीच में 71.6 एकड़ में फैला हुआ है। जिसे 1921 में वेल्स के राजकुमार हिज रॉयल हाइनेस की याद में बनवाया गया था। लखनऊ जू को नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उदयान के नाम से भी जाना जाता है।

Lucknow me ghumne ki jagah

लखनऊ के चिड़ियाघर में आपको शेर, चीता, व्हाइट टाइगर, तेंदुआ, तरह तरह के पक्षी को देख सकते हैं। बच्चों के खेलने और मनोरंजन के लिए टॉय ट्रेन की सवारी और नौका विहार का लुफ्त उठा सकते हैं। सप्ताह के वीकेंड में बच्चों के साथ घूमने के लिए सबसे आदर्श जगहों में से एक है।


5. हजरतगंज बाज़ार - Hazrat Ganj Market Lucknow

हज़रत गंज बाज़ार को लखनऊ का दिल कहा जाता है यह इलाका लखनऊ शहर के बीचों बीच स्थित है। हज़रत गंज में बड़ी बड़ी कंपनियों के शोरूम है। लखनऊ में खरीदारी करने और घूमने के लिए हजरत गंज बाज़ार बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है।

Lucknow me ghumne ki jagah

हज़रत गंज बाज़ार में आप कपड़े, जूते, बैग, किताब और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं साथ ही तरह तरह के स्ट्रीट फूड जायके का आनंद लें सकते हैं। दिल्ली के चांदनी चौक बाजार की तरह लखनऊ का अमीना बाजार शहर के सबसे बड़े बाजारों में से एक है।


6. अंबेडकर मेमोरियल पार्क - Ambedkar Memoriyal Park Lucknow

Lucknow me ghumne ki jagah

लखनऊ शहर में घूमने के लिए अंबेडकर मेमोरियल पार्क एक प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। जिसका निर्माण संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और माननीय काशीराम की स्मृति में बहुजन समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में करवाया गया है। अंबेडकर मेमोरियल पार्क सात अरब रुपए की लागत में बना आकर्षक पार्क है जो देखने में बहुत भव्य लगता है। इस पार्क को राजस्थान के लाल बलुआ पत्थर से निर्मित किया गया है।


7. चंद्रिका देवी मंदिर - Chandrika Devi Temple Lucknow

Lucknow me ghumne ki jagah

चंद्रिका देवी मंदिर हिंदुओ की आस्था का केंद्र है। लखनऊ शहर में स्थित चंद्रिका देवी मंदिर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में से एक है। यह मंदिर देवी चंडी को समर्पित है। मंदिर के प्रांगण में एक तालाब है जहां भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित ही गई है। चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करने पर मन को बेहद शांति मिलती है। लोगो की आस्था है की चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।


8. आनंदी वाटर पार्क - Anandi Water Park Lucknow

Lucknow me ghumne ki jagah

गर्मियों की छुट्टियों में आप बैठे बैठे बोर हो गए हैं और ठंडे पानी में नहाते हुए मजा करने का मन कर रहा है तो लखनऊ के आनंदी वाटर पार्क में मनोरंजन करने के लिए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े वाटर पार्क में से एक है। आनंदी वाटर पार्क इंद्रा नहर के नजदीक फैजाबाद रोड पर मौजूद है। गर्मियों के मौसम में यहां लोगों की बहुत भीड़ लगती है।


9. केसर बाग पैलेस - Keshar Bagh Palace

Lucknow me ghumne ki jagah

केशर बाग पैलेस लखनऊ का ऐतिहासिक लोकप्रिय शाही महलों में से एक है। पैलेस का निर्माण नवाब वाजिद अली शाह के शासन काल के दौरान हुआ था। केशर बाग पैलेस की वास्तुकला पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। पैलेस की बनवाट और भव्यता को देखकर पर्यटक आश्चर्य चकित हो जाते हैं।


10. फिरंगी महल - Firangi Mahal Lucknow

फिरंगी महल लखनऊ के ऐतिहासिक महलों से एक है। जहां पर सैकड़ो की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। यह महल फ्रांस के व्यापारी नील से संबंधित है। बाद इस महल को शाही आदेश पर खजाने में बदल दिया गया था। अब फिरंगी महल को इस्लामिक स्कूल में तब्दील हो गया है।


