Top 10 आगरा में घूमने की जगह | Places to Visit in Agra

आगरा का ताजमहल उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा शहर में स्थित है। ताजमहल दुनियां के सात अजुबों में से एक है। ऐतिहासिक स्मारक दुनियां में प्रेम की निशानी के रुप में विख्यात है। प्रेम के प्रतीक को देखने के लिए देश और विदेश से लोग लाखों की संख्या में जाते हैं। ज्यादातर लोग आगरा को ताजमहल की वजह से जानते हैं। बहुत से लोग हैं जो ताजमहल को देखने के बाद वापस आ जाते हैं। लोगों को पता ही नहीं होता है की ताजमहल के अलावा आगरा में दूसरे प्रसिद्ध स्थल भी हैं जिन्हें देखने चाहिए। इसलिए आपको अवगत कराएंगे कि आगरा में घूमने की जगह (Places to Visit in Agra) कौन सी हैं जिसमें आगरा की सबसे लोकप्रिय जगह के बारे में हिंदी में जानकारी देंगे।


Agra Me Ghumne Ki Jagah

TajMahal के अलावा आगरा में बहुत से मुगलकाल के स्मारक और हिंदू मंदिर भी है। जो घूमने के लिए एक अच्छा विकल्प है। मोहब्बत की नगरी कहे जाने वाले Agra उत्तर प्रदेश राज्य का सबसे ज्यादा घूमने वाला शहर है। ताजमहल उत्तर प्रदेश राज्य में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटकों की पसंदीदा जगहों में से एक है। ताजमहल को देखने के लिए विदेशी पर्यटक हजारों की संख्या में रोजाना घूमने के लिए आते हैं।

घर में रहते हुए बोर हो गए हैं तो परिवार या अपने जीवन साथी के साथ आगरा का ताजमहल देखने के लिए जा सकते हैं। आगरा घूमने के लिए हम आपकी मदद करेंगे आर्टिकल के द्वारा आगरा में घूमने की जगह (Places to Visit in Agra) के साथ यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आगरा पहुंचने का आसान तरीका, रुकने की जगह और खानें पीने के लिए क्या प्रसिद्ध है? जैसी जानकारी को शेयर किया है जिससे आगरा शहर में घूमने के लिए आसानी बनी रहेगी।


आगरा में घूमने की जगह | Places to Visit in Agra


आगरा शहर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी (Information of Agra City)

  • आगरा यमुना नदी के किनारे बसा प्राचीन शहर है। जहा की क्षेत्रीय भाषा बृज बोली जाती है। महाभारत में आगरा का उल्लेख मिलता है। आगरा को  पहले अग्रवन के नाम से जाना जाता था।
  • आगरा शहर उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है जो 4025 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है जनसंख्या की दृष्टि से यह भारत का 23वा सबसे बड़ा जिला है। 
  • उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा देखने वाले पर्यटन स्थलों में सबसे पहले ताजमहल का नाम आता है जिसकी वजह से ताजमहल देश और विदेश में लोकप्रिय है। आगरा की शान ताजमहल को देखने के लिए विदेशी नागरिक काफी संख्या में आते है।
  • ताजमहल यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किया गया है। आगरा शहर को 1504 में इब्राहिम लोधी ने बसाया था। मुगल साम्राज्य के पतन के बाद आगरा शहर मराठों और जाटों के प्रभाव में आया। लेकिन 1803 तक यह अंग्रेजो के कब्जे में आ गया था।


1. ताजमहल आगरा (Tajmahal Agra, Uttar Pradesh)

आगरा का ताजमहल दुनियां के सात अजूबों में से एक है। जिसे प्यार की निशानी (Symbol of Love) कहा जाता है। आगरा को 1553 में मुगल बादशाह शाहजंहा ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। ताजमहल के अंदर शाहजंहा और मुमताज़ महल की कब्र बनी हुई है। ऐतिहासिक इमारत का नाम बेगम मुमताज महल के नाम पर ही ताजमहल नाम रखा गया। ताजमहल के बगल से ही यमुना नदी बहती है जो हवा के झोके से शीतलता का अनुभव करती है।

