15+ हैदराबाद में घूमने की जगह | रामोजी फिल्म सिटी का भ्रमण

तेलंगाना और आंध्रप्रदेश राज्य की राजधानी हैदराबाद मूसी नदी के किनारे बसा हुआ भारत का मुख्य शहर है हैदराबाद को "निजाम का शहर" और "मोतियों का शहर" नाम से भी जाना जाता है। यह शहर अपनी मानव निर्मित झीलों, शाही हवेलियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। महानगर में घूमने गए पर्यटकों को हैदराबाद की पुरानी संस्कृति और आधुनिकता की चहल पहल देखने को मिलती है। हैदराबाद भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है जिसमे पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत कुछ है। आपको लेख में हैदराबाद में घूमने की जगह (Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah) के बारे में जानकारी दी जाएगी ताकि आप सही से हैदराबाद के Tourist Places का भ्रमण कर सकें।


Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah

हैदराबाद शहर तेलुगु फिल्म के निर्माण में अग्रणी है। शहर में स्थित रामोजी फिल्म सिटी पर्यटकों के घूमने लायक सबसे मुख्य पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। निजामों के शहर हैदराबाद में चारमीनार, गोलकुंडा किला, हुसैन सागर झील, बिरला मंदिर, चौमोहल्ला पैलेस मुख्य पर्यटन स्थलों की सूची है। निजामी शहर अपने दर्शनीय स्थलों के आलावा लजीज खानपान के लिए भारत में लोकप्रिय है।

 

हैदराबाद में घूमने की जगह : Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah


1. हैदराबाद की चारमीनार (Charminar Hyderabad Must Visit Place)

चार मीनार हैदराबाद में सबसे ज्यादा विजिट किए जानें वाली ऐतिहासिक ईमारत है। प्राचीन इतिहास की झलक प्रस्तुत करती ऐतिहासिक इमारत का निर्माण 1591 में सुल्तान मुहम्मद कुली कुतुब शाह द्वारा भारतीय अरबी वास्तुशैली में अपनी बेगम के सम्मान में बनवाया था। चार मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी हिस्से में मस्ज़िद का निर्माण भी किया गया है। पर्यटकों को देखने के लिए केवल प्रथम तल पर जाने की अनुमति रहती है। चार मीनार के उत्तर में चार कमान और मक्का मस्जिद बने हुए है जो पर्यटकों को अपनी वास्तुशैली के कारण आकर्षित करते हैं। भव्य इमारत को यूनेस्को द्वारा World Heritage Site का दर्जा दिया गया है।

Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah

चार मीनार को बनाने के पीछे एक और कहानी है कहा जाता है चार मीनार का निर्माण प्लेग जैसी भयानक महामारी पर विजय प्राप्त कर लेने की खुशी में बनवाया गया था। वर्ग के आकार में 56 मीटर ऊंची चारमीनार को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचते है। चार मीनार के पास बनी मक्का मस्जिद में 10 हजार से ज्यादा लोग एक साथ नमाज़ अदा कर सकते हैं।

चार मीनार का पता : चार मीनार हैदराबाद में पुराने शहर के मध्य में चारमीनार रोड़ घासी बाज़ार के पास स्थित है। रेलवे स्टेशन से इसकी दूरी 4 किलोमीटर है।

मीनार के खुलने का समय : लोगों के लिए यह मीनार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहती है वही घूमने के लिए टिकट शुल्क 20 रूपए भारतीय नागरिकों से और विदेशी नागरिकों के लिए 200 रूपए है।


2. गोलकुंडा क़िला (Hyderabad Golconda Fort)

Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah

गोलकुंडा किला हैदराबाद शहर से 11 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। गोलकुंडा का मतलब होता है चरवाहों की पहाड़ी। प्रसिद्ध किले का निर्माण 16वी शताब्दी में राजा कुतुब शाह ने करवाया था। गोलकुंडा का किला अपनी सुंदर बनावट और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। आंतरिक सुरक्षा की दृष्टि से किले के अंदर सुरंग बनाई गई थी जो चार मीनार में जाकर मिलती थी। हालाकि पर्यटकों के लिए अब यह सुरंग बंद कर दी गई है। किले में बने 8 द्वारा और 87 बुर्ज प्रभावशाली संरचना में शामिल है। गोलकुंडा फोर्ट कोहिनूर हीरे के लिए भी जाना जाता है यही की खानों से कोहिनूर और दरयाई नूर हीरा निकाला गया था। किले के ऊपर से पूरे हैदराबाद शहर का मस्त नज़ारा देखने को मिलता है। प्रत्येक दिन शाम के समय किले में लेजर लाईट शो किया जाता है जहां किले की इतिहास और भव्यता की जानकारी दी जाती है। किले की देखरेख भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा की जाती है। किले के इतिहास और उसकी संरचना को बारिकी से समझने के लिए Guide भी किराए पर ले सकते हैं।

Fort Ticket Price : गोलकुंडा फोर्ट में घूमने के लिए 25 रूपए का का टिकट लेना पड़ता है और विदेशी नागरिकों के लिए 300 रूपए है। किला सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहता है।


3. हुसैन सागर झील (Hussain Sagar Lake)

Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah

सिकंदराबाद और हैदराबाद जैसे जुड़वा शहर को आपस मे जोड़ने वाली हुसैन सागर झील एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झीलों में से एक है।  मुसी नदी की मुख्य धारा से हटकर सहायक नदी पर हुसैन सागर झील का निर्माण 1562 में इब्राहिम कुतुब शाह के शासन काल में करवाया गया था। झील का नामकरण हुसैन शाह वली के नाम पर किया गया था। झील के मध्य में स्थित भगवान बुद्ध की सफेद ग्रेनाइट से बनी 16 मीटर ऊंची प्रतिमा पर्यटकों के लिए आकर्षण का काम करती है। 3 किमी के दायरे में फैली झील अपने किनारे अनेकों गार्डेन और आकर्षण स्थलों को बसाए हुए है। झील के किनारे लुंबनी पार्क, इंद्रा पार्क, संजीवनी पार्क घूमने के लिए आदर्श पार्क है। झील में मनोरंजन करने के लिए नाव की सवारी बेहतरीन एक्टिविटी है। हुसैन सागर झील सुबह 10 बजे से खुल जाती है जहां घूमना बिलकुल फ्री है वही नाव में सैर करने के लिए अलग से रूपए देने होंगे।


4. हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी (Ramoji Film City Hyderabad)

रामोजी फिल्म सिटी तेलुगु फिल्म निर्माण के लिए जानी जाती है। फ़िल्म सिटी का निर्माण 1991 में रामोजी राव के द्वारा किया गया था। दुनियां के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो में शुमार रामोजी फिल्म सिटी में 50 से अधिक फिल्मों के सेट मौजूद है।

Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah

रामोजी फिल्म सिटी को गिनीज़ बुक रिकॉर्ड का दर्जा प्राप्त है। यह फिल्म स्टूडियो 2500 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में फैला हुआ है। पर्यटन स्थल के साथ मनोरंजन के अनेकों साधन उपलब्ध हैं। रामोजी फिल्म सिटी में घूमने के लिए जाते है तो बाहुबली फिल्म शूटिंग का सेट देखना न भूलें। 

रामोजी फिल्म सिटी में घूमने के लिए 10 बजे से 5 बजे के बीच जा सकते हैं। फिल्म सिटी के अंदर घूमने के लिए 1500 रुपए वयस्क व्यक्ति का टिकट है और छोटे बच्चों का टिकट उम्र के हिसाब से लगता है। फ़िल्म सिटी में घूमने की योजना बनाते हैं तो जल्दी पहुंचने क्योंकि टिकट केवल दोपहर 2 बजे तक ही मिल पाता है। बच्चों के साथ घूमने के लिए सबसे फिल्म सिटी बढ़िया जगह है।


5. बिरला मंदिर (Birla Mandir Hyderabad)

Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah

भारत में अलग अलग शहरों में बने बिरला मंदिर की तरह ही हैदराबाद में 1976 में बिरला परिवार द्वारा निर्मित बिरला मंदिर काला पहाड़ पर 280 फुट की ऊंचाई पर सफेद संगमरमर से बना हुआ एक हिंदू मंदिर है। मंदिर के गर्भ गृह में तिरुमला के वेंकटेश्वर भगवान की 11 फुट ऊंची मूर्ति स्थापित है। मंदिर में भगवान गणपति, हनुमान जी और साई बाबा के भी दर्शन करने को मिलते हैं। मंदिर में दर्शन करने का समय सुबह 7 बजे से 12 बजे और दोपहर 3 बजे से रात के 9 बजे तक रहता है। बिड़ला मंदिर में किसी भी तरह की फ़ोटो शूट करने की अनुमति नहीं दी जाती है।

मन्दिर का पता : नौबत पहाड़, अंबेडकर कॉलोनी खैरताबाद


6. चौमोहल्ला पैलेस (Chow Mahalla Palace)

Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah

चौमोहल्ला पैलेस का निर्माण 18वी शताब्दी में करवाया गया था। चौमोहल्ला पैलेस का उर्दू भाषा में शाब्दिक अर्थ चार महल होता है। हैदराबाद के पांचवे निजाम अफसर उद दौला के शासनकाल में महल का निर्माण 1857 से 1869 के बीच लगभग 12 साल में बनकर तैयार हुआ था। चौमोहल्ला पैलेस पहले हैदराबाद के निज़ाम का निवास स्थल हुआ करता था। चौमोहल्ला पैलेस का इस्तेमाल शाही मेहमानों की मेजबानी के लिए किया जाता था। महल की आंतरिक बनावट, साज सज्जा दीवारों पर अलंकृत नक्काशी लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर देती है। महल के अन्दर रखी प्राचीन कारें लोगों को आकर्षित करती हैं। महल को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में रखा गया है।

घूमने का समय : महल की सुंदरता को देखने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच जा सकते हैं। घूमने के लिए जाते हैं तो 50 रूपए प्रवेश शुल्क के रूप में देने होंगे।

  

7. लुंबनी पार्क (Lumbini Park Hyderabad)

Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah

हुसैन सागर झील के पास स्थित लुंबनी पार्क हैदराबाद के प्रमुख पर्यटन स्थलों में जाना जाता है। पार्क का नाम भगवान बुद्ध के जन्म स्थान के नाम पर रखा गया है। लुंबनी पार्क का रख रखाव हैदराबाद शहरी विकास प्राधिकरण के हाथो रहता है। पार्क के अंदर हरियाली से भरे माहौल में अपना कीमती समय गुजार सकते हैं। छोटे बच्चों के खेलने हेतु पार्क में झूले का प्रबंध किया गया है। लुंबनी पार्क में घूमने के लिए सुबह 9 बजे से रात 9 बजे के बीच जा सकते हैं। सप्ताह के सोमवार को छोड़कर बाकी दिनों में खुला रहता है। पार्क में घूमने के लिए एट्री फीस 20 रूपए है वहीं छोटे बच्चों का 10 रूपए टिकट लगता है।

 

8. सालार जंग संग्रहालय (Salar Jung Museum)

Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah

मुसीर नदी के तट पर स्थित सालार जंग संग्रहालय हैदराबाद का सबसे उच्च तकनीक वाला संग्रहालय है। भारत के तीसरे सबसे बड़े संग्रहालय का निर्माण सालार जंग जी के द्वारा करवाया गया था। इतिहास में रुचि रखने वाले और अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए म्यूजियम में घूमने के लिए जा सकते हैं। संग्रहालय में रखी घड़ी आकर्षण का केंद्र है जो दुनियां में केवल दो जगह है एक लंदन के म्यूजियम में और दूसरी सालार जंग संग्रहालय में है। 10 एकड़ के क्षेत्र में फैले दो मंजिला संग्रहालय में 49000 अदभूत वास्तुकला में बनी वस्तुएं, 9000 से अधिक पांडुलिपि, पेंटिंग, तलवार, राजाओं के शाही कपड़े और 47000 ज्ञान से भरी पुस्तकें संग्रहित करके रखी गई है जिन्हें एक ही व्यक्ति के द्वारा संग्रहित किया गया है जिन्हें मीर यूसुफ अली खान या सालार जंग तृतीय के नाम से जाना जाता है।