11. दिलकुश कोठी - Dil Kush Kothi Lucknow Famous Place

दिलकुश कोठी लखनऊ शहर के गोमती नदी के तट पर स्थित है। इसका निर्माण 1800 में ब्रिटिश मेजर के द्वारा करवाया गया था। यह कोठी लखनऊ के ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। आज के समय सैकड़ों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं।


12. मरीन ड्राइव, लखनऊ में घूमने की प्रसिद्ध जगह

Lucknow me ghumne ki jagah

मुंबई के मरीन ड्राइव की तरह लखनऊ का मरीन ड्राइव धूमने की पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां शाम होते ही घूमने वालों की भीड़ लगना शुरू हो जाती है। यह लखनऊ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। मरीन ड्राइव लखनऊ के अंबेडकर पार्क और गोमती नदी के बीच में स्थित है। 


अन्य लखनऊ में घूमने लायक जगह

  1. हनुमान सेतु मंदिर
  2. मनकामेश्वर मंदिर डालीगंज
  3.  ब्रिटिश रेजीडेंसी
  4. गौतम बुद्ध पार्क
  5. लक्ष्मण टीला
  6. नींबू पार्क
  7. रूमी दरवाजा
  8.  घड़ी मंदिर
  9. राम कृष्ण मठ निराला नगर
  10. क्लॉक टॉवर हुसैनाबाद
  11. लखनऊ का फन रिपब्लिक मॉल
  12. डिजनी वाटर पार्क
  13. लखनऊ का शहादत
  14. लखनऊ का केसरबाग पैलेस
  15. लखनऊ का छत्तर मंदिर
  16. आंचलिक विज्ञान केंद्र
  17. जनेश्वर मिश्र पार्क


लखनऊ घूमने का सबसे अच्छा मौसम (Best Time To Visit Lucknow)

लखनऊ ऐसा शहर है जहां पर आप साल के किसी भी मौसम में घूमने का प्लान बना सकते है। पर सबसे अच्छे मौसम की बात की जाए तो सितंबर से नवंबर और फरवरी से मार्च महीनों के बीच आसानी से घूम सकते हैं। दिसंबर और जनवरी में लखनऊ में ठंडी ज्यादा पड़ती है जिसकी वजह घूमना सही नही रहेगा। वही अप्रैल से जून महीनों के बीच लखनऊ में गर्मी का मौसम रहता है। जिससे घूमने में परेशानी हो सकती है।


लखनऊ कैसे पहुंचे

ट्रेन मार्ग द्वारा

यदि आप ट्रेन से लखनऊ जाना चाहते है। तो लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन मुख्य रेलवे स्टेशन में से एक है जिसके लिए भारत के विभिन्न जगहों से ट्रेन के माध्यम से पहुंच सकते हैं। लखनऊ के लिए ट्रेन भारत के सभी मुख्य शहरों से सीधा आती जाती रहती हैं। 

कानपुर, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता अहमदाबाद, भोपाल शहरो से लखनऊ सीधा रेल मार्ग से जुड़ा हुआ है। लखनऊ पहुंचते ही रेलवे स्टेशन के बाहर आपको टैक्सी, ऑटो रिक्शा बस की सुविधाएं मिल जायेंगी। लखनऊ का रेलवे स्टेशन शहर के बीचों बीच में बना हुआ है।


हवाई मार्ग द्वारा

अगर आप लखनऊ हवाई मार्ग के द्वारा पहुंचना चाहते हैं। तो लखनऊ का चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट है जिसे अमौसी हवाई अड्डे के नाम से भी जाना जाता है। यह एयरपोर्ट देश के विभिन्न शहरों से दिल्ली कोलकाता, मुंबई, बैंगलोर, पुणे, कानपुर, चेन्नई, पटना, चंडीगढ़ शहरों से हवाई मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। बताए गए शहरों से सीधा फ्लाइट्स द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।