Agra Me Ghumne Ki Jagah

ऐतिहासिक मकबरे का निर्माण प्रसिद्ध कारीगर उस्ताद अहमद लाहौरी द्वारा किया गया था। आगरा के ताजमहल को सफेद संगमरमर से बनाया गया है। ताजमहल को बनने में 21 साल का समय लग गया था। कहा जाता है ऐसी ईमारत दुसरी न बन पाए इसलिए बादशाह ने कारीगरों के हाथ कटवा दिए थे। ताजमहल यमुना नदी के तट पर स्थित है। 

जिसके चारों तरफ हरे भरे बाग बगीचे है। चारो तरफ हरियाली होने से ताजमहल देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। ताजमहल की ऊंची गुम्बद के नीचे मुमताज महल की कब्र है। जो भी आगरा घूमने के लिए आता है उसकी पहली प्राथमिकता ताजमहल को देखने की ही रहती है। ताजमहल में मुख्य रूप से तीन प्रवेश द्वार है।ताजमहल को देखने के लिए पर्यटक मुख्य द्वार दरवाज़े-रोज़ा से प्रवेश करते हैं। मुख्य द्वार से ताजमहल बड़ा दिखाई देता है और जैसे जैसे नजदीक जाते हैं ऐसा लगता है छोटा दिखाई दे रहा होता है।


1.1 ताजमहल देखने का कितना शुल्क लगता है? (Entry Ticket Price)

ताज महल को देखने के लिए प्रति व्यक्ति 50 रूपए का शुल्क लिया जाता है। प्रवेश करने के लिए टोकन दिया जाता है जिसे घूमने के दौरान सुरक्षित रखना होता है। टोकन खो जानें पर 10 रूपए का जुर्माना वसूला जाता है। एक टोकन की वैधता मात्र 3 घंटे की ही होती है। यदि आप ताजमहल परिसर के बिलकुल नज़दीक जा कर उसकी सुंदरता को देखना चाहते हैं तो प्रति व्यक्ति 200 रूपए का शुल्क लिया जाता है।


1.2 ताजमहल देखने का निर्धारित समय क्या है?

ताजमहल को देखने के लिए सुबह के 6 बजे से प्रवेश दिया जाने लगता है और शाम सूरज ढलने तक खुला रहता है। पूर्णिमा के दिन ताजमहल रात को भी खुला रहता है। जिसमे रात 8 बजे से 12 बजे तक चांदनी रात में ताजमहल की सुंदरता को क़रीब से देख सकते हैं। ताजमहल सप्ताह के शुक्रवार को छोड़कर अन्य सभी दिनों में खुला रहता है। ताजमहल को देखने जानें पर खाद्य पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा टिकट खिड़की पर प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची देख सकते हैं। यदि आपके पास ज्यादा सामान है तो उसे निशुल्क क्लॉक रूम में रख सकते हैं और वापस लौट कर प्राप्त कर सकते हैं।


2. आगरा का किला (Agra Fort)

आगरा का किला ताजमहल के नजदीक ही स्थित है यह किला लगभग 350 हज़ार वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। लाल बलुआ पत्थर से निर्मित एक अद्भुत किला है। किले की बालकनी से ताजमहल का रोचक दृश्य दिखाई देता है। इतिहासकार बताते हैं की यह किला मुगल काल शासन से पहले का बना हुआ है। 1634 ई शताब्दी में मुगल बादशाह अकबर ने इस किले का पुन:निर्माण करवाया था। किले के अंदर मस्जिद, बंगाली महल, शीश महल, दीवाने-ए-ख़ास, जहांगीर का स्नान कुंड जैसे शानदार ईमारत बनी हुई हैं।