Entry Ticket : संग्रहालय में घूमने के लिए 50 रूपए प्रवेश शुल्क है। संग्रहालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच खुलता है।


9. स्नो वर्ल्ड (Snow World Hyderabad)

Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah

हैदराबाद में गिरती बर्फ का आनंद लेने के लिए स्नो वर्ल्ड में घूमने के लिए जा सकते हैं। 17000 वर्ग फुट के विशाल क्षेत्रफल में फैले थीम पार्क का निर्माण Multi Tech Limited द्वारा करवाया गया है। इस स्नो वर्ल्ड में खेलने के लिए बर्फ में अनेकों खेल है। यदि आप कश्मीर जैसी गिरती हुई बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो घूमने के लिए बच्चों और परिवार के साथ जा सकते हैं। Snow World में घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 850 रूपए का टिकट शुल्क लिया जाता है।

 

10. एनटीआर गार्डन (NTR Garden)

Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah

एनटीआर गार्डन का निर्माण आंध्रप्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय NT रामाराव की याद में करवाया गया है। यह गार्डन 36 एकड़ के क्षेत्र में हुसैन सागर झील के पास फैला हुआ है। घूमने गए पर्यटकों के मनोरंजन करने लायक हेतु बहुत ही बढ़िया जगहों में से एक है। पार्क में मनोरंजन करने के लिए कई भाग में विकसित किया गया है जिसमें टॉय ट्रेन, हाउंटेड हाउस, Under Water World, और Thrillium Ride शामिल है। बाग में बच्चों के खेलने के लिए अनेकों साधन उपलब्ध हैं जिसमे झूले, टॉय ट्रेन जैसे मनोरंजन का लुफ्त उठा सकते हैं। शाम के वक्त घूमने वालों की काफी भीड़ लगती है। NTR गार्डेन के बगल में ही डॉ भीमराव अंबेडकर बाबा साहेब की स्टेच्यू है जो भारत की सबसे बड़ी स्टेच्यू है।


हैदराबाद के दर्शनीय स्थलों की सूची

  1. बिरला तारामंडल
  2. स्टेच्यू ऑफ Equality
  3. फलकनुमा पैलेस 
  4. चिल कुर बालाजी 
  5. नेहरू वन्य जीव अभयारण्य 
  6. कमल सरोवर 
  7. शिल्प रामम 
  8. भाग्यलक्ष्मी मंदिर 

 

हैदराबाद कब जाना चाहिए? (Best Time To Visit Hyderabad)

हैदराबाद शहर में घूमने की योजना बनाई है तो आपको बता दे हैदराबाद में घूमने के लिए सबसे अच्छा मौसम शीतकाल में रहता है। हैदराबाद अक्टूबर से मार्च महीने के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं। हैदराबाद के सभी Tourist Places को कवर करने के लिए 3 से 4 दिन का समय आपको निकालना होगा।


हैदराबाद पहुंचने का आसान मार्ग? (How To Reach Hyderabad)

हैदराबाद में पहुंचने के लिए सभी साधन उपलब्ध हैं। आप सड़क मार्ग से या ट्रेन से या फिर फ्लाइट्स में सफर करके हैदराबाद पहुंच सकते हैं। दूर के राज्यों से हैदराबाद पहुंचने के लिए सबसे सुगम साधन ट्रेन है। दिल्ली से डायरेक्ट सिकंदराबाद के लिए ट्रेन चलती है। हैदराबाद और सिकंदराबाद जुड़वा शहर है जो मात्रा हुसैन सागर झील से एक दूसरे से विभाजित है। हैदराबाद सिटी विकसित नगरों की श्रेणी में आता है। शहर में आने जाने बस, मेट्रो, ऑटो रिक्शा, टैक्सी जैसे साधनों की उपलब्धता है।