सड़क मार्ग द्वारा

यदि आप सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ पहुंचना चाहते हैं तो लखनऊ राष्ट्रिय राजमार्ग और राज्य मार्ग द्वारा पड़ोसी राज्यों से जुड़ा हुआ है। पड़ोसी राज्यों के शहरों से आवागमन के लिए बस मुख्य रूप से साधन है। सड़क मार्ग के माध्यम के आप लखनऊ के आलमबाग बस अड्डा मे उतर सकते हैं। लखनऊ वाराणसी, आगरा, मथुरा, दिल्ली, भोपाल, जयपुर, सूरत शहरों से सीधा सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है।


लखनऊ में ठहरने की जगह

लखनऊ में ठहरने के लिए बहुत से होटल मिल जायेंगे जहा पर कम बजट में ठहर सकते हैं। आप ऑनलाइन के माध्यम से होटल को खोज कर चुनाव कर सकते हैं। जहां ठहरने के लिए रूम बुक कर सकते हैं। लखनऊ में सस्ते होटल आपको आलम बाग बस स्टैंड और चारबाग रेलवे स्टेशन के आसपास मिल जायेंगे। 

यदि आप ऑनलाइन होटल सर्च करके बुक करते है तो होटल का रिव्यू देखकर अच्छा होटल बुक करें। लखनऊ में होटल आपको 900 से 1500 रुपए की रेंज में मिल जायेंगे। लखनऊ में रहने का खर्चा आपके घूमने और रहने पर निर्भर करता है।


लखनऊ कैसे घूमें

अब आपको लखनऊ में घूमने की जगह के बारे में जानकारी मिल गई होगी अब आपको जानकारी देंगे की लखनऊ शहर के स्थानीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण कैसे करना है। लखनऊ के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए सबसे सस्ता और बढ़िया साधन है ऑटो रिक्शा आप ऑटो वाले से बात करके लखनऊ के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। 

ऑटो रिक्शा आप चाहे तो बुक कर सकते हैं या फिर शेयर करके एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकते हैं। ऑटो रिक्शा के अलावा आप लखनऊ में सार्वजनिक बस का इस्तेमाल कर सकते हैं। लखनऊ में मेट्रो सुविधा भी कुछ जगहों तक उपलब्ध है जिससे घूम सकते हैं।


लखनऊ का प्रसिद्ध भोजन क्या है?- Famous Food of Lucknow

लखनऊ के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के साथ साथ आपको खानें के विभिन्न प्रकार के व्यंजन मिल जाएंगे लखनऊ में तरह तरह के खानें के व्यंजन किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में आसानी से मिल जायेगा। लखनऊ में लल्ला की बिरयानी काफी प्रसिद्ध है। जो 35 सालों से प्रसिद्ध है। जो चौपटिया चौराहे पर मिल जायेगी साथ ही चाट, समोसा, कचौड़ी, पनीर, शाही पनीर, मटन, चिकन आदि सभी तरह के व्यंजन का आनंद ले सकते हैं।


FAQs

1. लखनऊ का सबसे पुराना नाम क्या है?

लखनऊ का पुराना नाम लक्ष्मणपुर और लखनपुर है। जो भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण के नाम पर रखा गया था।

2. लखनऊ की सबसे सस्ती मार्केट?

लखनऊ की सबसे सस्ती मार्केट अमीनाबाद मार्केट है। बाज़ार में आप थोक और फुटकर समान और वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। अमीनाबाद बाजार में कपड़े, चिकन के कपड़े, शादी विवाह का सामान, जूते, फर्नीचर, गहने, इलेक्ट्रॉनिक सामान, हस्तशिल्प वस्तुएं, जैसे उपयोगी सामानों की खरीदारी कर सकते हैं।

3. Ekana (इकाना) क्रिकेट स्टेडियम कहा है?

इकाना इंटरनेशनल क्रिक्रेट स्टेडियम उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुल्तानपुर रोड़ पर स्थित है। स्टेडियम की स्थापना 2016 में की गई थी जिसमें 50000 दर्शकों के बैठने की सुविधा उपलब्ध है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url