Agra Me Ghumne Ki Jagah

किले में दो दीवारों के बीच मुख्य रास्ता बनाया गया है जहां आवाज़ लगाने से ईको की ध्वनि सुनाई देती है। रास्ते को इस तरह बनाने का उद्देश्य था कि यदि कोई दुश्मन प्रवेश करने तो उसकी आहट सुनाई दे। किले के अंदर कई शानदार महल बने हुए हैं जो मुगल काल की अद्भुत वास्तुशैली को दर्शाते हैं। किले के अंदर मुग़ल काल अनेकों सुंदर पेंटिंग देख सकते हैं।

किले के अंदर शाही बाग के तौर पर अंगूरी बाग लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। अंगूरी बाग को 1637 में शाहजहां ने लाल बलुआ पत्थर से बनवाया था। अंगूरी बाग में बादशाह की बेगम रहा करती थी। परिसर में ही दासियां अंगूर को उगाती थी।आगरा किला दिल्ली के लाल किले से मिलता जुलता है। आप चाहें तो आगरा का किला देखने के लिए जा सकते हैं।

आगरा किला देखने का शुल्क :  किले की आंतरिक और बाहरी साज सज्जा को देखने के लिए प्रति व्यक्ति से 50 रूपए का शुल्क लिया जाता है। वही 15 साल से कम उम्र के बच्चों का टिकट शुल्क फ्री है। यह किला से सुबह से शाम तक खुला रहता है।

किले की लोकेशन : आगरा का किला ताजमहल से महज तीन किमी दूर है बस, ऑटो रिक्शा या ई रिक्शा द्वारा पहुंचा जा सकता है।


3. फतेहपुर सीकरी आगरा

Agra Me Ghumne Ki Jagah

मुगल बादशाह सम्राट अकबर ने 1571 में फतेहपुर सीकरी को बसाया था। वर्तमान में यह आगरा जिले का नगरपालिका वार्ड है। मुगल बादशाह अकबर ने 1571 से 1585 तक फतेहपुर सीकरी को अपनी राजधानी बनाया था। फतेहपुर सीकरी आगरा से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। फतेहपुर सीकरी में बने स्मारकों का समूह मुस्लिम वास्तुकला का सबसे अच्छा उदाहरण है।

Agra Me Ghumne Ki Jagah

फतेहपुर और सीकरी दोनों अलग अलग स्थान हैं जो पास में ही एक दूसरे से जुड़े हुए हैं पैदल चलकर आ जा सकते हैं। सीकरी में राजा अकबर और उनकी पत्नियों के शाही महल बने हुए हैं। जिसमें बादशाह अकबर का महल, रानी मरियम का महल, बीरबल का महल जैसे अनेकों खुबसूरत महल देखने को मिलते हैं। इसके अलावा सीकरी में आंख मिचौली, पंच महल, दीवान-ए-खास, ख्वाबगाह, अनूप तालाब, शाही मस्जिद, जोधा बाई का महल, सुंदर कलाकृतियों से निर्मित ऐतिहासिक इमारतों का दीदार कर सकते हैं। दीवान-ए-खास महल में ही बैठकर अकबर ने दीन ए एलाही धर्म की शुरुआत की थी। इस महल में अकबर के नौ रत्न बैठा करते थे।

Agra Me Ghumne Ki Jagah

फतेहपुर एक पवित्र धार्मिक जगह है जहां मस्जिद बनी हुई है जिसकी रूपरेखा मक्का की मस्जिद से ली गईं है और इसके डिजाइन हिंदू और पारसी वास्तुशिल्प से लिए गए हैं। मस्जिद के उत्तर में शेख सलीम चिस्ती की दरगाह है जहां निसंतान महिलाएं दुआ मांगने के लिए आती हैं। फतेहपुर में बुलंद दरवाजा जिसका प्रवेश द्वार 54 मीटर ऊंचा है इसका निर्माण अकबर ने 1563 में करवाया गया था। फतेहपुर का बुलंद दरवाज़ा एशिया का सबसे बड़ा दरवाजा है।

सीकरी में घूमने का शुल्क : सिकरी में महल को देखने के लिए प्रति व्यक्ति 50 रूपये वही फतेहपुर में घूमने का कोई टिकट नहीं लगता।