 

हैदराबाद तक ट्रेन से सफर

Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah

ट्रेन से सफर करने के लिए हैदराबाद में मुख्य रूप से तीन रेलवे स्टेशन मौजूद है। काचीगुड़ा रेलवे स्टेशन, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन और हैदराबाद डेकन रेलवे स्टेशन इन सभी स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों का आवागमन होता रहता है। जिसमे पैसेंजर ट्रेनें, एक्सप्रेस ट्रेनों, सुपरफास्ट ट्रेन शामिल है। अपने शहर से किसी भी रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन बुक करके पहुंच सकते हैं।

 

सड़क मार्ग द्वारा हैदराबाद कैसे पहुंचे?

हैदराबाद शहर सड़क मार्ग द्वारा अपने पड़ोसी राज्यों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। हैदराबाद की चिकनी सड़के सफर को आरामदायक बनाती हैं। हैदराबाद शहर को NH-7, NH-9, और NH-202 जैसे नेशनल हाईवे अन्य शहरों से जुड़ता है।

मोतियों के शहर नाम से प्रसिद्ध हैदराबाद में स्थित महात्मा गांधी बस अड्डा एशिया का तीसरा सबसे बड़ा बस अड्डा है। जहा पर हर रोज हजारों की तादाद में यात्रियों का आवागमन होता रहता है। शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचने के लिए ऑटो रिक्शा का उपयोग किया जाता है।

इसके अलावा हैदराबाद में बहुत सी ऑनलाइन टैक्सी कंपनियां सेवा प्रदान करती है। ऑनलाइन टैक्सी बुक करके हैदराबाद में आसानी से घूम सकते है। कम दूरी पर पहुंचने के लिए ई-रिक्शा में सफर कर सकते हैं। साथ ही मेट्रो स्टेशन भी आवागमन में मुख्य भूमिका निभाता है।


वायु मार्ग से हैदराबाद कैसे जाएं?

वायु मार्ग से हैदराबाद पहुंचने के लिए समसाबाद में स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए उड़ान भर सकते हैं। चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बैंगलोर जैसे शहरों से रोजाना घरेलू विमान सेवाएं उपलब्ध रहती हैं।

 

हैदराबाद में शॉपिंग के लिए प्रसिद्ध जगह (Famous Shopping Places in Hyderabad)

  1. लाल बाज़ार 
  2. शिल्प रामम
  3. इनॉर्बिट मॉल

 

FAQs

1. हैदराबाद किसकी राजधानी है?

हैदराबाद तेलंगाना और आंध्रप्रदेश की राजधानी है। साल 2 जून 2014 को तेलंगाना राज्य बनने के बाद तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद कर दी गई थी।

2. हैदराबाद में घूमने का खर्चा कितना लगेगा?

हैदराबाद शहर में घूमने का खर्चा यदि 3 से 4 दिन रुकते हैं तो 10000 से 15000 के बीच में खर्चा लग जाता है।


निष्कर्ष (Conclusion)

प्रिय पाठक लेख को पढ़कर पता लग गया होगा की हैदराबाद में घूमने की जगह (Hyderabad Me Ghumne Ki Jagah) कौन सी हैं। हैदराबाद ऐसा शहर है जहां घूमने के साथ खरीदारी और लज़ीज़ बिरयानी का स्वाद लिया जा सकता है। हैदराबाद में खरीदारी करने के लिए मोती बाज़ार और लाल बाज़ार सबसे मशहूर बाज़ार है। हैदराबाद में चार मीनार, गोलकुंडा फोर्ट और फ़िल्म सिटी घूमे बिना आपकी यात्रा अधूरी मानी जाती है। हैदराबाद शहर की टूरिस्ट प्लेस किसी भी तरह निराश नहीं होने देगी।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url