आगरा से फतेहपुर सीकरी जाने का साधन : आगरा से फतेहपुर सीकरी जाने के लिए आगरा से ईदगाह बस स्टैंड से बस द्वारा पहुंच सकते हैं यह बस आपको एक घंटे में पहुंचा देगी।


4. इत्माद उद दौला का मकबरा (Itmad ud Daulah Tomb Agra)

इतमाद उद दौला का मकबरा साम्राज्ञी नूरजहां ने अपने पिता की याद में आगरा में यमुना नदी के तट पर बनवाया था। इतमाद उद दौला नूरजहां के पिता की उपाधि थी। मकबरे का निमार्ण 1626 से 1628 तक किया गया। मकबरे के अन्दर मुगल काल की कलाकृति देखने को मिलती है।

Agra Me Ghumne Ki Jagah

मकबरे को छोटा ताज के नाम से भी जाना जाता है। इतमाद उद दौला का मकबरा नूरजहां के पिता मिर्जा गियास बेग को समर्पित है। मुगल काल में बने अन्य मकबरे की अपेक्षा यह मक़बरा काफ़ी छोटा है इसी कारण इसे श्रृंगार दान यानी गहनों का डिब्बा कहा जाता है। मकबरे को बेबी ताज के नाम से भी जाना जाता है। 

मकबरे के अंदर का गुंबद मध्य एशियाई शैली में बनाया गया है। इसी मकबरे की प्रेरणा लेकर ताजमहल का निर्माण किया गया था। यह भारत का पहला मक़बरा था जो पूरी तरह सफेद संगमरमर से बनाया गया था।

खुलने का समय : इतमाद उद दौला का मकबरा सप्ताह के सभी दिन सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है। यह ईमारत ताजमहल से 5 किमी दूर है।

टिकट का किराया : प्रति व्यक्ति 30 रुपए


5. मेहताब बाग आगरा (Mehtab Bagh Agra)

मेहताब बाग यमुना नदी में स्थित ताजमहल के विपरीत दुसरे किनारे पर 25 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। मेहताब बाग कपल्स के लिए बहुत ही सुंदर जगह है। मेहताब बाग आने वाले पर्यटक यहां के शांत वातावरण में आराम कर सकते हैं और फूलों के बीच फ़ोटो शूट भी कर सकते हैं। यमुना नदी के विपरीत दिशा में बना मेहताब बाग फूलो और अलग-अलग प्रकार के पेड़ों से सजा है जो घूमने वालो को बहुत पसंद है।

Agra Me Ghumne Ki Jagah

मेहताब बाग को 1631 से 1635 के बीच बनवाया गया था। मेहताब बाग को काला ताजमहल बनाया जाना था जहा पर मुगल बादशाह शाहजहां की कब्र बननी थी। लेकिन पैसों की कमी और औरंगजेब की गलत नीतियों के कारण नहीं बन पाया।

मेहताब बाग प्रवेश शुल्क: प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क 25 रुपए यह उद्यान सुबह 6 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।

मेहताब बाग कैसे पहुंचे : ताजमहल से मेहताब बाग 6 किमी दूर पड़ता है। ताजमहल गेट के बाहर ऑटो रिक्शा या फ़िर ई रिक्शा आने जाने के लिए सबसे बढ़िया साधन है।


6. सुर सरोवर पंछी अभ्यारण (Sur Sarovar Bird Sanctuary Agra

सुर सरोवर पंछी अभ्यारण की स्थापना 27 मार्च 1991 में की गई थी। यह आगरा से 20 किलोमीटर की दूरी दिल्ली मथुरा रोड़ पर स्थित है। पंछी अभ्यारण कीठम झील के किनारे बनी हुई है। आगरा घूमने आने वाले पर्यटक विभिन्न प्रकार के प्रवासी पक्षियों को देख सकते हैं। सुर सरोवर पंछी अभ्यारण में 100 से ज्यादा स्थानीय पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी। बहुत से पार्क बने हुए हैं जहां बच्चों के साथ मनोरंजन कर सकते हैं।

Agra Me Ghumne Ki Jagah

जिनमें से कुछ फ्लेमिंगो, कांगो डक, शावलर, स्पून बिल तरह तरह के पक्षी देखने को मिल जायेंगे। सुर सरोवर पंछी अभ्यारण में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च तक रहता है। इस दौरान बहुत से शैलानी पक्षी भी आते हैं। कलरव करते पक्षियों की ध्वनि के बीच घूमने का अलग ही मजा है।

टिकट शुल्क रेट: पक्षी विहार में घूमने के लिए 30 रुपए का टिकट लगता है यदि दो पहिया वाहन से घूमने के लिए जाते हैं तो 20 रूपए अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है।


7. अकबर का मकबरा (Akbar Tomb Agra)

अकबर का मकबरा आगरा से 16 किलामीटर दूर सिकंदरा में स्थित है। दरअसल सिकंदरा जगह का नाम शिकंदर लोधी के नाम पर पड़ा था। इसका निर्माण बादशाह अकबर ने करवाया था। मकबरे को बनाने में लाल बलुआ पत्थर का उपयोग किया गया है यह मक़बरा लगभग सभी धर्मो की कला का मिश्रण है। मकबरे का परिसर 123 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें सिकंदरा किला भी बना हुआ है।

Agra Me Ghumne Ki Jagah

मकबरे के चारों कोनों पर तीन मंजिला मीनारें बनाई गई है। अकबर मकबरे के बगल में ही उनकी बहनों का मकबरा बना हुआ है। लेकिन इसे पूर्ण होने से पहले ही बादशाह अकबर की मृत्यु हो गई थी। फिर अकबर के पुत्र जहांगीर ने 1613 में इस मकबरे का निर्माण करवाया था। मकबरे के चारो तरफ खुबसूरत बगीचा है जो देखने में बहुत सुंदर लगता है।


8. दीवानी-ए-आम आगरा की प्रसिद्ध जगह (Diwani-I-Aam Agra)

Agra Me Ghumne Ki Jagah

दीवानी-ए-आम आगरा किले के अंदर ही बनी हुई राजसी ईमारत है। दीवानी-ए-आम को शाहजहां ने 1628 से 1635 के बीच बनवाया था। इसके बाद इसी तरह का ईमारत लाहौर और दिल्ली में बनवाया था। यह वह स्थान है जहां शाहजहां आम जनता के बीच बैठा करते थे और जनता की समस्या सुनकर उनका हल निकालते थे। यह इमारत लाल बलुआ पत्थर से बनाई गई है। इसमें मुस्लिम वास्तुकला की अदभुत कलाकारी देखने को मिलती है। ईमारत के ठीक सामने सुंदर पार्क बना हुआ है। हरी भरी घास में बैठकर आपकी थकान मिटा सकते हैं।


9. डॉल्फिन वाटरपार्क आगरा (Dophin Waterpark)

Agra Me Ghumne Ki Jagah

डॉल्फिन वाटरपार्क आगरा का सबसे प्रसिद्ध वाटरपार्क है जिसमें मनोरंजन के अनेकों संसाधन उपलब्ध हैं। पानी में मनोरंजन करते हुए जिसमे वाटरस्लाइड भी कर सकते हैं। पानी में भीगते हुए रेन डांस भी कर सकते हैं। बच्चों के खेलने के लिए झूले और टॉयट्रेन भी उपलब्ध हैं। वाटरपार्क के अंदर एम्यूजमेंट पार्क, जंगल सफारी जैसे अनेकों स्थान बनाए गए हैं। मनोरंजन के साथ अंदर ही बने रेस्टोरेंट में खाना खा सकते हैं। बाहर से खाना ले जानें की अनुमति नहीं है।

कैसे पहुंचें : भगवान टाकीज चौराहे से ऑटो रिक्शा की मदद से पहुंच सकते हैं।

खुलने का समय : यह वाटरपार्क सुबह 11:30 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।

वाटरपार्क लोकेशन : डॉल्फिन वाटरपार्क आगरा दिल्ली हाईवे NH2 में स्थित है।


आगरा में घूमने का मौसम (Best Season To Visit Agra)

आगरा घूमने के लिए आप कभी भी आ सकते है। आगरा में घूमने के लिए साल भर पर्यटक जाते रहते हैं। लेकिन आप आगरा में अच्छी तरह से घूमना चाहते हैं तो आपके लिए सबसे अच्छा मौसम सर्दियों का रहता है। सर्दियों में घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो सितंबर से लेकर दिसंबर तक अच्छा समय रहता है।

सर्दियों में मौसम अच्छा रहता है आसानी से आप सर्दियों में Agra की Tourist Places का आनंद लें सकते हैं। लेकिन यदि आपके पास समय नहीं है तो आप गर्मियों में भी आगरा घूमने के लिए जा सकते हैं। परंतु गर्मी के मौसम में आपको गर्मी का सामना करना पड़ेगा।


आगरा में घूमने के लिए कितने दिन चाहिए? - How Many Day Required to Explore Agra

आगरा शहर में घूमने के लिए ज्यादातर लोग ताजमहल को देखने के लिए ही जाते है। यदि आप केवल ताजमहल देखने के लिए आगरा जाना चाहते हैं तो मात्र एक दिन में ही ताजमहल देख कर वापस लौट सकते हैं।

लेकिन ताजमहल देखने के साथ-साथ यदि आप आगरा में अन्य पर्यटन स्थल फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा को देखना चाहते है। तो कम से कम आपको आगरा घूमने के लिए 3 दिन की योजना बनाना चाहिए।


आगरा पहुंचने के लिए सुविधाजनक माध्यम (How To Reach Agra)

आगरा एक टूरिस्ट प्लेस होने के कारण यह विश्व भर में प्रसिद्ध है। ताजमहल देखने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में भारत और दुसरे देशों से पर्यटक आते हैं।


ट्रेन द्वारा आगरा कैसे पहुंचे? - How To Reach Agra By Train in Hindi

आगरा जाने के लिए रेल मार्ग सबसे सस्ता और सरल माध्यम है। आगरा शहर में कई रेलवे स्टेशन उपलब्ध है। इनमे से लोकप्रिय आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, और आगरा शहर रेलवे स्टेशन हैं। आगरा कैंट सबसे लोकप्रिय और व्यस्त रेलवे स्टेशन में से एक है। आगरा कैंट से देश के विभिन्न शहरों से ट्रेन का आवागमन होता रहता है। 

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से ताजमहल की दूरी लगभग 5 किलोमीटर है। आगरा के लिए दिल्ली, जयपुर, भोपाल, झांसी, जैसे शहरों से नियमित रूप से ट्रेनें चलती है।


सड़क मार्ग द्वारा आगरा कैसे पहुंचे? - How To Reach Agra By Road in Hindi

आगरा शहर भारत के विभिन्न शहरों से नेशनल हाईवे के माध्यम से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। भारत के विभिन्न शहरों से आप दिल्ली पहुंच कर आगरा जा सकते है। दिल्ली से आगरा की दूरी 245 किलोमीटर है। उत्तर प्रदेश राज्य की रोड़वेज बस कानपुर, मथुरा, लखनऊ, मेरठ, दिल्ली, जैसे शहरों से नियमित चलती रहती है।


वायु मार्ग द्वारा आगरा कैसे पहुंचे? - How To Reach Agra By Air in Hindi

वायुमार्ग सबसे महंगा और सबसे जल्दी पहुंचने का माध्यम है। यदि आप आगरा बहुत कम समय में जाना चाहते हैं तो आप हवाई जहाज के माध्यम से आगरा पहुंच सकते हैं। आगरा अच्छी तरह वायु मार्ग द्वारा भारत के शहरो से जुड़ा हुआ है। आगरा शहर से 12.5 किलोमीटर की दूरी पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एयरपोर्ट (Kheria Airport) हैं।

आगरा एअरपोर्ट में ज्यादातर घरेलू विमान सेवाएं संचालित होती हैं। यदि आपको डायरेक्ट आगरा की फ्लाइट्स नहीं मिल रही तो आप दिल्ली के इन्दिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच कर आगरा के लिए टैक्सी या कैब बुक करके जा सकते हैं।


आगरा में रुकने की जगह

आगरा में ठहरने के लिए आपको हजारों की संख्या में होटल मिल जायेंगे जहा पर आप कम बजट से लेकर महंगे होटल बुक कर सकते हैं। आगरा में होटल आपको आगरा कैंट के आसपास मिल जायेंगे या फिर ताजमहल के आसपास पर्यटकों के रुकने के लिए होटल उपलब्ध हैं। आगरा पहुंचते आपको होटल खोजने के लिए ज्यादा टाइम नहीं लगेगा।


आगरा शहर में कैसे घूमे? (How To Travel Around Agra)

आगरा घूमने के लिए तरह-तरह के वाहन मिल जाएंगे। आगरा शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तौर पर बस चलती रहती है। आप बस से भी आगरा घूम सकते है। लेकिन यदि आप अपने परिवार के साथ आगरा घूमने के लिए गए हैं तो ऑटो या टैक्सी बुक करके भी आगरा घूम सकते है।

आगरा में आपको बाइक या कार रेंट पर भी मिल जायेंगी आपको यदि ड्राइविंग आती है और आपके पास Valid ड्राइविंग लाइसेंस है। तो आप वाहन किराए पर ले सकते हैं।

यदि आप ज्यादा दूर तक नही घूमना चाहते तो रिक्शा कर सकते हैं। या फिर आगरा में बहुत से इलेक्ट्रिक रिक्शा चालक मिल जायेंगे। आप बात करके इलेक्ट्रिक रिक्शा बुक कर सकते है।


आगरा में खानें के लिए क्या-क्या प्रसिद्ध है? (Agra Famous Food)

Agra में घूमने के साथ-साथ यहां खाने के लिए बहुत से व्यंजन प्रसिद्ध है। आगरा में उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक के प्रसिद्ध व्यंजन देखने को मिल जायेंगे। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध व्यंजन में मसाला डोसा, इडली भी खाने के लिए मिल जायेंगे इसमें से कुछ आगरा के प्रसिद्ध व्यंजन है। आगरा का सदर बाजार में खानें और खरीदारी के लिए बढ़िया बजार है।

आगरा का पेठा (Agra Ka Petha)

Agra Me Ghumne Ki Jagah

आगरा में घूमने के लिए गए है और पेठा का स्वाद नही लिया तो यात्रा अधूरी ही मानी जाती है। अगर मिठाई की बात की जाए तो आगरा का पेठा सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। आगरा का पंछी पेठा भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। आगरा जाते ही लाइन से पेठा की दुकानें देखने को मिल जाएंगी। इन दुकानों में कई तरह का पेठा आपको मिल जायेगा। जैसे अंगूरी पेठा, सुखा पेठा, पंछी पेठा, पान पेठा। आगरा का पेठा दूसरे देशों में भी बिकने के लिए भेजा जाता है।


आगरा का पराठा (Agra Ka Paratha)

सुबह नाश्ते के वक्त आपको आगरा में बहुत से पराठे की दुकानें देखने को मिल जाएगी जिनमे कई तरह का पराठा खानें को मिल जायेगा। आलू पराठा, गोभी पराठा, पनीर पराठा, प्याज पराठा। अगर आप सुबह के समय पराठा खाना पसंद करते हैं। तो जरूर ट्राई करें पराठे में आचार और दही का स्वाद बेहतर स्वाद देता है।

आगरा का चाट (Agra Ka Dahi Bhalla)

स्ट्रीट फूड के रूप में आगरा का चाट बहुत मशहूर है। अगर आपको चटपटा और तीखा खाने का मन हो तो आगरा का चाट जरुर ट्राई करें। आगरा का चाट आपको होटल रेस्टोरेंट या फ़िर ठेले में आसानी से मिल जायेगा।

आगरा का नमकीन (Agra Ki Namkeen)

आगरा का नमकीन जिसे मसाले और तली हुई दाल के मिश्रण से बनाया जाता है। आप चाहे तो आगरा घूमने आए तो नमकीन को पैक करवा कर ले जा सकते हैं और घर पर चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।


आगरा घूमने में कितना खर्चा आएगा? (Budget For Visiting Agra)

आगरा में घूमने का प्लान बनाने से पहले आपके मन में जरूर ख्याल आया होगा की आगरा में घूमने के लिए कितना बजट होना चाहिए। आगरा में घूमने का खर्चा आपके रहने पर और खानें पर निर्भर करता। यदि आप नॉर्मल होटल में रुकते है। तो आपको होटल में ठहरने का 500 रुपए से लेकर 1200 तक का होटल में नॉर्मल रूम मिल जायेगा।

होटल में खानें पीने को लेकर आप 400 से लेकर 800 रुपए प्रतिदिन का खर्चा हो सकता है। लेकिन यदि आप महंगे होटल में रुकना चाहते हैं। आपको बहुत से फाइव स्टार होटल मिल जायेंगे आप चाहें तो ऑनलाइन सर्च करके होटल बुक कर सकते हैं।


FAQs

1. आगरा का सबसे मशहूर क्या है?
आगरा में घूमने के लिए सबसे मशहूर ताजमहल है। इसके आलावा आगरा में मिठाई के लिए पेठा बहुत ही मशहूर है। जो कई तरह की वरायटी का मिलता है।

2. ताजमहल जाने के लिए कौन सा दिन सबसे अच्छा है?
ताजमहल देखने जाने के लिए सप्ताह के एक दिन को छोड़ कर सभी दिन खुला रहता है। ताजमहल शुक्रवार को बंद रहता है।

3. ताजमहल कौन से दिन बंद रहता है?
ताजमहल प्रत्येक शुक्रवार को बंद रहता है।

4. आगरा में कितनी जगह है घूमने के लिए?
आगरा में घूमने के ताजमहल के अलावा अकबर का मकबरा, इतमाद उद दौला, सुर सरोवर पंछी अभ्यारण, आगरा किला, अंगूरी बाग, फतेहपुर सीकरी, मेहताब बाग आदि प्रमुख पर्यटन स्थल है।

5. आगरा के लिए 1 दिन काफी है?
यदि आप आगरा में केवल ताजमहल देखने जाने का प्लान बनाते है। तो आप एक दिन में ही ताजमहल को देख कर वापस लौट सकते हैं। आगरा के अन्य पर्यटन स्थल देखने के लिए कम से कम 3 दिन चाहिए।

6. आगरा का पुराना नाम क्या है?
आगरा को महाभारत काल में अग्रवन के नाम से जाना जाता था।

7. आगरा कब जाना चाहिए?
आगरा जानें के बाद सबसे अच्छा समय सर्दियों का होता है। आप आगरा घूमने के लिए सितंबर से दिसंबर के बीच में जा सकते हैं।

8. आगरा कौन सी नदी के तट पर है?
आगरा यमुना नदी के तट पर बसा हुआ ऐतिहासिक शहर है।

9. आगरा का ताजमहल देखने का टिकट शुल्क क्या है?
आगरा के ताजमहल को देखने के लिए भारतीयों को 50 रूपए का टिकट है वही विदेशी नागरिकों के लिए 1100 रुपए का टिकट है।


निष्कर्ष (Conclusion)

इस लेख में हमने आपको उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर आगरा में घूमने की जगह (Places to Visit in Agra) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी हिंदी में दी है। इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों को आगरा बहुत ही पसंद आएगा। आशा करते हैं यह जानकारी आपको आगरा की यात्रा को सुलभ बनाने में मदद करेगी। अगर आगरा में घूमने की जगह से संबधित कोई सवाल या सुझाव हो तो कॉमेंट में लिखकर जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो उन लोगों के साथ शेयर जरूर करें जो आगरा में घूमने जानें का प्लान बना रहें हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url